Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (26 मार्च से 2 अप्रैल 2017)

Advertiesment
हमें फॉलो करें horoscopes for the week
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...  
मेष
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग नीला।
 
सहकर्मियों के साथ तालमेल व सहयोग रहेगा। लंबित पड़े कार्यों को निपटाने में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बंधु पक्ष के साथ एकजुटता बढ़ेगी। उत्तम खान-पान व हल्की कसरत का क्रम बनाए रखें जिससे कि सेहत चुस्त-दुरुस्त रहे। सप्ताहांत में विरोधी पक्ष मुश्किलें बढ़ा सकते हैं, सावधानी रखें। यात्रा संदर्भों में हड़बड़ी न करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नेवी ब्लू। 
 
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पिछले दिनों की अपेक्षा सेहत अधिक खिली व चुस्त रहेगी। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। मन उत्साहित रहेगा। धर्म व अर्थ यात्रा के सुयोग रहेंगे। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में कहीं चूक होने का एहसास होगा। यह समय आगामी योजनाओं की तैयारी करने व पारिवारिक एकता को बढ़ाने का है। स्थानीय यात्रा में सावधानी रखें। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं। लेदर की वस्तुएं उपहार में न लें, न दें।
 
 

मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
इस सप्ताह की शुरुआत से ही व्यापारिक क्षेत्रों में साख रहेगी। निजी व सरकारी क्षेत्रों में अल्पकालिक किंतु बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्थायी रोजगार हेतु कुछ और भी प्रयास करने पड़ सकते हैं। विदेशी संपर्क में इजाफा होगा। भाई व माता से विवाद हो सकते हैं किंतु पिता के महत्वपूर्ण सुझाव लाभकारी सिद्ध होंगे। संपत्ति बंटवारे के विवाद हो सकते हैं जिन्हें आप स्वविवेक से सुलझा लेंगे। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग बैंगनी। 
 
स्वास्थ्य सुखद व खिला हुआ रहेगा बशर्ते पौष्टिक आहारों में रुचि बढ़ाएं, न कि जंक फूड में। आय के स्रोतों से अच्छा लाभ होगा। विवाह व फिल्मोत्सव के आयोजनों में भाग लेने के अवसर रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में इच्छित व्यक्ति से न मिल पाने का मलाल रहेगा। लंबी यात्राएं सोच-विचारकर ही करें। यह समय क्रोध से बचने का है। धर्माश्रमों में आटा व चावल दान दें।
 

सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
तकनीक से संबंधित आजीविका के क्षेत्रों में प्रगति होगी किंतु उच्चतम सफलता हेतु प्रशिक्षण को नजरअंदाज न करें। कहीं-न-कहीं से अर्थलाभ होगा। पत्नी व बच्चों से मधुरता रहेगी। कोई विरोधी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है, सावधानी बनाए रखें। शारीरिक व बौद्धिक क्षमताओं में निखार आएगा। भाई व चाचा से सहयोग मिलेगा। अप्रिय शब्दों के प्रयोग संबंधों को खराब कर सकते हैं। माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
 
कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
 
राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर विरोधियों को मात देने में सफलता प्राप्त होगी। उद्योगों को बढ़ाने की कोई महत्वपूर्ण बैठक होगी। औद्योगिक विकास के प्रभावशाली तथ्यों को खोज निकालेंगे। प्रतियोगी क्षेत्रों से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। योगासन एवं खान-पान में थोड़ी सावधानी आने वाले समय में स्वास्थ्य को बल प्रदान करेगी। धर्मस्थलों की यात्रा के योग रहेंगे। गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 

तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग जामुनी। 
 
सेवा व रोजगार के क्षेत्रों में आपके प्रयासों का बढ़िया असर दिखेगा। सफलता के मुकाम तक पहुंचने में कामयाबी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुदृढ़ तालमेल बना रहेगा। आमदनी के साधनों से इच्छित लाभ होगा। जीवनस्तर सुखद व उच्च रहेगा। कुछ मामलों में स्वास्थ्य व धन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं, जो आगामी समय में हल होंगी। यह समय स्वजनों से मिल-जुलकर चलने का है। अनावश्यक विरोध से बचें। पक्षियों को दाना डालें।
 
वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग नारंगी।
 
सामाजिक, सांस्कृतिक, विज्ञान व अनुसंधान के कार्यों में एक नया मुकाम हासिल होगा। तीर्थ भ्रमण व लंबी यात्रा के योग रहेंगे। यदि आप कोई व्यावसायिक या प्रतियोगी पाठ्यक्रमों की तैयारी में हैं, तो सफल रहेंगे। शत्रु पक्ष कानूनी पेंच फंसा सकते हैं किंतु थोड़ी सतर्कता से आप उसे नाकाम कर सकते हैं। घर-गृहस्थी में अंतर विरोध को न बढ़ने दें, यह पारिवारिक जीवन को बिगाड़ सकता है। सरकारी लाभ हेतु अधिक प्रयास करना पड़ेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 

धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग ग्रे।
 
परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। पारिवारिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ के साधन कुछ अंतराल के बाद समृद्ध होंगे किंतु प्रयासों को सुस्त न करें। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सूचना व पत्रकारिता के क्षेत्रों में कोई गुप्त एवं महत्वपूर्ण सूचना हाथ लगेगी। यह समय शैक्षिक योग्यता को निखारने का है। यात्रा व निजी संबंधों में छोटी-छोटी चिंताएं बढ़ सकती हैं। थोड़ी सावधानी बनाए रखें। लाल रंग के रूमाल में चांदी के 2 सिक्के रखें।
 
मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीला।
 
सरकारी व निजी क्षेत्रों में सेवाओं के अवसर रहेंगे। पिता व भाई के मध्य मतभेद उभर सकते हैं, उग्र होने से बचें। जमीन-जायदाद के प्रकरणों में लाभ के योग रहेंगे। भौतिक साधनों के साथ खान-पान के सुख भी बढ़ेंगे। प्रणय प्रकरणों में मधुरता रहेगी। आत्मचिंतन द्वारा तन, मन दोनों को मजबूत बनाएंगे। यात्रा व लेन-देन के मामलों में जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य पक्ष मध्यम पड़ सकता है। तामसिक आहारों के सेवन व क्रोध से दूरी बनाए रखें। पक्षियों को दाना डालें।
 
 

कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
स्वास्थ्य खिला हुआ व उत्तम रहेगा बशर्ते पौष्टिक आहारों के सेवन के साथ हल्की कसरत को भी महत्व दें। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। सुन्दर व सुशील जीवनसाथी सपनों को साकार करेगा। धार्मिक व व्यावसायिक यात्रा के योग रहेंगे। धन निवेश में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय हानिप्रद हो सकते हैं। आजीविका के साधनों में पत्नी व बच्चों का सहयोग मिलेगा। अदालती संदर्भों में भागदौड़ बढ़ेगी। चलते हुए पानी में नारियल बहाएं।
 
मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा।
 
बाजार में साख बढ़ाने में धीरे-धीरे कामयाबी मिलेगी। किसी नई दोस्ती से मन में उत्साह बढ़ेगा। धार्मिक व व्यापारिक मकसद से की गई यात्राएं सफल रहेंगी। आपके प्रयासों का बढ़िया असर दिखेगा। सेहत तरुण व तंदुरुस्त रहेगी। निश्चित समय में कार्ययोजनाओं को पूर्ण करने का सम्मान मिलेगा। कुछ मामलों में पारिवारिक चिंताएं हो सकती हैं किंतु आने वाले समय में आप उन्हें हल कर लेंगे। गाय को हरा चारा खिलाएं।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शनि प्रदोष व्रत की पौराणिक कथा, अवश्य पढ़ें...