Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस सप्ताह ग्रहों की चाल का क्या होगा आपकी राशि पर असर, जानिए

हमें फॉलो करें इस सप्ताह ग्रहों की चाल का क्या होगा आपकी राशि पर असर, जानिए
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

Weekly Rashifal 2020
 
  मेष
 
कार्यक्षेत्र में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण महत्वपूर्ण लोगों की गुड बुक्स में आएंगे। इससे आपके लिए करियर में आगे बढ़ने की संभावनाएं प्रबल होंगी। नए हुनर सीखने में रुचि बढ़ेगी, इससे आपकी योग्यताओं में भी इजाफा होगा। नए व्यवसाय के अवसर आपके लिए तैयार हो सकते हैं। रोमांटिक सितारे बुलंदी पर रहेंगे। कोई खुली बांहों से आपके इंतजार में है, जीवन में प्यार की शुरुआत करने का इससे बेहतरीन समय नहीं मिलेगा। सेहतमंद जीवन आपकी प्राथमिकता बना हुआ है, इसी कारण आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी। छात्र अपने प्रयासों में सुस्त हो सकते हैं और वे नई योजनाओं पर अमल करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार नहीं हो पाएंगे। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : इंडिगो
उपाय : बुजुर्गों से आशीर्वाद लें।
 
वृषभ
 
जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। मतभेद को झगड़े में परिवर्तित होने में समय नहीं लगेगा। इसी कारण जितनी जल्दी हो सके, गृह क्लेश की जड़ खत्म कर घर में सुख-शांति ले आएं। लंबी दूरी का यात्रा बिना किसी परेशानी के संभव हो पाएगी। यह यात्रा सुखद भी रहेगी व सफल भी रहेगी। बीमारियों को दूर रखना है तो एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं। व्यवसाय में कॉर्पोरेट की ऊंचाइयां छूने के मौके मिलेंगे। नए संपर्क साध अपनी आगे बढ़ने की संभावनाएं प्रबल बनाएं। सफलता पाने में नेटवर्किंग का अपना ही महत्व है। धन संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। अप्रत्याशित धनलाभ का योग बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हरा
उपाय : मां गौरी को लाल चुनरी चढ़ाएं।
 
मिथुन
 
भविष्य से जुड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। इस समय आप दुविधा के दौर से गुजर रहे हैं। आने वाले दिन कैसे रहेंगे, आप क्या करेंगे, क्या सफल होंगे जैसे कई सवाल आपके दिमाग में कौंध रहे हैं। आपके लिए सलाह है कि ऐसे समय में अपने बड़ों से बात करें, उनके अनुभव का फायदा उठाएं, सही मार्गदर्शन लें। प्रमोशन मिलने के योग बने रहेंगे। घर के कामों से जुड़े सभी विकल्पों पर गौर करें, अड़ियल रवैया अपनाना सही नहीं। प्रेमी या प्रेमिका से मुलाकात होने में देरी हो सकती है। यह स्थिति आपको बेचैन कर सकती है। समझें कि प्यार में इंतजार का भी अलग मजा होता है। परिजनों की सेहत चिंता का विषय है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला
उपाय : चंदन का तिलक लगाएं।
 
कर्क
 
व्यावसायिक जीवन हो या व्यक्तिगत जीवन, यह दौर संतोषनजक बना रहने वाला है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल है। तनावमुक्त जीवन का ऐसा आनंद आपने इससे पहले कभी नहीं उठाया। युवा जातकों को प्रेम की तलाश रहेगी। इस सप्ताह के खत्म होने तक उनके जीवन में प्रेम की दस्तक हो ही जाएगी। किसी की सही सलाह मानना आर्थिक मामलों में फायदेमंद रहेगा। यात्रा से जुड़े सितारे बुलंदी पर रहेंगे। विदेशी कारोबार संबंधित सौदों को अंतिम रूप देने के लिए यात्रा की योजना बनेगी। आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। अपनी नियमित दिनचर्या का पालन करें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
उपाय : गणपति को दूर्वा अर्पित करें।
 
सिंह
 
कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को सराहा जाएगा। उन पर अमल करना सफलता सुनिश्चित करेगा। प्रॉपर्टी संबंधित विवाद को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आप प्रतिद्वंद्वियों से कई गुना आगे रहने वाले हैं। बात-बात में दूसरों की आलोचना करना सही बात नहीं। आपके आलोचनात्मक रवैये को नकारात्मक रूप से देखा जा सकता है, इस आदत को बदल डालें। जीवनसाथी के मूड के उतार-चढ़ाव परेशान करेंगे, हालांकि आप परिस्थिति को संभालने में कामयाब होंगे। अपनी सूझबूझ के बल पर घरेलू माहौल को खुशमिजाज रख पाएंगे।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
उपाय : तांबे के पात्र से सूर्य को अर्घ्य दें।
 
कन्या
 
आर्थिक मसलों से जुड़ी हर बारीकी पर गौर करेंगे। धन की स्थिति को सुचारु रूप से चलाना आपकी प्राथमिकता है। छात्रों को हर विषय पर आत्मविश्वास के साथ अपनी पकड़ मजबूत करने की जरूरत है। आज के प्रतिस्पर्धा के माहौल में अगर आप में आत्मविश्वास की कमी होगी, तो आप पिछड़ ही जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधित मसलों का फैसला आपके हक में ही होगा। जीवनसाथी को आपके साथ की जरूरत है। उन्हें भावनात्मक सहयोग दें, उनकी बात सुनें व समझें। उन्हें खुद को अकेला न महसूस करने दें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। रोमांचक विदेश यात्रा का मौका आपके इंतजार में है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लैवेंडर
उपाय : पीला फूल सूंघकर अपनी दाईं तरफ फेंक दें।
 
तुला
 
समझौता कर लेना जीवन का सबसे बड़ा हुनर है। समझौते करने से जीवन की कई समस्याओं का हल मिल जाता है। चूंकि आपने ये हुनर सीख लिया है तो कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना आनंदित करेगा। आर्थिक मामलों में हर प्रकार के विकल्पों पर गौर करके ही कोई फैसला लेंगे। छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण समय है लेकिन हिम्मत न हारें। मेहनत के बल पर पर चीज हासिल करना मुमकिन है, ऐसा विश्वास रखें। विपरीत लिंग के जातक के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में दर्द हो सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का बैंगनी
उपाय : पानी की बोतल में कुमकुम मिलाकर जमीन में गाड़ दें।
 
वृश्चिक
 
कार्यक्षेत्र में जूनियर्स के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाएं। ऐसा न करने पर परिस्थितियां आपके खिलाफ जा सकती हैं। घर के बच्चों में अनुशासन लाने की जरूरत होगी। कोई ऐसा व्यक्ति जिसे आप बिलकुल भुला चुके थे, अचानक आपके जीवन में लौटने वाला है। छुट्टियां मनाने का प्रोग्राम बनेगा, कोई हॉलीडे पैकेज बुक करवा सकते हैं। कारोबारियों को मुनाफेदार डील मिलने के पूरे-पूरे आसार हैं। छात्र अपनी मेहनत के बल पर सहपाठियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। अपनी पिछली कमजोरियों को जैसे उन्होंने दरकिनार ही कर दिया है। किस्मत के भरोसे कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : चॉकलेट
उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
धनु
 
अपनी काबिलियत दिखाने का कोई मौका हाथ से जाने न दें। अपनी क्षमताओं का खुलकर प्रदर्शन करें। ऑफिस में आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। विदेश या दूर स्थान पर रहने वाले लोगों से फायदा हो सकता है। पैसे की तंगी के कारण अपने रिहायशी रहन-सहन को बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। आपको इस समय हाथ कसकर चलने की जरूरत है। रोमांस के लिए रोमांचभरा समय रहेगा। प्रेमीजन या जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। जिन जातकों की मेडिकल रिपोर्ट आनी थी, उन्हें राहत की सांस आएगी। रिपोर्ट सामान्य रहेगी।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन
उपाय : घर से दूध पीकर निकलें।
 
मकर
 
कोई सर्विस लेने की जरूरत से ज्यादा फीस देनी पड़ सकती है। कभी-कभी ऐसे धोखे भी हो ही जाते हैं। संबंधों में तालमेल की कमी महसूस होगी। बातचीत का माध्यम बंद न करें, बातचीत से कई मसले सुलझ जाते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से आपके काम का बोझ कम होगा। ये समय फिजूलखर्ची का नहीं है। व्यावसायिक डील करते हुए अपने दिलोदिमाग खुले रखें और हर विकल्प पर गौर करें। इस अवधि में आपके या जीवनसाथी के करियर में अचानक कुछ बदलाव भी आ सकता है। पढ़ाई को लेकर किसी तरह का कन्फ्यूजन भी हो सकता है। हाथ-पैरों के दर्द से परेशान रह सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
उपाय : पानी में सुगंधित चीज मिलाकर घर या ऑफिस में छींटें।
 
कुंभ
 
मैन मैनेजमेंट न कर पाना आपकी कमजोरी है। इसके बावजूद आपके लिए सलाह है कि आप न्यायसंगत रहें। गलत इंसान या गलत बात का साथ न दें। अगर मौसमी बीमारियों से ग्रस्त हैं तो अब इस स्थिति में थोड़ा-बहुत सुधार दिखने लगेगा। इसमें घरेलू उपचार मददगार होंगे। इस दौरान कोई भी बड़ा खर्च करने की जरूरत नहीं है। कोई आप पर मुंह के सामने अविश्वास जताएगा। आप उसका विश्वास जीतने की हर मुमकिन कोशिश करें। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलता रहेगा। दूसरों के ही जरिए कुछ नए मौके इस दौरान आपको मिल सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। एक्स्ट्रा इंकम के योग बन रहे हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला
उपाय : श्री गणेश वंदना करें।
 
मीन
 
सप्ताहभर सकारात्मक रवैया अपनाए रखें। व्यावसायिक हो या व्यक्तिगत, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। करियर में प्रगति करने का समय है। एरियर या इन्क्रीमेंट मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति को बचाकर चलने की कोशिश करेंगे। हर प्रकार से जीवन में तालमेल बैठाना ही आपका मकसद रहेगा। शुभचिंतक कामकाज में आपकी मदद कर आपका बोझ हल्का करेंगे। किसी बात का अनजाना डर परेशान कर सकता है। किसी से उलझने की जरूरत नहीं है। पढ़ाई में मन लगाने में भी दिक्कत हो सकती है। कन्फ्यूजन बना रहेगा। जोड़ों के दर्द और मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बेबी पिंक
उपाय : सौंफ वाला पानी पिएं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीकृष्ण के बचपन से जुड़े 15 प्रमुख घटनाक्रम