वर्ष 2025 में बृहस्पति का 9 जुलाई को उदय होगा। शनि महाराज 13 जुलाई को वक्री होंगे। सूर्य देव 16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करेंगे। बुध 18 जुलाई को कर्क राशि में वक्री होंगे, बुध ग्रह 24 जुलाई को कर्क राशि में अस्त होंगे और शुक्र 26 जुलाई 2025 को मिथुन राशि में जाएंगे। मंगल ग्रह, 28 जुलाई को कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। मिथुन में गुरु और शुक्र रहेंगे जो गजलक्ष्मी राजयोग बनाएंगे, कर्क में सूर्य एवं बुध कर्क में रहकर बुधादित्य योग बनाएंगे। इसलिए सूर्य और शुक्र के कारण 3 राशियों की किस्मत चमक जाएगी।
1. मेष राशि: जुलाई का माह आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। सेहत अच्छी रहेगी और आप अपने प्रतिद्वंदियों को अपने प्रदर्शन से परास्त करेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि माता और भूमि से संबंधित मामलों में आप संभलकर कार्य करें। आपको किसी दूर स्थान से शुभ समाचार मिल सकता है।
ALSO READ: 138 दिन तक शनि की उल्टी चाल, युद्ध से होगा दुनिया का बुरा हाल, बचकर रहे 5 राशियां
2. कन्या राशि: जुलाई महीना आपके लिए भले ही उतार-चढ़ाव भरा रहे लेकिन यह सकारात्मक परिणाम देने वाला ही सिद्ध होगा। संबंधों को लेकर आपको तालमेल बिठाकर काम लेना होगा तभी आप कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। व्यापार के क्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग हैं। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के मामले में समझदारी से काम लेने से फायदा होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
3. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को भी जुलाई के महीने में कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपकी इनकम में वृद्धि होने के की प्रबल संभावना है। कारोबारियों को बड़ा मुनाफा कमाने का भरपूर अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा हैं तो सहयोगियों से मदद मिलेगी। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जो भी समस्या है वह समस्या धीरे-धीरे कम होती जाएगी। सेहत का ध्यान रखें।
ALSO READ: मंगल केतु की युति से होता है भयानक हादसों का सृजन, इसलिए 28 जुलाई तक ऐसी जगहों से बचकर रहें