Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जनवरी 2023 राशिफल : कैसा होगा नए साल का पहला महीना, जानिए 12 राशियां

हमें फॉलो करें जनवरी 2023 राशिफल : कैसा होगा नए साल का पहला महीना, जानिए 12 राशियां
Monthly Horoscope 2023
 
जनवरी 2023 का मासिक राशिफल। यहां पढ़ें और जानिए इस महीने क्या-क्या खास होगा आपके जीवन में। 
 
मेष राशि
 
साल 2023 का पहला महीना आपके लिए खुश खबरी लेकर आ रहा है। भाग्य का साथ मिलने वाला है। यात्राएं सफल होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोच समझकर काम करना होगा। 17 जनवरी के बाद शनि का लाभ स्थान में गोचर होगा यह स्थिति मीडिया वाले लोगों के लिए शुभ होगी। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में अनबन रहेगी, जिसे आप समझदारी से सुलझा लेंगे। जीवनसाथी के बीच प्रेम बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना का विकास होगा जिससे रिश्ता परिपक्व होगा। आप अपने जीवन साथी के साथ किसी तीर्थ स्थल और खूबसूरत जगह पर घूमने भी जाएंगे और अपने दांपत्य जीवन में आई नीरसता को दूर करें। आपकी नौकरी में जो परेशानियां चल रही थीं, वो दूर होंगी। 

वृषभ राशि 
 
परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आय के स्रोत ठीक रहेंगे। यह माह व्यापार के लिए उत्तम रहेगा। अच्छी कमाई होगी। नौकरीपेशा वालों के लिए भी यह माह उत्तम रहेगा। कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। बैंकिंग और कम्युनिकेशन वालों के लिए भी यह माह कई तरह के बदलाव लाएगा। आपका दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। यात्राओं का योग बनता रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। छोटी-मोटी बीमारी आपको तकलीफ देगी। शुक्र का गोचर पत्नी से मधुर सम्बन्ध और लाभ की स्थिति पैदा करने वाला होगा। जनवरी के मध्य में आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी जिसका परिणाम आपको आने वाले समय में दिखाई देगा। इस समय विदेश यात्रा के योग बनने वाले है। 17 जनवरी 2023 को शनि दशम भाव में आएंगे और इस स्थिति से जीवन में स्थिरता आएगी। करियर इस माह परिश्रम मांग रहा है। भागदौड़ रहेगी। जनवरी के महीने में आपका कहीं तबादला हो सकता है।

मिथुन राशि
 
17 जनवरी 2023 को शनि के राशि बदलते ही आपके अच्छे और सुनहरे दिन शुरू हो जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही भाग्य में वृद्धि होगी। शुक्र अष्टम में शनि के साथ विराजमान होकर स्त्री सुख में कमी कर सकते हैं। नए वर्ष की शुरुआत उत्साह के साथ होगी। विदेश से लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। 14 जनवरी के बाद सूर्य आपके अष्टम में होंगे जिसके कारण सेहत से जुडी कोई समस्या हो सकती है। इस समय भाई बहनों के साथ कोई विवाद संभव है। कोई पुरस्कार या अवॉर्ड मिल सकता है। परिवार में सुख शांति प्रभा‍वित होगी लेकिन मानसिक तनाव न होने दें। इस समय शनि देव की कृपा से आध्यात्म में नई ऊंचाई छूने का समय आपको मिलेगा। लोहा,मशीन से जुड़े जातकों को विदेश भ्रमण का मौका मिल सकता है।   

कर्क राशि
 
जनवरी का महीना मिलाजुला रहेगा आपके लिए। हालांकि गुरु, शुक्र और सूर्य का प्रभाव ऊर्जा देगा। 17 जनवरी से शनि की ढैया कष्ट दे सकती है। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। समाज के लिए अपने दम पर कोई बड़ा काम कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी पूछ परख बढ़ेगी। आपका वर्चस्व बढ़ेगा और व्यक्तित्व निखर कर आएगा। बुध का गोचर नौकरीपेशा के लिए शानदार रहेगा। अड़चनें आएंगी पर शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। मंगल का षडाष्टक योग आपके लिए हानिकारक हो सकता है और आप चोट का भी शिकार हो सकते हैं। सावधानी रखें। रिश्तों में तनाव न होने दें। मुस्कुरा कर बातों को टालना सीखें। अपनी एनर्जी को सही जगह पर फोकस रखें। लक्ष्य से न भटकें। 

सिंह राशि 
 
शानदार महीना, साल की दमदार शुरुआत। सरकार से धन लाभ हो सकता है। मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों की शुरुआत धमाकेदार रहने वाली है। लग्नेश सूर्य और धनेश बुध राजयोग बना रहे हैं। 17 जनवरी को शनि सप्तम में गोचर कर भाग्य भाव को प्रबल बनाने वाले हैं। राहु पर शनि की दृष्टि के कारण जीवन में उतार चढ़ाव बना रह सकता है। मंगल कार्य स्थल पर ऊर्जा बनाकर रखने में सहायक होंगे। काम के सिलसिले में यात्राओं से लाभ होगा। कोई नया अफेयर शुरू हो सकता है। अगर शादीशुदा हैं तो संबंध मधुर बने रहेंगे। कारोबार में प्रगति होगी। करियर ऊंचाई को छुएगा। दोस्तों से अनबन ना होने दें। विवादों को समझदारी से संभाल लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। 

कन्या राशि 
 
यह महीना आपके लिए खुशखबरियों की सौगात लेकर आया है। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और जमीन-जायदाद सहित हर क्षेत्र में सितारे चमकदार बने हुए हैं। मंगलदेव भाग्य स्थान में विराजमान होकर साहस और पराक्रम की वृद्धि कर रहे हैं। शनि और सूर्य का गोचर सरकारी लाभ दिलाकर जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सफलता मिलेगी। नौकरी में श्रेष्ठ अवसर मिलेंगे। हालांकि राहु का गोचर सेहत के लिए फेवरेबल नहीं है। मौसमी बीमारी से बचकर रहें। धन के मामले में सावधानी रखें, किसी को दिया हुआ उधार हाथ से निकल सकता है। रोमांस के लिए समय अच्छा है। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। म हीने के अंत में रिश्तेदारों से बचकर रहें, विवाद हो सकते हैं। कलाकार, राजनेता और खिलाड़ियों के लिए यह महीना बढ़िया है। 

तुला राशि 
 
अच्छा सा महीना आपके लिए आया है, अच्छे दिन अब होंगे शुरू, अच्छा सोचिए आप, दिनों दिन बेहतरीन तरक्की करेंगे आप। केंद्र में सूर्य शुक्र का गोचर आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के माध्यम से धन प्राप्त होगा। मीडिया और लेखन से जुड़े जातक बुध के प्रभाव से प्रतिष्ठा और लोकप्रियता अर्जित करेंगे। इस समय नौकरी बदलने की इच्छा पूरी हो सकती है। नेम, फेम, मनी इस महीने खूब कमाएंगे और खूब यश पाएंगे। शनि देव 17 जनवरी को आपको ढैया से मुक्त करके पंचम में गोचर करेंगे। इस समय अपने पूरी निष्ठा से आपको अपने प्रेमी का साथ निभाना होगा। आय के द्वार अब शनि की कृपा से खुलने लगेंगे। विज्ञान से जुड़े जातक नए अविष्कार की ओर अग्रसर होंगे। कुल मिलाकर बहुत प्यारा समय है लाभ उठाएं। 

वृश्‍चिक राशि 
 
जनवरी माह का ज्योतिष संकेत दे रहा है कि माह के अंत में शनि की ढैया शुरू होने से पारिवारिक जीवन में तनाव मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहना होगा। सुकुमार ग्रह बुध धन भाव में गोचर करेगा और वाणी को मधुर बनाएगा। यात्राओं से आश्चर्यजनक फायदा होगा। रोमांस के लिए सितारे मिलेजुले हैं सोच समझ कर कदम उठाएं। धन के लिए अच्छा माह है। आय में वृद्धि हो सकती है। मांगलिक आयोजनों में खर्च संभव है। निवेश न करें। सेहत का खूब ध्यान रखें। थकान संभव है। तरोताजा होने के लिए कहीं घूमने जाने का या पिकनिक का प्लान करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अनावश्यक बहस बाजी से बचें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सूर्य की नियमित आराधना करें। 

धनु राशि
 
खूबसूरत है यह महीना और इसी तरह खूबसूरत रहेगा साल 2023 भी। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति संभव है। शनि 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और आपकी राशि को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। पिछले दिनों आपने जो भी अच्छे काम किए होंगे उन सबके शुभ परिणाम अब आपको मिलने लगेंगे। गुरु के सहयोग से आपको अपनी मां का प्यार और सहयोग मिलने वाला है। मां का खूब सम्मान करें। धन के लिहाज से भी बढ़िया महीना है। आपका धन अच्छे कामों में लगेगा। मकान, वाहन और जमीन-जायदाद खरीदने के योग बन रहे हैं। हालांकि बुध पर राहु की दृष्टि से आपको मित्रों से धोखा प्राप्त हो सकता है। इस माह दोस्तों पर भी यकीन न करें और अजनबियों पर तो बिलकुल भी नहीं। मंगल का गोचर विदेश से लाभ करवाने वाला होगा। 

मकर राशि 
 
जनवरी का महीना बदलाव ला रहा है। जिंदगी में भी, सोच में भी और करियर में भी, बस नहीं बदलेगा तो आपका प्यार और आपके रिश्ते। धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। इस महीने बृहस्पति की कृपा से आपके सौभाग्य में अभिवृद्धि के शुभ संयोग है। आपको कारोबार और काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। इस माह आप अपने मल्टी टैलेंट से सबका दिल जीत लेंगे। एक से अधिक कार्यों को एक साथ सम्पादित करने की आपकी क्षमता के सब कायल हो जाएंगे। लंबे समय से आपने सब्र रखा है अब आपको मीठा फल खाना है इसलिए रिश्तों को संजोएं। जीवनसाथी की कद्र करें। धन आगमन के रास्ते अब सुगम हो रहे हैं। कहीं से अचानक धन मिल सकता है। इस माह आपका कर्ज भी उतर सकता है। 

कुंभ राशि 
 
शानदार साल की शानदार शुरुआत होगी। जनवरी महीना खुशियां और खैरियत लाया है। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। 17 जनवरी को शनि लग्न में गोचर करेंगे। यह महीना ग्रोथ, इंक्रीमेंट और प्रमोशन की खबर लेकर आ रहा है। अति उत्साह में कोई गलत काम करने से बचें। गुरु के गोचर से वाणी में आकर्षण आएगा और आप वाणी के दम पर ही सारे कार्य सिद्ध कर लेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। शनि गुरु का संयुक्त प्रभाव उन्नति, उत्कर्ष, उमंग और उत्साह की ओर संकेत कर रहा है। परिवार में धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है। लंबी यात्राओं से शनिदेव लाभ देंगे कारोबारियों के लिए भी यह महीना अनुकूल होगा। रोमांस के लिए भी खुशनुमा है यह माह, पार्टनर से तोहफे मिलेंगे।  

मीन राशि 
 
जनवरी माह के सितारों के इशारे हैं कि स्त्री जातकों को रोमांस में अपने साथी का सहयोग मिलेगा और मन खूब खुश रहेगा। दोस्तों की मदद से इस माह आपका कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। मौसम की चपेट से बचें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। इस महीने बचत में कठिनाई होगी। खर्चों पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखना होगा। लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक होगी। इस समय आपको वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपको राहत मिलने वाली है। मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों को अच्छे मौके मिलेंगे। अपने स्वभाव से रूखापन दूर करें तो सितारे अच्छा फल देंगे। धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से चिंताजनक समाचार आ सकता है। 

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पोंगल कब है और कहां और क्यों मनाया जाता है यह त्योहार?