Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Monthly Horoscope June 2022 : जून माह में किसके जीवन में होगा चमत्कार, जानें मेष से मीन राशि का हाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें June 2022 Monthly Horoscope
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में मन नहीं लगेगा। किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। माता-पिता के तीर्थयात्रा के योग हैं। किसी द्वारा नए कार्य के साथ में करने का प्रस्ताव आ सकता है, आपको नहीं फलेगा।
दिनांक 7, 21 शुभ हैं, 13 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले खराब फिर अच्छा रहेगा। व्यापार में शनै:-शनै: लाभ मिलता रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक स्थान की जिम्मेदारी मिल सकती है, जो लाभप्रद रहेगी। भाई के साथ किसी नए कार्य को करना आपको अच्छा रहेगा। साथ में उन्नति देगा।
दिनांक 12, 30 शुभ हैं, 5 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपको सफलता हासिल कराएगी। किसी भी अनजान व्यक्ति के संपर्क में आने पर परेशानी आ सकती है, ध्यान से कार्य करें।
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 4 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। किसी भी राजनीतिक पार्टी से आपको पद का प्रस्ताव आ सकता है, विवेक से काम लें। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। किसी रिश्तेदार के साथ रहने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा, परंतु सावधानी से काम लें।
दिनांक 6, 24 शुभ हैं, 11 अशुभ है। राहु का जाप लाभप्रद रहेगा।
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता हासिल होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता-पिता के साथ रहने के योग हैं। किसी धार्मिक समारोह में सम्मान प्राप्त होगा। भाई के आचरण से परेशानी आ सकती है, ध्यान देना होगा।
दिनांक 4, 16 शुभ हैं, 18 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। संतान की शिक्षा संबंधी तकलीफ आ सकती है। माता के तीर्थयात्रा पर जाने के योग हैं। समाज में किसी पद की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जो आगे अच्छी रहेगी। किसी मित्र के चक्कर में परेशानी आ सकती है।
दिनांक 11, 20 शुभ हैं, 19 अशुभ है। शिवशक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में थोड़ा अच्छा, थोड़ा खराब माहौल बनेगा। किसी रिश्तेदार से तकलीफ आ सकती है। पिता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। स्वयं को मानसिक तनाव रहेगा। कोई पुरानी वस्तु प्राप्त हो सकती है।
दिनांक 13, 22 शुभ हैं, 17 अशुभ है। राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में ठीक-ठीक रहेगा। परिवार में आपसी तालमेल अच्छे होंगे। धार्मिक और मांगलिक दोनों कार्यों के घर में होने के योग हैं। जीवनसाथी को उन्नति मिलेगी। आपको आर्थिक सहयोग जीवनसाथी से प्राप्त होगा।
दिनांक 10, 28 शुभ हैं, 6 अशुभ है। रामरक्षा स्तोत्र पाठ लाभप्रद रहेगा।
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पद-प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। बहन को आर्थिक सहायता देना होगी। किसी भी अच्छे मित्र से मानसिक व आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। पिता को विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। आपको मानसिक तनाव रहेगा, ध्यान रखें।
दिनांक 2, 11 शुभ हैं, 16 अशुभ है। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता हासिल होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र से मतभेद की स्थिति बन सकती है, ध्यान देना होगा। मनभेद ना हो। रिश्तेदार के साथ व्यापार साझेदारी लाभप्रद नहीं रहेगी।
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 9 अशुभ है। शनि जाप लाभप्रद रहेगा।
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह विदेश यात्रा के योग वाला है। किसी धार्मिक संस्था द्वारा विदेश यात्रा हो सकती है। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। भाई के व्यवसाय में तकलीफ रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो लाभप्रद रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 13 अशुभ है। हनुमान चालीसा लाभप्रद रहेगी।
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार प्रथम सप्ताह कम फिर अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता हासिल होगी। पिता को धार्मिक संस्था से सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा परेशान हो सकते हैं, सावधानी से कार्य लें।
दिनांक 16, 25 शुभ हैं, 8 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

5 जून से शनि ग्रह चलेगा वक्री चाल, वक्र दृष्टि से बचने के 10 उपाय