Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जून माह 2022 क्या लाया है, जानिए मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों का हाल

हमें फॉलो करें Monthly Astrology In Hindi
, मंगलवार, 31 मई 2022 (15:38 IST)
June mah 2022 ka rashifal : जून 2022 में 3 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और बुध एवं शनि ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। इस ग्रह परिवर्तन के कारण देश और दुनिया में उथल पुथल जारी रहेगी। आओ जानते हैं जून माह में सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा भविष्यफल।
 
1. मेष राशि जून माह राशिफल 2022 ( Aries Horoscope June 2022 ) : इस माह में आपको अपने सभी पेंडिंग काम निपटा लेना चाहिए, अन्यथा बान में दिक्कत हो सकती है। पारिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापारी हैं तो यह माह जोखिम उठाने वाला माह है। व्यापार में लाभ होगा और यदि नौकरीपेशा हैं तो उन्नती के योग बन रहे हैं। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाकर प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं। छात्र हैं तो आपको सफलता मिलेगी। नए अवसर के साथ आगे बढ़ें और प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करें। ‍अविवाहित हैं तो विवाह के योग हैं। प्रेम में सफलता मिलेगी। विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं और किसी नए मेहमान के आने के संकेत भी मिल रहे हैं।
 
2. वृषभ राशि जून माह राशिफल 2022 ( Taurus Horoscope June 2022 ) : यह माह परिवार में खुशियां रहेगी। आपसी मतभेद सुलझ जाएंगे। बाहर व्यक्ति को परिवार के बीच दखन न देने दें। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यापारी हैं तो यह समय निवेश करने और जोखिम उठाने का है। इस माह अच्छा लाभ कमा सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो यह समय सतर्क रहने का है। अपने काम पर ही फोकस रखें और ज्यादा से ज्यादा कार्य करें। इसका आपको बाद में लाभ मिलेगा। विवाहित हैं तो जीवनसाधी का भरपूर साथ मिलेगा, परंतु आपकी उसकी सेहत का ध्यान रखना होग। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव तो आएंगे, परंतु आप ज्यादा सोच-विचार करेंगे तो 4 माह के लिए विवाह टल जाएगा। प्रेमियों को सफलता मिलेगी। सेहत की दृष्टि से यह समय ठीक रहेगा।
 
3. मिथुन राशि जून माह राशिफल 2022 (Gemini Horoscope June 2022) : यह माह आपके परिवार के लिए शुभ है। सभी का सहयोग मिलेगा और यदि आपने उचित व्यवहार रखा तो घर में खुशी का माहौल बनेगा और उन्नती होगी। व्यापारियों के लिए भी यह शुभ लाभ का समय है और नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं। अविवाहितों के विवाह की संभावना है और किसी के साथ रिलेशन में हैं तो संबंध और मजबूत हो सकते हैं। विवाहित हैं तो परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। सेहत की दृष्टि से यह माह अच्छा है। 
 
4. कर्क राशि जून माह राशिफल 2022 (Cancer Horoscope June 2022) : इस माह आप आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा परंतु घर के किसी सदस्य की ‍बीमारी को लेकर चिंता भी रहेगी। व्यापारियों को लाभ मिलेगा और उनके लिए नए अवसर भी मिलेंगे। नौकरीपेशा के लिए यह माह पदोन्नती का रहेगा। हालांकि नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफल होगी। लेकिन नौकरी बदलने से पहले इस पर सोच समझकर ही निर्णय लेना होगा। इसके लिए परिवार की सलाह जरूर लें। छात्रों के लिए यह माह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता हैं व अच्छे परिणाम पाने के लिए उन्हें अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे या इस माह विवाह हो जाएगा। किसी के साथ पहले से ही रिलेशन में हैं तो आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा और निर्णय लेंगे। सेहत की दृष्‍टी से यह माह ठीक है।
 
5. सिंह राशि जून माह राशिफल 2022 (Leo Horoscope June 2022) : यह माह आपके परिवार में खुशियां लेकर आया है। कारोबारी वर्ग के लिए आर्थिक दृष्टि से यह माह सामान्य रहने वाला है। कुछ क्षेत्रों में घाटा होने की आशंका हैं लेकिन कुल मिलाकर आप लाभ में ही रहेंगे। नौकरीपेशा के लिए यह माह सकारात्मक परिणाम वाला है। सीनियर्स से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। सरकारी नौकरी है तो आपको नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। काम का बोझ बढ़ सकता है। यदि अच्छे से कार्य किया तो प्रमोशन के योग बनेगे। स्कूली छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। पढ़ाई का बोझ कम होगा और रचनात्मक एवं खेलकूद के कार्यों में मन लगेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। विवाहित हैं तो जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। सेहत की दृष्टि से यह माह सिरदर्द की समस्या वाला रहेगा। इस माह दुर्घटना से भी बच कर रहना होगी। छोटी मोटी चोट लग सकती हैं या मोच हो सकती है।
webdunia
Horoscope June 2022
6. कन्या राशि जून माह राशिफल 2022 (Virgo Horoscope June 2022) : परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। समाज में आपकी प्रशंसा होगी और मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। कारोबारी हैं तो आप व्यर्थ के कामों में अपना सामर्थ्य लगाने की बजाए सही कामों में लगाएंगे तो अवश्य ही उचित लाभ मिलेगा। पैसों को कहीं निवेश किया हुआ है और इतने दिनों से उस ओर ध्यान नहीं है तो इस माह उधर नजर बनाए रखें क्योंकि आकस्मिक धन लाभ के संकेत है। नौकरीपेशश हैं तो उन्नती के योग है। तनख्‍वाह बढ़ सकती है। छात्र हैं तो यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विवाहित हैं तो अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। अविवाहित हैं तो विवाह के योग हैं। पहले से ही किसी के सात रिलेशन में हैं तो किसी कारण रिश्तों में दूरियां बढ़ जाएगी। सेहत की दृष्टि से यह माह सामान्य है।
 
7. तुला राशि जून माह राशिफल 2022 (Libra Horoscope June 2022) : इस माह बीमारी को लेकर परिवार में चिंता और तनाव बना रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के लिए आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा। व्यापारियों के लिए यह माह उत्तम लाभ वाला रहेगा। नौकरीपेशा के लिए यह माह निराशा भरा रहेगा। सरकारी अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन या प्रमोशन मिलेगा। छात्रों के लिए यह माह अच्छा नहीं रहेगा। विवाहित लोगों के बीच सामंजस्यता बैठेगी। अविवाहित लोगों के लिए इस माह विवाह के अच्छे योग है। पहले से किसी के साथ रिलेशन में हैं तो इस माह तकरार हो सकती है। इस माह पेट संबंधी समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से आप बेचैन रहेंगे। खानपान का विशेष ध्यान रखे व ज्यादा तला-भुना खाने से बचे
 
8. वृश्चिक राशि जून माह राशिफल 2022 (Scorpio Horoscope June 2022) : इस माह परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बच्चों के भविष्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें। कोई समस्या है तो अपने किसी करीबी से सांझा करके उसका हल ढूढने का प्रयास करें। कारोबारी हैं तो इस माह बेहतर लाभ मिलने की प्रबल संभावना के साथ ही कई नए समझौते हो सकते हैं जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक होंगे। नौकरीपेशा हैं तो इस माह आपके कार्य की प्रशंसा होगी और बॉस से विशेष प्रोत्साहन मिल सकता हैं। सरकारी अधिकारियों के लिए इस माह यात्रा करने के योग हैं। कालेज के छात्रों को सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। स्कूली छात्रों के लिए सामान्य समय है। विवाहित हैं तो जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। अविवाहित लोगों को इस माह शादी के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी के साथ पहले से रिलेशन में रह रहे हैं तो यह समय शुभ है। यदि आप पहले से किसी रोग से पीड़ित हैं तो आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आपको दृढ़ बने रहना होगा।
 
9. धनु राशि जून माह राशिफल 2022 (Sagittarius Horoscope June 2022) : इस माह आपके परिवार में कोई नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना होगा। भाई-बहनों का का भरपूर साथ मिलेगा। कारोबारी हैं तो इस माह आपको लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हो ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह माह सामान्य है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह कई क्षेत्रों से अवसर प्राप्त होंगे। स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को इस माह खुशियां मिलेगी। विवाहित लोगों के लिए इस माह शुभ संकेत मिल रहें हैं। अविवाहितों को इस माह इंतजार करना पड़ सकता है। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो रिश्ते को जगजाहिर भी ना करें अन्यथा मुसीबत में पड़ जाएंगे। सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है। आप पर इस माह शनि भारी है। दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से कोई समस्या नही होगी।
 
10. मकर राशि जून माह राशिफल 2022 (Capricorn Horoscope June 2022) : इस माह पारिवारिक जीवन में मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारी हैं तो आर्थिक दृष्टि से भी यह माह आपके लिए शुभ संकेत नहीं दे रहा हैं। नुकसान होने की संभावना है। नौकरीपेशा हैं तो इस माह नौकरी में तनाव रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे हैं तो इस माह आपको किसी बात का डर सताएगा और मन थोड़ा बेचैन रहेगा। छात्रों को इस माह और कड़ी मेहनत करने की जरूरत हैं। स्कूली छात्रों को पढ़ाई को लेकर डांट सुनने को मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस माह कुछ नया सीखने को मिलेगा। विवाहित हैं तो इस माह आपसी मतभेद सुलझ जाएंगे। विवाह की प्रतीक्षा में हैं उन्हें इस माह शुभ संकेत मिल सकते हैं। पहले से रिलेशन में हैं तो आपकी अपने साथी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा होगी। इस माह आपकी सेहत ठीक रहेगी। हालांकि आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नही रहेगा। स्वभाव में चिढ़चिढ़ापन आ सकता है। इसलिये अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें।
 
11. कुंभ राशि जून माह राशिफल 2022 (Aquarius Horoscope June 2022) : इस माह परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बना रहेगा। कारोबारी हैं तो इस माह लाभ मिलने के प्रबल संकेत है। नौकरीपेशों लोगों की उन्नती के योग बन रहे हैं। प्रमोशन होने की संभावना है। कालेज के छात्रों के लिए यह समय चुनौतीभरा है। स्कूली छात्रों को कुछ नया करने को मिलेगा, जिसमें उन्हें आनंद आएगा। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए किसी नए विषय को खोजेंगे।
 
विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ मतभेद सुलझेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अविवाहित हैं तो इस माह कई नए अवसर आ सकते हैं परंतु चयन करने में देरी के चलते रिश्ता टल सकता है। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो रिश्तों में मजबूती आएगी। सेहत की दृष्‍टि से यह माह सामानय् रहेगा। हालांकि मानसिक स्वास्थ्य खराब रहने की संभावना हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या है तो खानपान का ध्यान रखें।
 
12. मीन राशि जून माह राशिफल 2022 (Pisces Horoscope June 2022) : इस माह आपके परिवार में कोई धार्मिक आयोजन होने की भी संभावना हैं। संपत्ति को लेकर कोई फैसला हो सकता है। कारोबारी हैं तो इस माह व्यापार के विस्तार के संकेत मिल रहे हैं। नौकरीपेशा हैं तो आपको नौकरी चले जाने का डर सताएगा और आप नई नौकरी की तलाश करने का सोचेंगे। हालांकि आपको इस पर सोचना चाहिए। छात्र हैं तो आपको नए अवसर मिलेंगे। स्कूली छात्रों को इस माह माता पिता और अध्यापकों से प्रशंसा मिलेगी। विवाहित हैं तो इस माह जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की आशंका हैं लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। अविवाहित हैं तो इस माह विवाह के योग बन रहे हैं। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो इस माह मतभेद उलझ सकते हैं और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। सेहत की दृष्टि से यह माह अच्छा है। यदि शुगर के रोगी है तो थोड़ा ध्यान रखें। हालांकि मानसिक रूप से इस माह आपको अनावश्‍यक बेचैनी बनी रहेगी।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जून 2022 के ग्रह, नक्षत्र और राशि परिवर्तन पर एक नज़र, जानिए आपकी राशि पर असर