Publish Date: Thu, 03 Mar 2022 (18:06 IST)
Updated Date: Thu, 03 Mar 2022 (18:08 IST)
Libra March Monthly Horoscope 2022: वर्ष 2022 के मार्च माह में तुला राशि का भविष्य कैसा होगा। मासिक राशिफल वर्ष 2022 के अनुसार तुला राशि ( Tula Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi ) के लिए मार्च 2022 का राशिफल। सेहत, नौकरी, व्यापार, करियर आदि में आओ जानते हैं कि यह माह आपके लिए क्या लाया है।
तुला राशि मार्च माह राशिफल 2022 ( Libra Horoscope March 2022 ):-
1. परिवार : परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। धैर्य से काम नहीं लिया तो यह बात कलह का रूप धारण कर लेगी। बड़े-बुजुर्ग आपसे किसी बात की आशा रखेंगे। हालांकि पड़ोसियों से संबंध अच्छे बनेंगे।
2. व्यापार : व्यापारियों में असमंजस की स्थिति रहेगी। स्वभाव में चिढ़चिढ़ापन रहने के कारण नुकसान उठान होगा। व्यापार के विस्तार और घाटे को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। आपको धैर्य से काम लेना होगा।
3. नौकरी : नौकरीपेशा हैं तो आपको लेकर ऑफिस में राजनीति होगी, जिसके चलते मानसिक तनाव झेलना पड़ेगा। सरकारी कर्मचारी हैं तो परेशान होकर नए काम की तलाश करेंगे।
4. छात्र करियर : छात्र हैं तो यह माह अच्छा रहेगा। सभी के मार्गदर्शन से सफलता मिलेगी। करियर को लेकर नई रणनीति बनेगी। नौकरी के ऑफर भी मिलेंगे। स्कूली छात्रों को कड़ी मेहतन करना होगी अन्यथा यह माह आपसे टीचर और माता पिता नाराज रहेंगे।
5. विवाह : विवाहित हैं तो जीवनसाथी से इस माह भरपूर सहयोग मिलेगा। विवाह के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं और कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है तो इस माह आपकी आा पूरी होगी। किसी के साथ पहले से रिलेशन में हैं तो इस माह मतभेद सुलझ जाने की उम्मीद है।
6. सेहत : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह उत्तम रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे और उन्हें बाहर का खाना खाने को ना दे। बीपी से पीड़ित हैं तो आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मानसिक स्थिति सही रहेगी।