Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मंगल का मिथुन राशि में गोचर 4 राशियों को देगा अप्रत्याशित लाभ, धन की कमी होगी दूर

मंगल का मिथुन राशि में प्रभाव और गोचर फल के बारे में जानकारी

हमें फॉलो करें mithun rashi me mangal ka fal

WD Feature Desk

, गुरुवार, 22 अगस्त 2024 (12:37 IST)
Mangal gochar fal 2024: मेष और वृश्‍चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह शुक्र की वृषभ राशि से निकलकर 26 अगस्त 2024 को दोपहर 03 बजकर 40 मिनट पर बुध की मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के इस राशि परिवर्तन गोचर के चलते 4 राशियों को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ। आर्थिक संकट दूर होगा और साथ ही धन की बचत भी होगी। जानिए कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल। ALSO READ: Mangal Gochar: मंगल का शुक्र के नक्षत्र में होगा गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में वेतनवृद्धि
 
1. मेष राशि : आपकी कुंडली के पहले और अष्टम भाव के स्वामी मंगल का तीसरे भाव में गोचर शुभ परिणाम देगा। इसके परिणाम स्वरूप आपको अप्रत्याशित धन लाभ होगा और धन की बचत करने में भी आप सफल होंगे। करियर में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में उच्च प्रगति प्राप्त हो सकती है। कारोबारी मोर्चे पर आपको मुनाफा होगा बशर्ते कि साझेदारी का व्यापार नहीं है तो। जीवनसाथी के साथ रिश्‍ते बेहतर होंगे। सेहत ठीक रहेगी।
 
2. सिंह राशि : आपकी कुंडली के चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी मंगल का ग्यारहवें भाव में गोचर होने जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप धन लाभ और मनोकामना पूर्ति के योग बन रहे हैं। करियर में उन्नति होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। कारोबार में उच्च सफलता के साथ लाभदायक डील प्राप्त होंगी। आर्थिक समस्या का निदान होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाने में कामयाब रहेंगे।
 
3. कन्या राशि : आपकी कुंडली के तीसरे और अष्टम भाव के स्वामी मंगल का दशम भाव में गोचर होने जा रहा है। करियर एवं नौकरी में आपको कार्य में सफलता और साथ ही संतुष्टि प्राप्त होगी। कारोबारी हैं तो आपको उच्च सफलता के साथ अच्छा मुनाफा मिलेगा। इनकम के नए सोर्स विकसित होंगे जिसके चलते बचत की संभावना ज्यादा रहेगी। जीवनसाथी के साथ खुशियों के पल गुजार पाएंगे यानी आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।
 
4. कुंभ राशि : आपकी कुंडली के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी मंगल का पंचम भाव में गोचर होने जा रहा है। करियर के मोर्चे पर आपके उच्च संतुष्टि, पदोन्नति और उच्च दर का रिटर्न प्राप्त होने की संभावना है। मंगल का यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव या परिणाम देखने को मिलेंगे। घर-परिवार में शुभ घटनाओं के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

krishna janmashtami 2024: श्री कृष्ण का पसंदीदा भोजन कौन-सा है, जानें 56 भोग कथा