Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

krishna janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार बन रहे हैं दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा आशीर्वाद

हमें फॉलो करें Krishna Janmashtami rashifa

WD Feature Desk

, बुधवार, 21 अगस्त 2024 (17:29 IST)
Krishna Janmashtami rashifa
26 august 2024 rashifal in hindi: भाद्रपद के कृष्‍ण पक्ष की अष्टमी को जन्माष्टमी का पर्व मनाते हैं। इस बार 26 अगस्त 2024 सोमवार को यह त्योहार रहेगा। इस दिन रोहिणी नक्षत्र में जयंती योग बन रह है। इसी योग में श्रीकृष्‍ण का जन्म हुआ था। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। इस दिन चंद्रमा अपने उच्च अंश में वृषभ राशि में विराजमान रहेंगें। इस दिन शनि के अपनी राशि में केंद्र में होने के कारण शश राजयोग और गुरु-चंद्र की युति के कारण गजकेसरी योग भी बन रहा है। 26 को मंगल का मिथुन में गोचर होगा और बुध का कर्क में उदय होगा। ऐसे में इन 4 राशियों को मिलेगा कृष्‍णजी का आशीर्वाद। ALSO READ: krishna janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2024 पर क्या है निशीथ पूजा का मुहूर्त?
 
1. मेष राशि : आपको उपरोक्त योग और गोचर से अप्रत्याशित धनलाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने का योग बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी के समय सुखद रहेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार, नौकरी और करियर में उन्नति होगी। भाई बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। 
 
2. वृषभ राशि : उपरोक्त योग के चलते आपको मानसिक शांति मिलेगी। पहले से चली आ रही चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। धन से संबंधित समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में चुनौतियां कम होंगी। व्यापार में मुनाफा कमाएंगे। घर परिवार में पहले की अपेक्षा माहौल में सुधार होगा। यात्रा का योग बन रहा है। 
 
3. सिंह राशि : आपके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। खासकर नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में आपके प्रयास सफल होंगे। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगी। ALSO READ: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 2024, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
 
4. कुंभ राशि : आपके लिए उपरोक्त ग्रह गोचर और योग शुभ फलदायी साबित होंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भाग्य का सात मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव या परिणाम देखने को मिलेंगे। घर परिवार में शुभ घटनाओं के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Shitala satam : शीतला सातम कब है वर्ष 2024 में, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि