Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मासिक राशिफल 2023: मार्च माह में क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए 12 राशियां

हमें फॉलो करें मासिक राशिफल 2023: मार्च माह में क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए 12 राशियां
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Monthly Horoscope 2023 
 
मार्च माह का मासिक राशिफल (March Horoscope 2023) यहां पढ़ें। जानिए 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है यह महीना। पढ़ें अपना राशिफल- 

 
मार्च 2023 में 12 राशियों राशिफल
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी लेकिन नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। माता के तीर्थयात्रा के योग बनते ही साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी को नया रोजगार प्राप्त होगा। किसी सामाजिक संस्था से जुड़ने के योग हैं।
 
दिनांक 4, 13 शुभ हैं, 19 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने समय की दुश्मनी वापस सामने आ सकती है, सावधानी बरतें। माता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। पिता को मानसिक तनाव रहेगा।
 
दिनांक 16, 25 शुभ हैं, 9 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलने में कठिनाई आएगी, परंतु कृषि क्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी सामान्य चलेगी। ससुराल पक्ष से मानसिक तनाव रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र से मुलाकात आर्थिक, मानसिक लाभ वाली रहेगी। नए रास्ते खुलेंगे।
 
दिनांक 11, 20 शुभ हैं, 5 अशुभ है। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।

कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन संबंधी लाभ वाला रहेगा। माता की स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग नाराज रहेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख वृद्धि होगी, परंतु किसी के कहने में परेशानी आ सकती है, धैर्य से कार्य करें। नई जगह व्यापार करने का योग हैं।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 14 अशुभ है। राहु के जाप लाभप्रद रहेंगे।

webdunia
Monthly Horoscope 2023 
 


सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी। किसी धार्मिक संस्था से सम्मान प्राप्त होगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ में सुधार होगा। बहन को आर्थिक सहायता देना होगा। जीवनसाथी को रोजगार प्राप्त होगा।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 10 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक विकास वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी लेकिन नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। इसके बावजूद आपकी आय में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। किसी रिश्तेदार के साथ धार्मिक यात्रा में परेशानी आ सकती है।
 
दिनांक 12, 30 शुभ हैं, 10 अशुभ है। केतु के जाप लाभप्रद रहेंगे।

तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह ग्रहस्थ जीवन में सुख-दुख वाला अर्थात मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी। पुराने जमीन के मिलने के योग बनते हैं। यह कार्य किसी मध्यस्थ के साथ होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही तीर्थयात्रा होने के योग हैं।
 
दिनांक 16, 25 शुभ हैं, 4 अशुभ है। माताजी आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी, परंतु किसी अनजान जगह जाना हो सकता है। भाई को आर्थिक परेशानी आएगी। आपको समाज कल्याण के पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
 
दिनांक 3, 21 शुभ हैं, 19 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन होते-होते रुक सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में किसी बड़े अधिकारी से तनाव की स्थिति बन सकती है। आपको समझदारी से काम करना होगा।
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 10 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह उलझन वाला हो सकता है। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा, परंतु किसी व्यापार वर्ग से उलझन हो सकती है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। माता-पिता की धार्मिक यात्रा होगी। मामा के परिवार से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। माह के अंत में सफलता मिलेगी।
 
दिनांक 7, 16 शुभ हैं, 8 अशुभ है। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।

कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख-समृद्धि वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी को नया रोजगार प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आगे की सफलता वाली रहेगी। बहन को मानसिक परेशानी आएगी।
 
दिनांक 15, 24 शुभ हैं, 9 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मानसिक तनाव वाला रहेगा। पुराने मतभेद उभरकर सामने आएंगे जिससे मानसिक परेशानी आएगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि क्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा, परंतु नौकरी में कभी अधिकारी व कभी साथियों से परेशानी आएगी। माता को स्वास्थ्य में आराम मिलेगा। पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 6 अशुभ है। शिवशक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।


webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रंगभरी एकादशी के दिन करें 5 सरल उपाय, होगा बहुत ही शुभ