Publish Date: Sat, 19 Feb 2022 (08:48 IST)
Updated Date: Sat, 19 Feb 2022 (17:52 IST)
Mercury transit in Capricorn: 15 जनवरी 2022 को बुध ग्रह मकर राशि में वक्री हो गया है। 6 मार्च को राशि परिवर्तन करके यह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। बुध का मकर में गोचर गोचर 5 राशियों के ( zodiac signs astrology ) लिए शुभ होगा। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
1. मेष राशि (Aries) : आपकी राशि के दशम भाव में बुध का गोचर हो रहा है जो नौकरी में प्रगति दिलाएगा और यदि व्यापारी हैं तो आर्थिक दृष्टि से भी यह गोचर शुभ है। आपको भाई, बहन और पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। लेखक हैं तो यह शानदार समय है।
2. वृषभ राशि (Taurus) : आपकी राशि के नवम भाव में बुध का गोचर नौकरी और करियर में लाभदायक है। भाग्य का साथ मिलेगा। रिश्तों में मथुरता बढ़ेगी। यात्रा के योग बनेंगे और धार्मिक कार्यों में रुझान होगा।
3. धनु राशि (sagittarius) : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। यह गोचर नौकरी और व्यावसाय के लिए शुभ है। यह आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनाएगा और धन समृद्धि बढ़ाने में मदद भी करेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
4. मकर राशि (Capricorn) : बुध आपकी राशि के प्रथम भाव में रहेगा जो आपको अत्यधिक प्रभावशाली बना देगा जिसके चलते नौकरी में सकारात्मक प्राभव देखने को मिलेंगे और व्यपार में भी उन्नती होगी। यह गोचर दांपत्य जीवन में सुख देगा और संपत्ति के विस्तार में सहयोग मिलेगा।
5. मीन राशि (Pisces) : बुध आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा जो करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने के साथ ही आय के अतिरिक्त स्रोतों बढ़ाएगा। व्यपार में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में भी खुशी को बढ़ाएगा। अचल संपत्ति खरीदने और यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।