Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

November Horoscope 2023: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए नवंबर का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

हमें फॉलो करें November Horoscope 2023: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए नवंबर का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल
November 2023 Rashifal: नवंबर 2023 का मासिक राशिफल। 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नवंबर 2023 का नया माह। क्या कहते हैं आपकी राशि के तारे-सितारे। जानें यहां व्यापार, व्यवसाय, करियर, नौकरी, निवेश, धनलाभ, सेहत, आदि के बारे में और भी बहुत कुछ... 
 
मेष राशि 
 
इस माह उथल पुथल रहेगी। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। माता का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता हैं, इसलिए उनका ध्यान रखें। रोमांस लाइफ के लिए यह माह शानदार रहेगा तथा आपको साथी का भरपूर साथ मिलेगा। आप उनके लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो साथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विवाह की बात आगे बढ़ सकती है तथा इस माह रिश्ता पक्का होने की संभावना हैं। किसी भी जल्दबाजी से बचें। मानसिक रूप से आप पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे तथा मन में नए और अच्छे विचार आएंगे। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे व किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। कुल मिलाकर यह माह सेहत के लिहाज से सकारात्मक है। ऑफिस में अचानक कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। 

वृषभ राशि 
 
यह माह वृषभ राशि के लिए अच्छा रहने की संभावना है। आपसी मेलजोल बढ़ेगा। नई जॉब भी लग सकती हैं। आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी। इस माह कुछ अप्रत्याशित चीज़ें घटित हो सकती हैं। मानसिक रूप से तैयार रहें। नौकरी कर रहे लोगों को सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा लेकिन इसके साथ-साथ कोई गुप्त शत्रु अहित भी कर सकता है। किसी भी तरह की राजनीति से दूर रहे व वाद-विवाद से बचें। सरकारी अधिकारी किसी बात को लेकर असंतुष्ट रह सकते हैं। इस माह किसी को कटु वचन न बोलें और आगे भी अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप लाभ में रहने वाले हैं। सरलता और सादगी के मंत्र को कभी न भूलें यही आपकी ताकत है। रोमांस लाइफ में किसी प्रकार के षडयंत्र से बचकर रहें अन्यथा रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि 
 
इस महीने योजना फलीभूत होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। लाभ के अवसर आते रहेंगे । मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी से बचें। विवेक का प्रयोग करें। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत सफल रहेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। मित्रों का सहयोग लाभ में वृद्धि करेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। मासांत में निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा, शुभ समाचार मिलेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें। अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का मौका हाथ आएगा। आय बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। अनहोनी की आशंका रहेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। 

कर्क राशि 
 
इस महीने के आरंभ में स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद नहीं रहेगा। हालांकि आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। महीने के अंत में शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो काम अभी तक बाधित रहे हैं वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। 

सिंह राशि 
 
यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कारोबार के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अच्छा समय रहेगा। पुरानी जमीन-जायदाद को लेकर चिंता रहेगी। किसी मित्र के आर्थिक सहयोग से कार्य होगा। समाज से परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार के नए रास्ते भी माह अंत में खुलेंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता आने लगेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रमाद न करें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का अच्छा प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कानूनी विवादों का निपटारा होगा।

कन्या राशि 
 
यह माह कोर्ट-कचहरी में उलझन वाला रहेगा। किसी राजनीतिक उलझन में पड़ सकते हो, ध्यान देना होगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। शिक्षा में मध्यम सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पिता को मानसिक तनाव रहेगा। आपको किसी नए कार्य की जिम्मेदारी प्राप्त होने के योग हैं।कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। माह के अंत में योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें। अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।

तुला राशि 
 
यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि मध्यम रहेगी। भाई को नौकरी में उन्नति मिलेगी। रिश्तेदारों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, ध्यान रखें। पिता को किसी धार्मिक स्थान से लाभ मिलेगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। साथियों से परेशानी आएगी। बहन से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक विकास में उलझन आएगी। किसी दूसरे प्रदेश से आमदनी में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि 
 
यह माह वृश्चिक राशि वालों के लिए कोर्ट-कचहरी की जीत वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी अनजान से मुलाकात होगी, जो लाभप्रद रहेगी। तीर्थयात्रा होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कई प्रकार से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कुसंग से बचें, नहीं तो किसी समस्या में पड़ सकते हैं। धन का लाभ होने की संभावना है। गर्म वस्तुओं से सावधानी रखें। त्वचा जलने की आशंका है। महीने के अंत में मन में विरक्ति का भाव उत्पन्न होगा। मन में अरुचि उत्पन्न होगी। दूर की यात्रा करने से बचें, हानि हो सकती है। पेट में रोग हो सकता है। पाचन कमजोर रहेगा। पत्नी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। माता की सलाह मानें, लाभ मिलेगा। विवेक से काम लें। निर्णय लेने में पर्याप्त समय लें।

धनु राशि 
 
यह माह धनु राशि वाले जातकों के लिए भौतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में परेशानी के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। ससुराल पक्ष से विरोध रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत होगी। माह के मध्य में नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें। माह के अंत में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। 
मकर राशि 
 
यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। जिंदगी मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। घर में धार्मिक आयोजन होगा। पत्नी को समाज में सम्मान मिलेगा। भाई को आर्थिक परेशानी आएगी। यह माह मध्य में आते आते पारिवारिक कष्ट वाला हो सकता है लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। मैरिड लाइफ मध्यम रहेगी तथा नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। माता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। कन्या के विवाह की चिंता दूर होगी। किसी किसी के लिए यह माह संतान सुख वाला हो सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के प्रबल योग हैं। विदेश यात्रा का योग भी बनेगा। बहन के परिवार में कष्ट हो सकता है। मामा पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि 
 
मीडिया, जनसंचार और लेखन से जुड़े लोग तरक्की की राह पकड़ेंगे। माह की शुरुआत में शुक्र आपको नए कपड़े, इत्र और सौंदर्य प्रसाधन की खरीदी करवाएंगे। कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए यह महीना बदलाव का होगा और आपको कहीं से बड़ी नौकरी का ऑफर आ सकता है। धन का प्रवाह उत्तम रहेगा। शनि की दृष्टि के कारण कार्यस्थल पर आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी। मेहनत से आप कभी घबराते नहीं हैं अपनी टीम से भी आपकी वही अपेक्षा होती है। राजनीति से जुड़े जातकों को अच्छा पद मिलने की संभावना दिखाई पड़ रही है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पत्नी आपका ध्यान चाहती है उन्हें अपना समय जरूर दें। बीच में ब्रेक भी लें। समुद्र किनारे या पहाड़ों पर थोड़ा वक्त बिताएं आपकी सेहत के लिए यह जरूरी है। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। 

 
मीन राशि 
 
बदनामी के किसी भी काम में जोखिम न लें। माह मध्य में रोमांस के सितारे फीके हैं। रिश्तों में खट्टापन आएगा। पिता की सेहत खराब हो सकती है। धन से जुड़े मामलों में भी कठिनाई आ सकती है। आपका धन किसी बीमारी में खर्च होगा जरूरी नहीं कि वह आप या परिजन ही हों, हो सकता है आप किसी की मदद के लिए तत्पर हों। लेकिन चिकित्सा संबंधी खर्च के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से चिंताजनक समाचार मिल सकते हैं। इस महीने समय विपरीत है लेकिन आप धैर्य बनाए रखें। क्रोध और डिप्रेशन न आने दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Amarnaath Yatra: अब आप वाहन से कर सकेंगे अमरनाथ यात्रा, गुफा तक बनने लगी है सड़क