Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope 2022 : नए सप्ताह में किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (12-18 सितंबर 2022)

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope 2022 : नए सप्ताह में किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (12-18 सितंबर 2022)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

Weekly Horoscope 2022 : 12 सितंबर से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। यहां व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, नौकरी, करियर, सेहत, मौसम, शेयर मार्केट, रोमांस, लव लाइफ आदि को लेकर क्या कह रहा हैं यह नया हफ्ता। जानें यहां 12 राशियों के लिए क्या लेकर आए हैं उनके साप्ताहिक सितारे। पढ़ें मेष से मीन राशि तक के लिए राशिफल। Weekly Rashifal 12 to 18 Sept 2022
 
साप्ताहिक राशिफल : (12 सितंबर से 18 सितंबर 2022 तक) 
 
 
मेष- ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
इस सप्ताह कहीं छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। पार्टनर की भावनाओं को समझने और उनका सम्मान करने से आपका रिश्ता बेहतर हो पाएगा। अपने सपनों को कंपनी के लक्ष्य से जोड़ देने से आपको सफलता मिल सकती है। किसी बड़ी डील को फाइनल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें। किसी भी तरह की लापरवाही से पैसा अटक सकता है। प्रॉपर्टी से धनलाभ मिल सकता है। असफलता को दिल से न लगाएं और अपनी गलतियों से सीखने की कोशिश करें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : पीच

वृषभ- TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ सकते हैं और टीम लीडर बनने का भी मौका मिल सकता है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा और बच्चों से घर में पॉजिटिविटी आएगी। वेट लॉस करना है तो कोई नया डाइट प्लान अपना सकते हैं। अब आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। किसी गलतफहमी की वजह से पार्टनर से बहस हो सकती है। मन की शांति के लिए धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लैवेंडर

मिथुन- GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
अपनी खानपान की आदतों में सुधार लाकर फिट रह सकते हैं। आय का नया स्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। सिंगल लोगों की बात आज बन सकती है। घर पर कोई पार्टी आयोजित कर सकते हैं। फैमिली ट्रिप के बाद परिवार में शांति लौट सकती है। प्रॉपर्टी विवाद अब सुलझ सकता है। छात्रों को महत्वपूर्ण परीक्षा या प्रतियोगिता में प्रदर्शन में सुधार लाने में सफलता मिल सकती है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का नीला

कर्क- CANCER
(Jun22-Jul 22) 
 
दोस्तों के साथ ट्रिप पर कुछ मीठी यादें बना सकते हैं। डाइट पर कंट्रोल रखने और नियमित एक्सरसाइज से स्वस्थ रह सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में प्यार के फूल खिल सकते हैं। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए परिवार के सदस्यों के प्रयासों की तारीफ कर सकते हैं। हो सकता है कि सीनियरों को आपका आइडिया पसंद न आए। प्रॉपर्टी के मामले में जल्दबाजी नुकसानदायक साबित हो सकती है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लेमन

सिंह- LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
कुछ बनने का आपका जुनून, प्रोफेशनल लाइफ में आपको आगे ले जाने में मदद कर सकता है। ऑफिस में जल्द ही आपको कोई ऊंचा पद मिल सकता है। लॉन्ग टर्म प्लान में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार में किसी बड़े सदस्य से अपनी परेशानी शेयर कर सकते हैं। किसी नई जगह पर घूमने जाने का मौका मिल सकता है। किफायती दाम पर फॉर्म हाउस खरीदने का मौका मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद

कन्या- VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
इस सप्ताह सफलता और उपलब्धि की आपका लक्ष्य रहने वाले हैं। ऑफिस में हर काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे जिसके लिए आपकी तारीफ भी होगी। पूरे सप्ताह घर में सुख-शांति बनी रह सकती है। सोच-समझकर किसी स्कीम में निवेश करने पर लाभ मिल सकता है। तय समय से पहले ही घर या फ्लैट मिल सकता है। लव लाइफ में धैर्य से काम लेने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : क्रीम

तुला- LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
इस सप्ताह कुछ लोगों के जीवन में अच्छे काम हो सकते हैं। अपने रास्ते में आ रहे अवसरों को हाथ से न जाने दें। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी नए सदस्य के आने से परिवार की खुशियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर के साथ कोई फन एक्टिविटी कर सकते हैं। ट्रिप पर जाने से जिंदगी में प्यार वापस लौट सकता है। स्टॉक मार्केट में अभी निवेश करने से बचें।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे

वृश्चिक- SCORPIO
(Oct 24-Nov 22) 
 
यह सप्ताह आपके मानसिक संतुलन और प्रेशर को हैंडल करने की क्षमता को जांचने का हो सकता है। अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से बॉस का दिल जीत सकते हैं। सिंगल लोगों की किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की आलोचना को नजरअंदाज करें, वरना घर की शांति भंग हो सकती है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : नेवी ब्लू

धनु- SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
व्यापारियों को ट्रिप से बड़ा लाभ हो सकता है और मार्केट में उनकी पोजिशन मजबूत हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की मदद से किसी महत्वपूर्ण मसले पर हुई उलझन को दूर कर सकते हैं। लव लाइफ में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। बिना किसी अड़चन के लंबी यात्रा पूरी होगी।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : हल्का नीला

मकर- CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
अपनी हाई एनर्जी से कामों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित रहेंगे। अपने महत्वाकांक्षी व्यवहार से करियर में अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे। सहकर्मियों के साथ अपने संबंधों को सुधारने पर ध्यान दें। घर में बात करते समय दिमाग ठंडा रखें और गुस्सा करने से बचें। जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च करें। पार्टनर की गैर-मौजूदगी में उनकी अहमियत समझ आ सकती है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा नीला

कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
 
जल्दी और सही निर्णय लेने की अपनी क्षमता से प्रोफेशनल लाइफ में कुछ बड़ा कर सकते हैं। युवा लोगों को किसी बड़ी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। समय पर निर्णय लेने और अच्छी स्ट्रैटजी से निवेश से रिटर्न कमा पाएंगे। परिवार का मसला सुलझाने के लिए आपको धैर्य से बात सुननी होगी। अपने सपनों का घर किफायती दाम में खरीद सकते हैं। सोशल लाइफ में कोई आपका नाम खराब कर सकता है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद

मीन- PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
करियर को लेकर अपने सपनों को पूरा करने पर फोकस करें। व्यापारियों के लिए अपना बिजनेस बढ़ाने का अच्छा समय है। किसी दूर के रिश्तेदार से अपने परिवार का कोई सीक्रेट शेयर न करें। वैवाहिक जीवन में अचानक से कोई पॉजिटिव बदलाव आ सकता है। अपनी पुरानी गलतियों से कुछ सीख सकते हैं। आज यात्रा करने से लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में व्यस्त रहने वाले हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन



webdunia
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Muhurat September 2022: नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ साप्ताहिक मुहूर्त, यहां पढ़ें