Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope : क्या लेकर आया है नया सप्ताह 12 राशियों के लिए, जानिए किसके चमकेंगे सितारे

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope : क्या लेकर आया है नया सप्ताह 12 राशियों के लिए, जानिए किसके चमकेंगे सितारे
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

Saptahik Horoscope : इस बार नया सप्ताह 10 अक्टूबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर 2022 तक जारी रहेगा। वेबदुनिया अपने प्रिय पाठकों के लिए यहां विशेष तौर पर प्रस्तुत कर रहा हैं नए हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल। जानिए यहां नौकरी, सेहत, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, करियर, कार्यक्षेत्र, निवेश, धनलाभ, शेयर मार्केट आदि के बारे में 12 राशियों का भविेष्यफल- Weekly Horoscope October 2022
 
साप्ताहिक राशिफल : (10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2022 तक) 
 
मेष - ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
प्रोफेशनल स्‍तर पर चीजें आपके पक्ष में आ सकती हैं। इंटरव्‍यू देने जा रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। घर में कोई सदस्‍य आपकी ताकत बन सकता है। किसी निजी मुद्दे पर आपको खुले दिमाग से सोचने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। सेहत को लेकर संतुष्‍ट रहेंगे। दोस्‍तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : भूरा

वृषभ - TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
छात्र परिस्थिति को अपने पक्ष में लाने में सफल हो पाएंगे। ऑफिस में किसी नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। खुद पर आत्‍मविश्‍वास रखने की वजह से आपकी प्रगति में आ रहीं सभी बाधाएं दूर होंगी। सोशल लाइफ में आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष में भी मजबूती आएगी।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लाल

मिथुन - GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
जो भी काम कर रहे हैं, उसमें कुछ सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। बीमार लोगों की सेहत अब ठीक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में कुछ अच्‍छे संकेत मिल सकते हैं। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। घर बनवाने या रेनोवेशन का काम कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बैंगनी

कर्क - CANCER
(Jun22-Jul 22)
 
निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में आपके सितारे चमक सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर भी अच्‍छा समय है। प्रॉपर्टी बेचैनी है तो आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। छात्र बेहतरीन प्रदर्शन दे पाएंगे। परिवार के सहयोग से अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। कुछ लोगों को घूमने जाने का मौका मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नेवी ब्‍लू

सिंह - LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
सोशल लाइफ में आपके प्रयासों से कुछ अच्‍छा हो सकता है। दोस्‍तों या करीबियों के साथ ट्रिप को इंजॉय कर पाएंगे। ऑफिस के पास घर ढूंढने की तलाश अब खत्‍म हो सकती है। डाइट पर कंट्रोल रखने से फायदा होगा। रिलेशनशिप को लेकर संतुष्‍ट महसूस कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीला

कन्‍या - VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
आर्थिक स्‍तर पर मनचाही चीज पाने के लिए कुछ प्रयास करने की जरूरत है। प्रोफेशनल लाइफ और शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बेहतर कर पाएंगे। ऑफिस में आपके काम को नोटिस किया जा सकता है। पारिवारिक स्‍तर पर कोई बात आपको परेशान कर सकती है। आपका केयरिंग व्‍यवहार किसी अनदेखी मुसीबत से आपको बचा सकता है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन

तुला - LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
किसी की जरूरत से ज्‍यादा तारीफ कर सकते हैं। परिवार के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। पुराने रिश्‍तों को पुनर्जीवित कर सकते हैं। प्‍यार के मामले में अच्‍छा समय चल रहा है। सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप ऊर्जा से भरपूर और पॉजिटिव महसूस करेंगे।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : फुचसिया

वृश्चिक - SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
मुश्किल परिस्थिति में सूझबूझ से काम लेना होगा। प्रोफेशनल लाइफ में चीजें आपके पक्ष में हो सकती हैं। छात्रों को धीरे-धीरे अपने क्षेत्र में प्रगति मिल सकती है। दोस्‍तों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। किसी नए दोस्‍त को भी अपने साथ बुला सकते हैं। किसी के साथ शहर से बाहर घूमने जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सियान

धनु - SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
छात्रों को अपने प्रयासों के मिलेजुले परिणाम मिलेंगे इसलिए आपको ज्‍यादा प्रयास करने चाहिए। किसी डील से बड़ा मुनाफा हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में चीजों को थोड़ा छिपाकर चलें। अपने सारे पत्ते खोलने की जरूरत नहीं है। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्‍सा ले सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में सेलिब्रेशन का समय है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : मैजेंटा

मकर - CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
स्‍टॉक मार्केट में थोड़ा संभलकर रहें। करियर को आगे बढ़ाने के रास्‍ते में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। किसी बड़ी डील की वजह से बिजनेस ट्रिप पर जाना पड़ सकता है। सालों बाद किसी से मुलाकात हो सकती है। हालांकि अब आपको पहले जैसा कुछ महसूस नहीं होगा। नई कार चलानी सीखी है तो हाईवे पर ड्राइव करने से कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : चॉकलेट

कुंभ - AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
छात्रों को अच्‍छी प्रगति एवं सफलता मिल सकती है। इससे उनका आत्‍मविश्‍वास भी बढ़ सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में किसी बड़े प्रोजेक्‍ट पर प्रतिद्वंद्वी को हरा सकते हैं। परिवार के साथ कुछ बेहतर पल बिताने का मौका मिलेगा। किसी खास मौके पर दोस्‍तों को बुला सकते हैं। रोमांटिक लाइफ को भरपूर इंजॉय कर पाएंगे।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सिल्‍वर

मीन - PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
सोशल लाइफ में आपके मान-सम्‍मान और प्रतिष्‍ठा में वृद्धि हो सकती है। छात्र अच्‍छे अंकों से पास हो पाएंगे। आय के नए स्रोत खुलने से पैसों की जरूरत पूरी हो पाएगी। दोस्‍तों पर खर्चा करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्‍य को हैंडल करने में आपको विनम्र रहना होगा। किसी फंक्‍शन में बोरियत महसूस हो सकती है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : बैंगनी

webdunia
Weekly Horoscope 2022
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रविवार, 9 अक्टूबर 2022 : इन 2 राशियों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा आज का दिन, पढ़ें बाकी राशियां