Shani gochar 2025: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही इन 4 राशियों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
Shani gochar 2025: शनि के मीन राशि में जाने से 4 राशियों की किस्मत सोने जैसी चमक जाएगी
Publish Date: Fri, 13 Sep 2024 (11:48 IST)
Updated Date: Sat, 14 Sep 2024 (09:32 IST)
Saturn Transit in Pisces 2025
Shani ka meen rashi me gochar 2025: इस समय शनि ग्रह कुंभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं। कुंभ से निकलकर वे बृहस्पति की राशि मीन में जब गोचर करने लगेंगे तब 4 राशियों की सभी परेशानियों का अंत होगा और उन 4 राशियों की किस्मत सोने जैसी चमक जाएगी और वे जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति करेंगे। शनि ग्रह 29 मार्च 2025 को मीन राशि में जाएंगे। मीन राशि में शनि स्वेच्छाचारी नहीं रह जाते हैं। इसलिए इससे राहत मिलेगी। शनि मीन राशि में 02 जून 2027 तक रहेंगे।
ALSO READ: Shani Margi : जल्द ही शनि चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों के सुधरेंगे हाल, हर कदम पर मिलेगी सफलता
1. सिंह राशि : 2025 में शनि के मीन राशि में प्रवेश करने का आपको फायदा मिलेगा। आपको सभी तरह की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आपकी सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत हो जाएगी। पारिवारिक संबंध भी मजबूत होंगे। सेहत में सुधार होगा। नौकरीपेशा हैं तो अप्रत्याशित तरक्की होगी। व्यापारी हैं तो नया व्यापार शुरू कर सकते हैं या व्यापार का विस्तार करें।
3. वृश्चिक राशि : 2025 में शनि के मीन में जाने से आपको शनि के बुरे प्रभाव से राहत मिलेगी। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। यदि कर्म अच्छे रहे तो शनिदेव आपको भरपूर आशीर्वाद प्रदान करेंगे जिसके चलते नौकरी और व्यापार में आपकी तरक्की बेहतरीन होगी। परिवार में खुशियां ही खुशियां रहेगी। मनचाहे कार्य सफल होंगे।