Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शनि और मंगल का नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

Advertiesment
हमें फॉलो करें शनि और मंगल का नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

WD Feature Desk

, मंगलवार, 4 मार्च 2025 (12:31 IST)
navpancham rajyog 2025 effect on three zodiac sign: होली और गुड़ी पड़वा के बाद, 29 मार्च को शनि ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे और मंगल मिथुन राशि में स्थित रहेंगे। इसके बाद, 5 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर दोनों ग्रह एक-दूसरे से 120 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग 3 राशियों के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगा। नवपंचम राजयोग तब बनता है जब दो ग्रह एक-दूसरे से त्रिकोण (120 डिग्री) भाव में होते हैं और दोनों ग्रहों की राशि एक ही तत्व की होती है।"ALSO READ: कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं शनि, इन 5 राशि वाले जातकों की बढ़ेंगी मुश्किलें
 
1. मेष राशि: आपके लिए यह नवपंचम राजयोग बहुद शुभ रहने वाला है। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होने लगेंगे। छोटी बड़ी सभी यात्राओं से लाभ होगा। नौकरी और व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। धन लाभ प्राप्त होगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। लक्ष्य को प्राप्त करने में आसानी होगी। परिवार में किसी से वाद विवाद न करें।
 
2. सिंह राशि: आपके लिए भी मंगल-शनि का नवपंचम राजयोग लाभकारी है। यह भौतिक सुखों सुविधाओं को बढ़ावा देगा। आय के नए मार्ग खोलेगा। संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में वेतनवृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा के लिए की गई मेहनत रंग लाएगी। व्यापार के क्षेत्र में उन्नति के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी।ALSO READ: सूर्य व शनि की कुंभ राशि में युति, बढ़ेंगी हिंसक घटनाएं, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर
 
3. कन्या राशि: आपके लिए भी यह योग अच्‍छा साबित होगा। इसके परिणाम स्वरूप घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबारी हैं तो लाभ के साथ ही विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होली स्पेशल : भारत के इस राज्य में मनाया जाता है होला मोहल्ला, जानिए 2025 में कब और कैसे मनेगा ये अनोखा त्योहार