Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

13 जुलाई को धन और रोमांस के ग्रह शुक्र बदलेंगे अपना घर, 12 में से 5 राशियों पर होगा शानदार असर

हमें फॉलो करें shukra in mithun
, मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (18:17 IST)
Shukra ka mithun rashi mein pravesh 2022 : ज्योतिष के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन ही यानी 13 जुलाई को शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में सुबह 11:01 बजे गोचर होगा, जहां सूर्य और बुध ग्रह पहले से ही विराजमान है। शुक्र के गोचर के कारण 5 राशियों पर होगा शानदार असर।
 
1. मेष : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर यात्रा योग बनाएगा और साथ ही घर परिवार का माहौल भी खुशियों भरा बना देगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापारी हैं तो मुनाफा होगा। 
 
2. वृषभ : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर आपके मान- सम्मान में बढ़ोतरी करेगा। अटका पैसा मिलने की संभावना है। सुख और सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार में खुशियां रहेगी। नई संपत्ति खरीदने के योग हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।
 
3. मिथुन : आपकी राशि के प्रथम अर्थात लग्नभाव में शुक्र का गोचर आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। नौकरी और करियर में उन्नति होगी। कारोबारी हैं तो मुनाफा होगा। घर पर भी माहौल सुखद रहेगा। दांपत्य या प्रेम संबंध में माहौल सुखद रहेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा।
 
4. सिंह : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में शुक्र का गोचर शुभ है। आपके संबंधों में सुधार होगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं। कारोबारियों को मुनाफा होगा। नौकरीपेशा को सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
 
5. तुला : आपकी राशि के नौवें भाव में शुक्र का गोचर अति महत्वपूर्ण है। परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा। धर्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। नौकरीपेशा के लिए यह गोचर अनुकूल है लेकिन व्यापारियों को सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। करियर में प्रगति करने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

13 जुलाई 2022, बुधवार के शुभ मुहूर्त