Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सूर्य के गोचर से बदलेंगे दिन, 4 राशियों की किस्मत होगी बेहतरीन

हमें फॉलो करें surya ka rashi parivartan 2023
, गुरुवार, 11 मई 2023 (11:35 IST)
Surya Gochar Time : 15 मई 2023 को दोपहर 11:32 बजे सूर्यदेव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में परिवर्तन करेंगे। इसके बाद वे 15 जून 2023 की शाम 18:07 बजे मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर या वृषभ संक्रांति से 4 राशियों की किस्मत बदल जाएगी और उन्हें मिलेगा लाभ।
 
मेष राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। इससे आपकी आय के साधन बढ़ेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। हालांकि आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विनम्रता से पेश आएंगे तो हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए अनुकूल समय रहेगा। संतान की प्रगति होगी।
कर्क राशि : आपके राशि के 11वें भाव में सूर्य का गोचर होगा। रुके अटके कार्य पूर्ण होंगे। इच्छाएं पूर्ण होंगी। वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में भी सुधार होगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा। 
 
सिंह राशि : आपकी राशि के 10वें भाव में सूर्य का गोचर आपको प्रभावशाली बनाएगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।  
 
कन्या राशि : आपकी राशि के नवम भाव में सूर्य का गोचर शुभ माना जा रहा है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेगा। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Kalashtami : कालाष्टमी पर क्या करें? काल भैरव की पूजा कौन कर सकता है? काल भैरव कुत्ते के साथ क्यों है?