Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Dhanu Sankranti : गुरु के घर में सूर्य, किसके लिए शुभ, किसके लिए अशुभ

हमें फॉलो करें Dhanu Sankranti : गुरु के घर में सूर्य, किसके लिए शुभ, किसके लिए अशुभ
, गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (15:27 IST)
Sun transit in sagittarius 2021: सूर्य ग्रह के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही सभी 12 राशियों पर उसका शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से 4 राशि वालों को लिए ये गोचर अशुभ और 7 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा, जबकि एक राशि वाले के लिए यह सामान्य असर वाला रहेगा।
 
 
ज्योतिष की माने तो तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में सूर्य अच्छा फल देता है, जबकि 2रे, 4थे, 7वें, 9वें और 12वें भाव में शुभ फल की उम्मीद नहीं की जा सकती है। हालांकि गोचर के फल में अंतर होता है। 
 
 
इन 7 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा सूर्य का गोचर : 
 
1. मेष राशि (Aries): आपकी राशि में सूर्य नवम भाव में गोचर करेगा। यह भाग्य का भाव है अत: आपको इस समय भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक दृष्‍टि से यह समय शुभ है। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में भी अच्छा माहौल रहेगा।
 
2. कर्क राशि (Cancer): आपकी राशि में सूर्य छठे भाव में गोचर करेगा। आपके विरोधी परास्त होंगे। न्यायालय में भी विजयी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगें। आपको अपनी पत्नी और बच्चों की सेहत पर ध्यान देना होगा।
 
3. सिंह राशि (Lion): आपकी राशि के पंचम भाव में सूर्य गोचर करेगा। इस गोचर से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। परिजनों से आपको मधुर संबंध बनाए रखने की जरूरत है और उनकी सेहत का ध्यान रखने की आपकी जिम्मेदारी है।
 
4. तुला राशि (Libra): आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपके विरोधी परास्त होंगे। नौकरी और व्यापार में धन लाभ के योग हैं। आपको अपने पिता की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। परिवार में भाई बहनों का समर्थन प्राप्त होगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
webdunia
5. धनु राशि (Sagittarius): आपकी राशि के प्रथम भाव में सूर्य का गोचर शुभ है। इस दौरान आपका स्वभाव विनम्र रहेगा। नौकरी में पदोन्नति हासिल हो सकती है और व्यपार में उन्नती होगी। परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। हालांकि इस गोचर के दौरान आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
 
6. कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य का गोचर होगा। यह गोचर नौकरी और व्यपार में लाभ देने वाला सिद्ध होगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। आपकी सेहत भी अच्‍छी रहेगी।
 
7. मीन राशि (Pisces): आपकी राशि के दशम भाव में सूर्य का गोचर रहेगा। व्यापर में लाभ के साथ प्रसिद्धि मिलने की संभावना है। नौकरी में अधिनस्थों से आलोचना का सामना करना पड़ेगा। हालांकि नौकरी के अच्छे प्रस्ताव भी मिलेंगे। आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
 
 
इन 4 राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा सूर्य का गोचर :
 
मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि में सूर्य सप्तम भाव में गोचर करेगा जिसके चलते दांपत्य जीवन में वाद-विवाद हो सकता है। हालांकि नौकरीपेशा जातकों के लिए यह गोचर शुभ है और व्यापरियों को सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर यह गोचर ठीक नहीं है। करियर की दृष्‍टि से यह गोचर शुभ है।
 
कन्या राशि (Virgo): आपकी राशि के चतुर्थ भाव में सूर्य गोचर करेगा। यह गोचर नौकरी और व्यापर के लिहाज से सही है परंतु परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। आपका स्वभाव क्रोधी हो जाएगा। आप अनावश्यक रूप से मानसिक तनाव लेंगे। आपको अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
webdunia
वृश्चिक राशि (Scorpio): आपकी राशि में सूर्य का द्वितीय भाव में गोचर होगा। आपके व्यापार या पेशे में लाभ अर्जित होगा। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि कुछ मामलों में धन संबंधी मामलों के कारण मानसिक रूप से तनाव रहेगा। आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं और गलत रास्ते पर जा सकते हैं।
 
मकर राशि (Capricorn): आपकी राशि के बारहवें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस दौरान खर्चे बढ़ जाएंगे। नौकरी में आप नेतृत्व करने की भूमिका में रहेंगे। व्यापार में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। आपको नींद न आना, आंखों की रोशनी और पेट से संबंधित समस्याओं से पीड़ा मिल सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार में माहौल अच्‍छा रहेगा।
 
इस राशि के लिए सामान्य रहेगा सूर्य का गोचर :
 
वृषभ राशि (Taurus): आपकी राशि में सूर्य का गोचर अष्टम भाव में होगा। इस दौरान नौकरी में थोड़ी बहुत परेशानी होगी हालांकि व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रस्ताव मिलेंगे। यात्रा के योग बन रहें हैं। परिवार में माता का ध्यान रखना होगा। आर्थिक रूप से यह समय सामान्य है। कोर्ट कचहरी के मामलों का सामना करना पड़ सकता है।
 
डिस्क्लेमर : यह जानकारी प्रचलित गोचर मान्यता पर आधारित है। इसकी सटीकता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। अत: इसके लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lord Dattatreya Jayanti : भगवान दत्तात्रेय के बारे में 15 रोचक जानकारी