Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, 12 राशियों में से 7 के खुलेंगे भाग्य, मिलेगा आरोग्य

हमें फॉलो करें सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश, 12 राशियों में से 7 के खुलेंगे भाग्य, मिलेगा आरोग्य
, मंगलवार, 14 जून 2022 (06:59 IST)
Surya ka mithun rashi me gochar 2022 : सूर्य ग्रह वृषभ राशि ने निकलकर 15 जून, 2022 को मिथुन राशि में गोचर करने लगेगा। सूर्य यहां पर 16 जुलाई 2022, तक रहेगा और इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर को मिथुन संक्रांति कहते हैं। इस राशि प्रवेश से 7 राशियों के भाग्य खुल जाएंगे। आओ जानते है कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
 
1. वृषभ राशि : आपकी राशि में सूर्य का गोचर दूसरे भाव में होगा जिसके चलते संपत्ति को लेकर गृहकलह बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारियों को निवेश से लाभ होगा। नौकरी में भी उन्नति होगी। परिवार में सभी की सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि आपकी सेहत अच्‍छी रहेगी।
 
2. कर्क राशि : आपकी राशि के द्वादश भाव में सूर्य का गोचर लंबी यात्रा का योग बनाएगा। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहा मामला सुलझ सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि आपकी सेहत सही रहेगी। 
 
3. सिंह राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य का गोचर आपनी आमदानी में वृद्धि करेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपसी रिश्‍ते मजबूत होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। जिद्दीपन छोड़कर परिवार की खुशियों पर ध्यान दें। सेहत में सुधार होगा।
 
4. कन्या राशि : आपकी राशि के दशम भाव में सूर्य का गोचर नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर पैदा करेगा। करियर में भी सफलता मिलेगी। हालांकि आपको परिवार के सदस्यों के प्रति विनम्र और सहयोग वाला भाव रखने की जरूरत है। फालतू बातों में समय बर्बाद न करें। सेहत अच्‍छी रहेगी।
 
5. तुला राशि : आपकी राशि के नवम भाव में सूर्य का गोचर भाग्य को जागृत करेगा। यानी आपको नौकरी और व्यापार में भाग्य और पिता का साथ मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। यात्रा से लाभ होगा। परिवार से संबंध को बनाएं रखें। सेहत में लाभ मिलेगा। 
 
6. धनु राशि : आपकी राशि के सप्तम भाव में सूर्य का गोचर करेगा। यदि आप विवाहित हैं हैं तो जीवनसाथी के साथ सुखद समय गुजरेगा। साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो लाभ होगा। करियर में सफलता मिलेगी। हालांकि यदि आप क्रोध या अहंकार का प्रदर्शन करते हैं तो स्थिति बिगड़ जाएगी। सेहत में सुधार होगा।
 
7. मकर राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर शत्रु और रोग पर विजय दिलाएगी। कोर्ट-कचहरी के मामले और कर्ज से मुक्ति के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज वट सावित्री पूर्णिमा व्रत पर सत्यवान सावित्री की कथा जरूर पढ़ें