Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

Saptahik Bhavishyafal
 
साप्ताहिक राशिफल : 17 फरवरी से 23 फरवरी 2020 तक 
 
मेष-
 
सेहत को लेकर इस सप्ताह कुछ परेशानियां हो सकती हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। व्यवसाय में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। तय सीमा में काम पूरा न हो पाने के कारण आर्थिक परेशानी हो सकती है। कोर्ट से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है लेकिन अपनी खुशी जाहिर करते हुए संयम रखें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : आसमानी
 
वृषभ-
 
धन संबंधित मामलों को लेकर की गई यात्रा ज्यादा सफल नहीं हो पाएगी। प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें। किसी पर भी आंख बंद कर विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। निवेश को लेकर किए गए गलत निर्णयों के कारण मानसिक तनाव और निराशा हो सकती है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गाढ़ा गुलाबी
 
मिथुन-
 
 
परिवार में इस सप्ताह खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। रियल इस्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिला-जुला है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन
 
कर्क-
 
करियर के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करने में कामयाब होंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। ऊंचे कॉन्टेक्ट के चलते आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : लैवेंडर

 
सिंह-
 
घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है इसलिए बेहतर होगा कि आप किसी भी चीज पर रिएक्ट करने से बचें। कुछ परेशानियों के चलते तनाव महसूस कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय थोड़ा कठिन है। किसी पार्टी में जाते समय अपनी ड्रेस का ख्याल रखें।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरे रंग के सभी शेड्स
 
 
कन्या-
 
कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कुछ छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़कर छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित कामों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। निवेश के लिए किसी प्लॉट को खरीदना फायदे का सौदा साबित होगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्का लाल
 
तुला-
 
यह सप्ताह आपके लिए काफी भाग्यशाली रहेगा। इस हफ्ते आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। खुशी महसूस करेंगे। आप काफी क्रिएटिव हैं। यही क्रिएटिविटी आपको करियर में तरक्की दिलाएगी। लोग आपके काम की काफी तारीफ करेंगे। सेहत को लेकर सजग रहें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : लैवेंडर
 
वृश्चिक-
 
सेहत को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा। दूसरों के साथ अपनी खुशियों को शेयर कर अच्छा महसूस करेंगे। नई-नई जगहों की यात्रा करने से व्यक्ति को उन स्थानों के बारे में नई-नई जानकारी मिलती है। यात्रा करने का यही अनुभव आपके काफी काम आएगा। इससे आपका ज्ञान और लोगों से बात करने का तरीका मजबूत होगा।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी
 
धनु-
 
 
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। अचानक चारों तरफ हुई अपनी तारीफ से काफी प्रसन्न रहेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए ये सप्ताह काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। सोच-समझकर आपके द्वारा किया गया निवेश आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : वॉयलेट
 
मकर-
 
यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। अपनी कूटनीति से विरोधियों को परास्त करने में कामयाब होंगे। यह सप्ताह धन संबंधित मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। कोई डील फायदे का सौदा साबित होगी। धनलाभ होगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हल्का नीला
 
कुंभ-
 
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। उनके साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। रोजमर्रा की जिंदगी से बोर हो गए हों तो काम से थोड़े दिन का ब्रेक लें। कहीं घूमने जाने का प्लान बनाना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। अच्छे मूड में रहेंगे।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन
 
मीन-
 
नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी अहम रहेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। किसी ऑफिशियल यात्रा पर जाकर ज्यादा आराम करना आपके काम पर असर डाल सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती : क्या है आर्य समाज, जानिए