Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल 2022: नए सप्ताह में किस राशि के चमकेंगे सितारे, पढ़ें मेष से मीन राशि तक (Weekly Horoscope)

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल 2022: नए सप्ताह में किस राशि के चमकेंगे सितारे, पढ़ें मेष से मीन राशि तक (Weekly Horoscope)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

Weekly Horoscope 2022 
 
November 2022 : प्यार, तकरार, सेहत, करियर, रोमांस, शिक्षा, धनलाभ, व्यापार, कार्यक्षेत्र, शेयर मार्केट आदि के बारे में कैसा गुजरेगा नया हफ्ता। यहां वेबदुनिया आपके लिए खास तौर पर लेकर आया हैं साप्ताहिक राशिफल की खास कड़ी में। जानिए संपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर...
 
(साप्ताहिक राशिफल : 21 नवंबर से 27 नवंबर 2022) 
 
मेष - ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की जरूरत है। दर्द को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर को दिखाएं। दिमाग लगाने से आप अधिक पैसा कमा सकते हैं। प्रमोशन पाने का इंतजार अब खत्म हो सकता है। वीकएंड के लिए कोई इन्विटेशन मिल सकता है। जो अविवाहित हैं और प्यार की तलाश कर रहे हैं, उनकी अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सफेद

वृषभ - TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
रोमांटिक डेट के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। पूरे सप्ताह आपका स्टैमिना और मेंटल पॉवर तेज रहेगी। आपको अपने क्षेत्र में सफल होने के लिए बाधाओं को दूर करना पड़ सकता है। दोस्तों या करीबियों को पैसा उधार देने से बचें। इस सप्ताह परिवार से घिरा हुआ महसूस करेंगे।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लैवेंडर

मिथुन - GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्रामों में हिस्सा लेने से आपकी रोजगार क्षमता में सुधार हो सकता है। शेयर बाजार में पैसा लगाने के लिए अच्छा समय है। यदि आप अविवाहित हैं तो किसी आकर्षक व्यक्ति को आपसे प्यार हो सकता है। घर में सावधानी बरतें। गलतफहमी के कारण घर में विवाद संभव है। इस सप्ताह बिना पढ़े किसी भी महत्वपूर्ण पेपर पर साइन न करें। आगे चलकर यह समस्या बन सकती है। सही डाइट पर ध्यान दें।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लैवेंडर

कर्क - CANCER
(Jun22-Jul 22)
 
प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ अच्छी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा करने से आपको अपने वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है। यदि आप कुछ नया करने की कोशिश करना चाहते हैं या अपने पैसे से कोई जोखिम लेना चाहते हैं तो यह सप्ताह सही है। रिश्तेदारों से कुछ अच्छा मिल सकता है। पुरानी बीमारी का इलाज वैकल्पिक उपचार से हो सकता है। जो लोग घर खरीदना चाहते हैं, उन्हें कई तरह की संभावनाएं मिल सकती हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : चॉकलेट

सिंह - LEO
(Jul 23-Aug 23) 
 
प्रोफेशनल स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं। आशावादी दृष्टिकोण रखें और आप प्रियजनों के साथ रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें। कम बात करने या नासमझी की वजह से प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। संपत्ति विवाद आपके पक्ष में आ सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : वॉयलेट

कन्या - VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
यह सप्ताह आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का मार्गदर्शन और सलाह देने का मौका मिल सकता है। इस हफ्ते आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है। घर की परेशानियों से निपटने का प्रयास कर सकते हैं। संपत्ति खरीदने की योजना पारिवारिक माहौल को खुशनुमा बना सकती है। रेस्टॉरेंट में जाकर या लॉन्ग ड्राइव से पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : भूरा

तुला - LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
स्पष्ट रूप से सोचने की आपकी क्षमता प्रोफेशनल और निजी जीवन में आपकी मदद कर सकती है। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इससे प्रोफेशनल लाइफ में आपकी स्थिति मजबूत होगी। धनलाभ होने से निवेश शुरू कर सकते हैं। अपने पार्टनर की सराहना करें और उन्हें समझने का प्रयास करें। हो सकता है कि इससे आपका रिश्ता और मजबूत हो जाए। आप अपने प्रियजनों की आर्थिक मदद करके अपनी विश्वसनीयता साबित कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा

वृश्चिक - SCORPIO
(Oct 24-Nov 22) 
 
उच्च पद पर बने रह सकते हैं और प्रोफेशनल लाइफ में प्रगति मिल सकती है। आपको निवेश के कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आपके आस-पास के सभी लोग आपके सुझावों को स्वीकार कर सकते हैं और उनकी सराहना कर सकते हैं। इसके अलावा प्रियजनों के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत हो सकते हैं। प्रेम संबंध के शादी के रिश्ते में बदलने की उम्मीद है। पुरानी यादों को भुलाकर आगे बढ़ें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : केसर

धनु - SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21) 
 
यह सप्ताह आपके लिए रोमांचक और फलदायी हो सकता है। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में अधिक वृद्धि देखने को मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। पार्टनर के साथ रहने से खुशी मिलेगी। इस सप्ताह आपके संबंधों में सुधार की शुरुआत हो सकती है। फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड से दूर रहें।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : बैंगनी

मकर - CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21) 
 
आप और आपका पार्टनर अपने समझदार पहलू को दिखाकर एक-दूसरे को चकित कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको अपने प्रदर्शन में सुधार करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता आपके रिश्ते को स्वीकार कर शादी के लिए हां कर सकते हैं। इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार होता दिख रहा है। शेयर मार्केट या स्टॉक में अपना पैसा न लगाएं। अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला

कुंभ - AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
इस सप्ताह कुछ लोग अपनी जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं। अच्छी डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान दे सकते हैं। प्रोफेशनल या शिक्षा के स्तर पर बुद्धिमानी से निर्णय लें। नए क्लाइंट मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर प्रेम संबंध में अनबन चल रही है तो आप शांति से काम लें और एक प्वॉइंट पर रुककर बात करें। छात्र परीक्षा में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : वॉयलेट

मीन - PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
आशावादी सोच रखने से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। रिस्क लेने से कुछ हद तक सफलता मिल सकती है। समय लगाने और प्रयास करने से बिजनेस में सफलता मिल सकती है। आपके पार्टनर को आपका साथ खुशी दे सकता है। वह आपको गिफ्ट देकर सरप्राइज दे सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपको चिंता दे सकता है लेकिन आप शांत रहेंगे तो सब कुछ ठीक हो सकता है।
 
शुभ अंक: 11
शुभ रंग : गुलाबी


webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त, जानिए 21 से 27 नवंबर 2022 तक November Weekly Muhurat