Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या लाए हैं आपके लिए इस सप्ताह के चमकते सितारे

हमें फॉलो करें क्या लाए हैं आपके लिए इस सप्ताह के चमकते सितारे
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

प्रोफेशनली इस हफ्ते आप सतर्क रहने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर किसी समस्या के चलते नई नौकरी ढूंढने की कोशिश करेंगे, जहां कि आपकी क्षमताओं का भरपूर उपयोग हो सके। परिवार के किसी सदस्य के साथ चली आ रहीं गलतफहमियां दूर होंगी। धन संबंधित मामलों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा।
 
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नारंगी
 
वृषभ-
 
किसी चीज को लेकर किया गया दृढ़ निर्णय प्रोफेशनली न सिर्फ आपको सफलता दिलाएगा बल्कि आपके सपनों को साकार करने में भी मदद करेगा। बच्चे आपको खुश रखने की हरसंभव कोशिश करेंगे। एंटिक और ज्वेलरी में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। निवेश के चलते धनलाभ होने के योग हैं जिससे कि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे
 
मिथुन-
 
करियर के लिए यह हफ्ता आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके व्यवहार के चलते मन मुताबिक परिणाम मिलने की संभावना है। परिवार के लोगों का साथ और सहयोग मिलेगा। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का नीला
 
कर्क-
 
करियर के लिए यह समय अच्छा है। कुछ लोगों को नौकरी करने से मानसिक शांति मिलेगी। माता-पिता और दोस्त आपको खुश रखने का प्रयास करेंगे। आपका जीवनसाथी बहुत केयरिंग और सपोर्टिव है और किसी समस्या से बाहर निकलने में आपकी काफी मदद करेगा। निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी रेसीडेंशियल प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा।
 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : पैरेट ग्रीन
 
सिंह-
 
आप दूसरों पर काफी जल्दी विश्वास करते हैं जिसके चलते लोग आपको आसानी से धोखा देने में कामयाब हो जाते हैं। अपने इस व्यवहार को बदलें। अपनी संतान के लिए कुछ प्लान करने के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा।

 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लेमन
 
कन्या-
 
करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अपने सकारात्मक व्यवहार के चलते कार्यक्षेत्र में सफलता पाने में आप कामयाब होंगे। परिवार के साथ किसी समारोह में हिस्सा लेने पर सभी की निगाहें आप ही पर रहेंगी। धन संबंधित मामलों के लिए महत्वपूर्ण समय चल रहा है। रीयल स्टेट में निवेश करने पर धनलाभ के योग हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 
तुला-
 
व्यवसाय में नए विचारों को समझाना और उन विचारों के लिए सकारात्मक रवैया रखना आपके व्यापार के लिए लाभदायक साबित होगा। परिवार के सदस्यों के साथ शाम का समय बिताना पसंद करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के चलते किसी स्कीम में पैसा लगाने की सोच सकते हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी
 
वृश्चिक-
 
करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर सोच-समझकर लिया गया रिस्क आपको सफलता दिलाएगा। परिवार और दोस्तों के सपोर्ट के चले आत्मविश्वास मजबूत होगा। धन संबंधित मामलों को लेकर दिए गए आपके विचारों से लाभ होगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा पर जाना आपके लिए शुभ रहेगा। यात्रा के दौरान अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है।

 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : टरक्वॉइश
 
धनु-
 
करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपना खोया आत्मविश्वास वापस पाने में कामयाब होंगे। आपके किसी प्लान में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। रीयल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। धनलाभ के योग हैं।

 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लैवेंडर
 
मकर-
 
इस हफ्ते आप आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। अपने आत्मविश्वास के चलते कार्यक्षेत्र पर सभी को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। अपने परिवार के साथ शांति और प्यार महसूस करेंगे। धन संबंधित चली आ रहीं परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के चलते किसी महंगी चीज की खरीदारी कर पाएंगे।

 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद
 
कुंभ-
 
करियर के लिए समय अच्छा चल रहा है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमता साबित करना आप ही के हाथ में रहेगा। किसी रिश्तेदार के साथ समय बिताने से लाभ होगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं लेकिन यह लाभ आपके किसी निवेश पर ही निर्भर करेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अचानक अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का नीला
 
मीन-
 
करियर को लेकर समय मिला-जुला रहेगा। किसी प्रोफेशनल मामले में आपके सहयोगी का सपोर्ट आपके काफी काम आएगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। पुराने किए गए किसी निवेश से लाभ होने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है। अपने साथी के साथ समय बिताकर आसपास की चिंताओं को भूल जाएंगे।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : गाढ़ा लाल
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लॉकडाउन में बरकत बनी रहे इसके लिए करें ये 8 महत्वपूर्ण कार्य