Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope In Hindi : नए सप्ताह में किसकी खुलेगी किस्मत, पढ़ें 12 राशियां

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope In Hindi : नए सप्ताह में किसकी खुलेगी किस्मत, पढ़ें 12 राशियां
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

Weekly Horoscope For All Zodiac Signs
 
साप्ताहिक भविष्यफल : (28 दिसंबर 2020 से 03 जनवरी 2021 तक) 
 
मेष-
 
किसी चीज के बारे में पूरी जानकारी न हो तो उसे हाथ में न लें, वरना करियर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सीनियर्स के सामने इमेज खराब हो सकती है। कोई आपसे अपने प्रेम का इजहार कर सकता है। पढ़ाई के लिए अपने शहर से बाहर जाकर रहना पड़ सकता है। बदलते मौसम में होने वाले रोगों से बचकर रहें। घर के लिए किसी नई और महंगी चीज की खरीददारी कर सकते हैं।
 
उपाय : मंगलवार के दिन दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : वॉयलेट

वृषभ-
 
प्रमोशन को लेकर लंबे समय से चली आ रहीं समस्याएं धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी। रोमांस के लिए बहुत ही खूबसूरत समय है। अपने साथी के वक्त जरूर बिताएं। परिवार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, बेहतर होगा कि आप मामले को निष्पक्ष सुलझाने की कोशिश करें। सेहत को सजग हो सकते हैं। डाइट प्लान बनाकर नियमित व्यायाम करें, लाभ होगा। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें, खुशी का अनुभव करेंगे।
 
उपाय : सफेद चीजों का दान करें।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : लैवेंडर

मिथुन-
 
ऑफिस में किसी नए व्यक्ति के आने से काम की चिंता थोड़ी कम हो जाएगी। नकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों से दूर रहें, वरना मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अपनी प्रतिष्ठा को लेकर सतर्क रहें, कोई भी काम करने से पहले उससे होने वाला अच्छा या बुरा सोचना आपके लिए बेहतर रहेगा। करियर में इस समय थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।
 
उपाय : मंदिर में मूंग की दाल का दान करें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गुलाबी 

कर्क-
 
आर्थिक रूप से लिया गया एक सही निर्णय आपको तरक्की पर लेकर जा सकता है, इसीलिए सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। रियलिटी शो या टैलेंट हंट में भाग लेने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में सफलता के साथ पुरस्कार प्राप्ति के योग भी हैं। रिश्तों को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। रिश्तों को लेकर दिमाग से सोचने पर मजबूर हो सकते हैं। रिश्तों को लेकर थोड़ा नरम रुख अपनाएं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।
 
उपाय : शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल मिलाकर चढ़ाएं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हल्का हरा

सिंह-
 
कार्यक्षेत्र पर अपना रुख नरम रखें। छोटी-छोटी चीजों को लेकर बहस करने से बचें। लंबे समय से रिश्तों में चली आ रही खटास जल्द ही दूर होगी। पढ़ाई के क्षेत्र में शत्रु परास्त होंगे। अपनी क्षमता के दम पर नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है। सोच-समझकर किया गया निवेश आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा।
 
उपाय : 'ॐ सूर्याय नम:' का जाप करें।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : मरून

कन्या-
 
पढ़ाई की तैयारी के लिए समय की जरूरत है। बेहतर होगा कि आप बिना समय गंवाए पढ़ाई की तैयारियों में लग जाएं। बेकार की परेशानियों से बचने के लिए बेहतर होगा कि किसी दूसरे शहर में जाने से पहले अपनी टिकट अच्छे से जांच लें। दूसरों को सलाह देने से बचें। आर्थिक परेशानी में बचाया गया धन काम आ सकता है। सोच-समझकर खर्च करें।
 
उपाय : किसी सुहागिन को हरी चूड़ियां दान करें।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : बैंगनी

तुला-
 
करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं, किसी सीनियर का साथ मिलेगा। करियर में अच्छा करने की कोशिश करें। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कहीं कोई कोर्स करें या कोई ट्रेनिंग लें, लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग पढ़ाई में एकाग्र होने की कोशिश करें। पुरानी चीजों को याद कर अपना दिल छोटा न करें, चीजें भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें, लाभ होगा।
 
उपाय : शिवलिंग पर दूध और चावल अर्पित करें। 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी

वृश्चिक-
 
नौकरी के लिए समय अच्छा है। मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। आपका पार्टनर चीजों को अपने मन-मुताबिक करने के लिए आप पर अतिरिक्त दबाव बना सकता है। स्कूल या कॉलेज से सैर पर जाकर मौज-मस्ती कर सकते हैं। नियमित रूप से व्यायाम पर जाने के लिए अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत करें। पढ़ाई के क्षेत्र में शुभचिंतकों का साथ मिलेगा, लक्ष्य की प्राप्ति होगी।
 
उपाय : अपनी मां का सम्मान करें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : वॉयलेट

धनु-
 
कार्यक्षेत्र पर चीजें सुचारु रूप से चलाने के लिए व्यवस्थित होकर काम करने की कोशिश करें। रिश्तों में असमंजस और भय की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, बेहतर होगा कि अपने साथी के साथ बैठकर समस्या की जड़ तक जाने का प्रयास करें। रिश्तों को थोड़ा समय दें। अचानक कोई जरूरी काम आ सकता है, सतर्क रहकर काम पूरा करने की कोशिश करें। यात्रा के दौरान बीमार पड़ सकते हैं। सोच-समझकर ही बाहर का खाना खाएं।
 
उपाय : पीला रूमाल हमेशा अपने साथ रखें।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का ग्रे

मकर-
 
दूसरों के मामलों में बीच में न बोलें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। करियर में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, फिलहाल अभी अपने करियर पर ध्यान दें। पढ़ाई के लिए अभी समय अच्छा है, अपने सारे असाइनमेंट समय पर पूरे कर लें, वरना बाद में चीजों को समय पर पूरा करना मुश्किल हो सकता है। निवेश के लिए समय अच्छा है। सोच-समझने के बाद ही निवेश करें, लाभ होगा।
 
उपाय : शनिवार के दिन तेल का दान करें।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हल्का लाल

कुंभ-
 
कार्यक्षेत्र में काम को लेकर आप सबकी निगाहों में आ सकते हैं लेकिन चिंता की कोई बात दिखाई नहीं दे रही है। निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें। नकारात्मकता और नफरत की भावना से दूर रहें। आध्यात्मिकता की तरफ मन को लगाएं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। फ्लैट और प्लॉट की खरीददारी के लिए समय अनुकूल है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
 
उपाय : हनुमानजी को चमेली का तेल चढ़ाएं।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गुलाबी

मीन-
 
समाज के कार्यों से जुड़ेंगे। आप छुट्टी मनाने के मूड में हैं जिसके चलते आपका मन काम में नहीं लग पा रहा है। बेहतर होगा कि आप काम पर ध्यान दें, सीनियर्स की नजरों में आने से बचें। पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए नौकरी की कमी नहीं है, ज्यादा उम्मीद करने से बचें।
 
उपाय : हल्दी की गांठ का दान करें।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : वॉयलेट

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Dattatreya Jayanti : दत्तात्रेय जयंती पर कैसे करें पूजन, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र एवं लाभ