Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope : क्या लाया है आपके लिए नया सप्ताह, पढ़ें 12 राशियां

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope : क्या लाया है आपके लिए नया सप्ताह, पढ़ें 12 राशियां
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

सप्ताह का राशिफल (8 से 14 फरवरी 2021)
मेष-
 
इस सप्ताह आपका लंबी यात्राओं पर जाने का योग बन रहा है। आप में से कुछ लोग आजाद जिंदगी जीना पसंद करेंगे और अपने तरीके से जिंदगी का आनंद उठाएंगे। अच्छी नौकरी और कमाई के चलते व्यापार या शेयर मार्केट में पैसा लगाने की सोच सकते हैं। माता-पिता के दबंग व्यवहार के चलते थोड़ा नाराज रह सकते हैं। इस सप्ताह कोई आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है लेकिन थोड़ा सतर्क रहें। स्वस्थ खान-पान की आदत के चलते अच्छा स्वास्थ्य पाने में सफल होंगे। भविष्य की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए अभी से तैयारी करना बेहतर रहेगा।
 
उपाय : शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : केसरिया

वृषभ-
 
इस सप्ताह आप जो कुछ भी करेंगे, दूसरों को उससे प्रभावित करने में कामयाब होंगे। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाना उम्मीद के मुताबिक मजेदार साबित नहीं होगा। किसी के साथ किसी चीज के बारे में कलह करने से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार का कोई युवा आपसे पैसों की मदद मांग सकता है। छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है, लेकिन आपको अपना फोकस बनाए रखने की जरूरत है। लगातार सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के चलते किसी बीमारी से छुटकारा पाने में सफल होंगे।
 
उपाय : शिवजी की उपासना करें।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का गुलाबी

मिथुन-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह लाभदायक साबित होगा। प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। पढ़ाई को लेकर छात्रों का प्रदर्शन इस सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी समारोह में आपको काफी सम्मान मिलेगा। इस सप्ताह समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई नया शुरू किया गया व्यापार काफी फायदेमंद साबित होगा। अपने प्रयासों से किसी सीनियर की पसंद बनने में सफल होंगे। सेहत को लेकर यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा।
 
उपाय : हरी मिर्च का सेवन करें।
शुभ अंक : 14
शुभ रंग : हरा

कर्क-
 
इस सप्ताह आप जो भी कार्य रहे हैं, उसे अच्छे तरीके से करने की कोशिश करें, क्योंकि इसके दूरगामी परिणाम मिलेंगे। यह सप्ताह कार्यक्षेत्र पर मिली सफलता का आनंद उठाने का सप्ताह रहेगा इसलिए अपनी सफलता का आनंद उठाएं। ऑफिस में अपनी बात रखने में पूरी तरह से सफल होंगे। अपने व्यवसाय में कुशलता वाले लोग अपने दम पर व्यापार करने की सोच सकते हैं। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं। किसी के साथ करीबी जल्द ही प्यार में बदलने की उम्मीद है।
 
उपाय : गुरुवार को विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे

सिंह-
 
इस सप्ताह कोई आपसे किया गया वादा नहीं निभाएगा। लेकिन परेशान न हों, उसे थोड़ा समय और दें। इस सप्ताह आप भविष्य की योजनाओं को बनाने में व्यस्त रह सकते हैं। नए लोगों से मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन थोड़ा सतर्क रहें और किसी पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्य आपकी किसी चीज को लेकर भयभीत हैं, लेकिन इस सप्ताह आप परिवार के डर को दूर कर अपनी बातों के लिए मनाने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में किसी खुशखबरी के मिलने से अच्छा महसूस करेंगे।
 
उपाय : नियमित रूप से सूर्य को जल चढ़ाएं।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कॉफी

कन्या-
 
इस सप्ताह अधूरे पड़े कामों को पूरा करने के लिए समय निकालने की कोशिश करें। ऐसा करना आपके लिए ही अच्छा होगा। टैक्स पर पैसों की बचत करने के लिए वित्तीय जागरूकता होना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इस सप्ताह आप किसी महत्वपूर्ण समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। परिवार के साथ कहीं छुट्टियों पर जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। विवाहयोग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। अपनी वसीयत बनाने के लिए यह समय उपयुक्त चल रहा है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर आपके प्रदर्शन पर नजर रखी जा सकती है इसलिए अपने काम को लेकर सतर्क रहें।
 
उपाय : शनिवार के दिन हनुमानजी को चमेली का तेल और सिन्दूर चढ़ाएं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : चॉकलेट

तुला-
 
कार्यक्षेत्र आपकी एक अलग और अच्छी पहचान है और इसके चलते आप आसानी से कार्यक्षेत्र पर आ रहीं बाधाओं का सामना करने में सफल होंगे। कई बार आप अपनी जल्दबाजी के चलते चीजें खराब कर देते हैं इसलिए उतावलेपन में कुछ भी करने से बचें। इस सप्ताह शांत रहने की कोशिश करें और ऑफिस में चल रहे नए घटनाक्रम से दूर रहें। आप किसी को अपनी बातों से दु:खी कर सकते हैं इसलिए किसी को कुछ भी कहने से पहले दो बार सोच लें। आपके मूड के चलते आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। वित्तीय समस्याओं का किसी निजी मामले के लिए भुगतान करना पड़ सकता है। व्यस्त मार्ग पर यात्रा करना रिस्की रहेगा।
 
उपाय : साबुत नारियल को बहते जल में बहा दें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नारंगी

वृश्चिक-
 
अगर आपको किसी काम को करने में जरा भी संदेह है तो अच्छा रहेगा कि आप उसे अच्छे से जांच लें। आप में से कुछ लोग अपने घर की मरम्मत का काम कराने में व्यस्त रह सकते हैं। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाने से नए मौके मिलने की संभावना है। आपके आसपास के लोग आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने की संभावना है, जो आपको समझेगा। किसी महंगी चीज की खरीददारी के योग बन रहे हैं। वजन कम करने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है इसलिए नियमित व्यायाम करें, लाभ जरूर मिलेगा।
 
उपाय : 'ॐ हनुमते नम: का जाप करें।'
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पीच

धनु-
 
सामाजिक रूप से किसी को गलत चीज को सुधारने की कोशिश न करें, क्योंकि यह आपके लिए गलत साबित हो सकता है। करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपने काम और सफलता का आनंद उठाने का समय है। इस सप्ताह आप अपनी कमियों के प्रति सचेत हो सकते हैं और उनको सुधारने की कोशिश कर सकते हैं। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति का आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोग हताश न हों, क्योंकि जल्दी ही उम्मीद की रोशनी दिखाई दे रही है। युवा जोड़े एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
 
उपाय : भगवान विष्णु की आराधना करें।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इंडिगो

मकर-
 
आपके द्वारा किसी को दिया गया समर्थन अमूल्य साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर आपके सबसे खराब डर के सच होने की संभावना है इसलिए अपने काम पर फोकस करें। कार्यक्षेत्र पर आपके प्रदर्शन को सही तरह से पहचाना नहीं जाएगा। विवाह के लिए सही प्रस्ताव की उम्मीद कर रहे लोगों को निराश होना पड़ सकता है। किसी को अपना वाहन उधार देना खतरनाक साबित हो सकता है इसलिए ऐसा करने से बचें। इस सप्ताह किसी स्थिति का फायदा आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में उठा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं इसलिए जीवनसाथी की बातों पर गुस्सा करने से बचें।
 
उपाय : शनिवार का व्रत करें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : टील

कुंभ-
 
पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहने के लिए मेहनत करनी होगी, वरना आप पीछे रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर जब भी कोई बड़ी चीज की शुरुआत होगी, आप उसमें शामिल होंगे। कार्यक्षेत्र पर जल्दी ही आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। घर पर शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। आप प्रतिकूल परिस्थितियों में खुद को शांत रखने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। आप में से कुछ लोग अपने दिल की सुनने में कामयाब होंगे। कमाई का कोई नया जरिया मिलने की संभावना है।
 
उपाय : शनिदेव के साथ भगवान शंकर की पूजा करें।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

मीन-
 
किसी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन आप अपनी बात को रखकर एक विजेता के तौर पर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र पर कुछ मामलों को लेकर किसी सहकर्मी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी करीबी की अनचाही सलाह आपको परेशान कर सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को देखकर थोड़ा कुंठित हो सकते हैं। चिंता ना करें, समय के साथ चीजें ठीक हो जाएंगी। साथी के द्वारा किया गया वादा न निभाने के कारण आप अपने साथी से नाराज हो सकते हैं। आप लोगों में से कुछ के लिए वजन कम करना मुश्किल काम साबित होगा। किसी दूसरे के जीवन में दखलअंदाजी करने से बचें।
 
उपाय : पीले रंग का प्रयोग अधिक करें।
शुभ अंक : 22

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को इन 12 नामों से करें प्रसन्न