Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Saptahik Rashifal 2023: क्या लेकर आया है नया सप्ताह आपके लिए (जानें साप्ताहिक राशिफल 11-17 दिसंबर)

हमें फॉलो करें Saptahik Rashifal 2023: क्या लेकर आया है नया सप्ताह आपके लिए (जानें साप्ताहिक राशिफल 11-17 दिसंबर)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

Saptahik Rashifal December 2023: यहां आप जानेंगे 11 दिसंबर से 17 दिसंबर 2023 तक के सप्ताह के भविष्यफल के बारे में विशेष जानकारी। जिसमें आप पढ़ेंगे रोमांस, करियर, रिलेशन, जॉब, म्युचुअल फंड, शेयर मार्केट, धनलाभ, बिजनेस, स्वास्थ्य आदि के बारे में सबकुछ...
 
(साप्ताहिक राशिफल : 11 दिसंबर से 17 दिसंबर 2023 तक)
 
मेष -ARIES 
(Mar 21-Apr 20)
इन दिनों अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा।
अपनी क्षमताओं को निखारेंगे, सफलता मिलने वाली है।
कोई पार्टी सेलिब्रेट करने शहर से बाहर जा सकते हैं।
भविष्य के खर्चे ध्यान में रखकर वित्तीय मैनेजमेंट करें।
पार्टनर की फिलिंग का ख्याल रखें, रिश्ता बेहतर होगा।
फिजिकल और मेंटल सेहत में सुधार महसूस करेंगे।
सोलो ट्रिप पर जाने वालों को पछताना पड़ सकता है।
रीयल स्टेट में कोई सौदा किए जाने की संभावना है।
लकी नंबर : 9
लकी कलर : सैफ्रॉन

वृष - TAURUS 
(Apr 21-May 20) 
इस सप्ताह आपको शानदार अवसर मिलने वाला है।
आत्मविश्वास रखें, इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
परिजनों के साथ निभाना थोड़ा कठिन हो सकता है।
वित्तीय स्थिति बेहतर करने के लिए नए प्रयोग करेंगे।
पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन सुधारने की जरूरत है।
डाइट पर ध्यान देना होगा, मिनरल और फाइबर बढाएं।
जमीन जायदाद संबंधी विवाद जल्द ही सुलझ जाएगा।
शॉर्ट नोटिस पर ट्रैवल करना पड़ेगा, असुविधा हो सकती है।
आध्यात्म की तरफ आपकी रुचि बढ़ने के संकेत हैं।
लकी नंबर : 4
लकी कलर : लाइट ब्लू

मिथुन - GEMINI 
(May 21-Jun 21) 
इस सप्ताह के सभी निर्धारित काम सफल रहने वाले हैं।
काम में नया दृष्टिकोण लाएं, प्रतियोगिता में आगे रहेंगे।
पैरेंट्स के मार्गदर्शन का पालन नहीं करना मंहगा पड़ेगा।
लक्जरी कार के पीछे ज्यादा पैसा लगाना समझदारी नहीं।
किसी को हमसफर बनाने का फैसला कर सकते हैं।
सेहत संबंधी चुनौतियों से निपटने में आप सफल रहेंगे।
ट्रैकिंग हाइकिंग जैसे प्लान से दूर रहें, परेशान हो सकते है।
सस्ते में मिल रही विवादित जमीन ले सकते हैं।
लकी नंबर : 18
लकी कलर : रेड

कर्क - CANCER 
(Jun22-Jul 22) 
करियर सबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं, पॉजिटिव रहें।
कार्यक्षेत्र में कम मेहनत के बावजूद अच्छे परिणाम रहेंगे।
सिबलिंग के साथ आपका अच्छा कोआर्डिनेशन रहेगा।
निवेश का आकर्षक विकल्प मिलेगा, मना नहीं कर पाएंगे।
शेप में बने रहने के लिए स्पोर्ट्स में हिस्सा ले सकते हैं।
किसी ग्रुप के साथ ट्रिप पर जाना यादगार रहने वाला है।
स्टूडेंट्स अपना अकेडमिक गोल पूरा कर सकते हैं।
जीवनसाथी के संग संबंध में मधुरता आने के संकेत हैं।
लकी नंबर : 1
लकी कलर : ब्राउन

सिंह - LEO 
(Jul 23-Aug 23) 
इस सप्ताह सुखद और यादगार अनुभव हो सकता है।
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं, तैयार रहें।
परिवार के किसी सदस्य का रिश्ता तय होने वाला है।
पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।
पार्टनर से वैचारिक मतभेद के कारण तनाव बढ़ेगा।
नए डेस्टिनेशन पर यात्रा का प्लान बन सकता है।
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सही मौका है, आगे बढ़ें।
पढ़ाई में ईमानदार प्रयास का बड़ा पुरस्कार मिलेगा।
लकी नंबर : 5
लकी कलर : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन

कन्या - VIRGO 
(Aug 24-Sept 23) 
इस सप्ताह परिवर्तन को ग्रोथ के अवसर के रूप में देखें। 
प्रोफेशनल क्षेत्र में चीजें थोड़ी अस्त व्यस्त रह सकती हैं।
जरूरत पड़ने पर बड़े भाई बहन से मदद ले सकते हैं।
विभिन्न श्रोतों से आमदनी होगी, निवेश पर ध्यान दें।
मनपसंद सोलमेट मिल जाएगा, शादी तय हो सकती है।
फिट और एक्टिव रहने का प्रयास करेंगे, रुटिन बदलेगा।
करीबी लोगों के साथ ट्रिप का प्लान बनेगा, तैयार रहें।
पुराने मकान के सेल परचेज से अच्छा मुनाफा होगा।
लकी नंबर : 8
लकी कलर : मैरून

तुला - LIBRA 
(Sept 24-Oct 23) 
ये सप्ताह कुछ अप्रत्याशित लाभ लेकर आने वाला है।
जल्द ही विदेश से जॉब ऑफर मिलने के संकेत हैं।
पारिवारिक शांति के लिए कुछ समझौते करने होंगे।
लालच से दूर रहना होगा, खासकर पैसे के मामले में।
वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ने वाला है।
सेहतमंद रहना चाहते हैं तो डाइट बदलनी होगी।
विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, बजट बढ़ने के संकेत हैं।
संपत्ति संबंधी विवादों में कानूनी मदद लेनी पड़ेगी।
लकी नंबर : 6
लकी कलर : ग्रीन

वृश्चिक - SCORPIO 
(Oct 24-Nov 22) 
ये सप्ताह नए अवसर लेकर आएगा, तैयार रहें।
विचारों में परिवर्तन लाएं, चुनौती का हल मिलेगा।
पेशेवर जीवन में नए तौर तरीके अपना सकते हैं।
परिवार में किसी जश्न का आयोजन होने वाला है।
निवेश संबंधी जोखिम से दूर रहना उचित होगा।
साथी को समय दें, मैरिड लाइफ बेहतर हो सकती है।
दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की उम्मीद है।
जिस मकान पर नजर गड़ाए थे, उसे ले सकते हैं।
लकी नंबर : 4
लकी कलर : डार्क ग्रे

धनु - SAGITTARIUS 
(Nov 23-Dec 21) 
जीवन में अप्रत्याशित मोड़ आ सकता है, तैयार रहें।
बेमन से किया गया काम पूरा होना कठिन लग रहा है।
परिवार में नए सदस्य जुड़ेंगे उत्साह का माहौल रहेगा।
आमदनी बढ़ाने के लिए विभिन्न श्रोतों पर नजर रहेगी।
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बढ़ने की उम्मीद है।
फिट रहने के लिए एक्टिव रहने की जरूरत है, ध्यान दें।
आप में से कुछ लोग फॉरेन ट्रिप पर जा सकते हैं।
इस सप्ताह होने वाली सोशल गेदरिंग थका सकती है।
लकी नंबर : 7
लकी कलर : पिंक

मकर - CAPRICORN 
(Dec 22-Jan 21) 
नए और शानदार अनुभव की अपेक्षा रख सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में अच्छे सेल्सपर्सन तलाशना आसान नहीं होगा।
मिलनसार रहने का फायदा मिलेगा, सर्कल बढ़ने वाला है।
जरूरी सामान के लिए निवेश योजना टाल सकते हैं।
डिनर या मूवी का प्लान बन सकता है, दिन अनुकूल रहेगा।
सेहत संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
पहाड़ों की यात्रा पर जाएंगे, यादगार अनुभव होने वाला है।
कॉमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश किए जाने की संभावना है।
अपने व्यवहार से किसी विरोधी का विचार बदल देंगे।
लकी नंबर : 22
लकी कलर : पर्पल

कुंभ - AQUARIUS 
(Jan 22-Feb 19) 
इस सप्ताह अच्छे बुरे दोनों तरह के अनुभव होंगे।
पेशेवर स्तर पर आप प्रभाव छोड़ने में असफल रहेंगे।
घर के सभी निर्णय में सबको शामिल करें, शांति रहेगी।
फिजूलखर्ची रोकें, आर्थिक परेशानी से बचे रह सकते हैं।
पार्टनर की तरफ से बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है।
स्वस्थ्य रहने के लिए सकारात्मक रहना जरूरी है।
शहरी लाइफस्टाइल छोड़ दें, जीवन का तनाव कम होगा।
घर खरीदने से पहले लोगों की राय जरूर लें।
सीखने की प्रवृति बढ़ने वाली है, काम आसान हो जाएगा।
लकी नंबर : 3
लकी कलर : ऑरेंज

मीन - PISCES 
(Feb 20-Mar 20) 
सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा, उद्देश्य पर फोकस करें।
ईमानदारी से की गई मेहनत रंग लाएगी, पुरस्कृत होंगे।
बच्चों की परवरिश पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
शेयर में पैसा लगाएंगे, अच्छा मुनाफा होने वाला है।
व्यस्तता के बावजूद दोस्तों के साथ वक्त बिता पाएंगे।
योग और मेडिटेशन शुरू करेंगे, तन मन अच्छा रहेगा।
बड़ी और अप्रत्याशित चैलेंज का सामना करना पड़ेगा।
जोखिम उठाने की क्षमता आपको सफलता दिलाएगी।
फ्लैट में निवेश करने वाले लोकेशन को प्राथमिकता देंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

10 दिसंबर 2023 : आपका जन्मदिन