Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (11-17 अक्टूबर 2021): नए सप्ताह में क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे, पढ़ें 12 राशियां

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (11-17 अक्टूबर 2021): नए सप्ताह में क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे, पढ़ें 12 राशियां
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

Weekly Horoscope 2021
 

साप्ताहिक राशिफल (11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2021 तक) 
 
मेष-
 
सकारात्मक विचारों के कारण परिवार में शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपना काम सौंपकर आप अन्य बातों पर ध्यान दे पाने में सफल होंगे। किसी रिश्तेदार या पड़ोसी की पार्टी के आयोजन में मदद करा सकते हैं। सेहत को लेकर यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आप खुद को काफी फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। पढ़ाई को लेकर किसी का आपका पक्ष लेना काफी मददगार साबित होगा। परिवार के किसी युवा के अच्छे प्रदर्शन के चलते आपका मूड काफी अच्छा रहेगा।
 
उपाय- किसी से कोई वस्तु मुफ्त में न लें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया

वृषभ-
 
कार्यक्षेत्र पर कोई मामला आपके पक्ष में आने की संभावना है। इस सप्ताह अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है। इस हफ्ते समय न दे पाने के कारण आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। जीवन में चीजों को आसान तरीके से लेना सीखें। इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलने के कारण जीवन में कुछ सकारात्मक होने की संभावना है। इस सप्ताह आप में से कुछ लोगों के धनलाभ के योग बन रहे हैं। नियमित व्यायाम करने से मनचाही बॉडी या फिगर पाने में मदद मिलेगी।
 
उपाय- चांदी के बर्तन में पानी पिएं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लैवेंडर

मिथुन-
 
आय के अतिरिक्त स्तोत्र खुलने की संभावना है जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी नए व्यवसाय को शुरू करने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आप किसी महंगी चीज की खरीददारी कर सकते हैं। आपका आकर्षण इस सप्ताह किसी को प्रभावित कर सकता है। कार्यक्षेत्र पर चीजों को करने में देरी करने का स्वभाव आपको पीछे धकेल सकता है। जल्दबाजी में चीजों को खरीदकर फिजूल खर्च करने की अपनी आदत को बदलें। आप में से कुछ लोग स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करना शुरू कर सकते हैं।
 
उपाय- फिटकरी से दांत साफ करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- क्रिमसन

कर्क-
 
कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता के चलते समय लग सकता है। इस सप्ताह आप पर कुछ अवांछित व्यक्तियों का मनोरंजन करने और उनके साथ समय बिताने का दबाव रह सकता है। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अध्यात्म में मिली शांति के चलते आपकी जीवनशैली में काफी बदलाव आने की संभावनाएं हैं। ज्यादा कुछ घटित होने के कारण ये सप्ताह आपको बोरियतभरा लग सकता है। किसी घरेलू स्थिति के कारण भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं।
 
उपाय- कन्यादान में सामान दें।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- नेवी ब्लू

सिंह-
 
करियर को लेकर समय अच्छा चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर अपने पंख फैलाने के लिए एक अच्छा समय है। इस सप्ताह आप खुद को पहले से अधिक फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। पढ़ाई को लेकर अपनी प्राथमिकताएं तय करना और उन पर काम करना आपको बेहतर स्थिति में रखेगा। बजट बनाकर खर्च करना एक अच्छा आइडिया साबित होगा। इस सप्ताह समाज में आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। नए दोस्त मिलने से फ्रैंड सर्कल में विस्तार होने की संभावना है। अपने आदर्श साथी के मिलने के कारण प्रेम संबंध मधुर होंगे।
 
उपाय- सदा सत्य बोलें, किसी का अहित न करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- रोजी ब्राउन

कन्या-
 
पढ़ाई में नई-नई चीजों में दिलचस्पी के कारण चीजें बेहतर होनी शुरू होंगी। कार्यक्षेत्र पर अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धनलाभ के योग बन रहे हैं। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। इस सप्ताह अपना रोमांटिक पक्ष दिखाकर आप अपने साथी को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। माता-पिता आपको किसी ऐसी चीज के लिए हतोत्साहित करेंगे जिसके लिए आप काफी उत्सुक हैं। नियमित व्यायाम करना आपकी सेहत के लिए लाभदायक रहेगा।
 
उपाय- चांदी का छल्ला धारण करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- रोजी ब्राउन

तुला-
 
इस सप्ताह आपको किसी व्यक्ति का साथ देना पड़ेगा, भले ही आपका दिल न हों। कार्यक्षेत्र पर एक सहकर्मी को संभालने में एक नरम दृष्टिकोण एक सकारात्मक रिश्ते को प्रोत्साहित करने मददगार साबित होगा। परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग गृहिणी के बोझ को कम करने में मदद करेगा। आप प्रेमी के साथ समय बिताने के लिए ऑफिस बंक करने का अच्छा बहाना खोजने में सक्षम होंगे। आप में से कुछ लोग कोई अतिरिक्त कौशल सीख सकते हैं। इस सप्ताह फ्रीलांसिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों की काफी डिमांड रह सकती है।
 
उपाय- तवा, चिमटा, चकला और बेलन धर्मस्थान में दें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नारंगी

वृश्चिक-
 
इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र पर प्रभावी ढंग से अपनी बातों को सामने रख सकेंगे। ऑफिस में काम की अधिकता के कारण परिवार को समय देना मुश्किल हो सकता है। जीवनसाथी को किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। हो सके तो इससे बचने की कोशिश करें। किसी कानूनी मामले में शामिल लोगों को अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी। इस हफ्ते सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
 
उपाय- प्रात:काल शहद का सेवन कर हनुमानजी को सिन्दूर और चोला चढ़ाएं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीच

धनु-
 
धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अप्रत्याशित रूप से लाभदायक साबित होगा। इस सप्ताह ऐसे धनलाभ के योग बन रहे हैं जिसका आपको अभी कोई आभास नहीं है। कार्यक्षेत्र पर आपकी विशेषज्ञता की काफी मांग रहेगी जिसके चलते कार्यक्षेत्र पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप प्रोफेशनली और पर्सनली चीजों को सराहनीय रूप से संभालने में कामयाब होंगे। परिवार के साथ समय बिताने से आपसी संबंध मजबूत होंगे।
 
उपाय- घर के किसी हिस्से में अंधेरा न रखें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लेमन

मकर-
 
इस हफ्ते आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ का आनंद का उठाना शुरू कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र पर सभी को प्रभावित करने में सफल होंगे। पढ़ाई को लेकर आप खुद को सुरक्षित स्थिति में पाएंगे। आप किसी चीज को प्रतिस्पर्धी मूल्य पर बेचकर अच्छी कमाई करने में सफल होंगे। आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है। इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक रहेगा। एडवरटाइजर और इवेंट मैनेजर्स को कुछ नया करने के लिए अपनी क्रिएटिविटी का मंथन करना होगा। नियमित दिनचर्या का पालन करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
 
उपाय- शनिवार का व्रत रखें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे

कुंभ-
 
कार्यक्षेत्र पर किसी काम को सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल होंगे। परिवार से अलग रह रहे लोग छुट्टी लेने का मन बना सकते हैं। धन संबंधित किसी मामले के उम्मीद से जल्दी मूर्तरूप लेने की संभावना है। इस सप्ताह अच्छी सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के चलते अच्छे स्वास्थ्य के प्रति आश्वस्त रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय रोमांचक चल रहा है। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
 
उपाय- सोना धारण करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन

मीन-
 
कार्यक्षेत्र पर कुछ नया शुरू करने के लिए यह सही समय है। प्रोफेशनली इस सप्ताह आप खुद को दूसरे से अलग साबित करने में सफल होंगे। आपको कोई कठिन काम करने के लिए दिया जा सकता है जिसे आप सभी की संतुष्टि के लिए उसे पूरा करने में कामयाब होंगे। परिवार में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। इस हफ्ते आप अपने सोशल सर्कल में काफी लोकप्रिय हो सकते हैं। जीवन में प्यार की तलाश कर रहे लोगों को सच्चा प्यार मिलने की संभावना है। किसी लोन को चुकाने में कोई समस्या नहीं होगी।
 
उपाय- धर्मस्थान में जाकर पूजन करें।
शुभ अंक- 22

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

11 अक्टूबर 2021 : आपका जन्मदिन