Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 फरवरी 2019) : क्या कहते हैं आपके सितारे

Advertiesment
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह 
 
कार्यक्षेत्र में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण महत्वपूर्ण लोगों की गुड बुक्स में आएंगे। इससे आपके लिए करियर में आगे बढ़ने की संभावनाएं प्रबल होंगी।

विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें मेष राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : इंडिगो
उपाय : बुजुर्गों से आशीर्वाद लें।
 
वृषभ राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह 
 
जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। मतभेद को झगड़े में परिवर्तित होने में समय नहीं लगेगा। इसी कारण जितनी जल्दी हो सके, गृहक्लेश की जड़ खत्म कर घर में सुख-शांति ले आएं।

विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें वृषभ राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हरा
उपाय : मां गौरी को लाल चुनरी चढ़ाएं।
 
मिथुन राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह 
 
भविष्य से जुड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। इस समय आप दुविधा के दौर से गुजर रहे हैं। आने वाले दिन कैसे रहेंगे, आप क्या करेंगे, क्या सफल होंगे? जैसे कई सवाल आपके दिमाग में कौंध रहे हैं।

विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें मिथुन राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
 
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला
उपाय : चंदन का तिलक लगाएं।
 
कर्क राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह 
 
व्यावसायिक जीवन हो या व्यक्तिगत जीवन, ये दौर संतोषनजक बना रहने वाला है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल है। तनावमुक्त जीवन का ऐसा आनंद आपने इससे पहले कभी नहीं उठाया।

विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें कर्क राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
उपाय : गणपति को दूर्वा अर्पित करें।
 
सिंह राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह 
 
कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को सराहा जाएगा। उन पर अमल करना सफलता सुनिश्चित करेगा। प्रॉपर्टी संबंधित विवाद को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें सिंह राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
उपाय : तांबे के पात्र से सूर्य को अर्घ्य दें।
 
कन्या राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह 
 
आर्थिक मसलों से जुड़ी हर बारीकी पर गौर करेंगे। धन की स्थिति को सुचारु रूप से चलाना आपकी प्राथिमकता है। छात्रों को हर विषय पर आत्मविश्वास के साथ अपनी पकड़ मजबूत करने की जरूरत है।

विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें कन्या राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लैवेंडर
उपाय : पीला फूल सूंघकर अपनी दाईं तरफ फेंक दें।
 
तुला राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह 
 
समझौता कर लेना जीवन का सबसे बड़ा हुनर है। समझौते करने से जीवन की कई समस्याओं का हल मिल जाता है। चूंकि आपने ये हुनर सीख लिया है तो कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।

विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें तुला राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का बैंगनी
उपाय : पानी की बोतल में कुमकुम मिलाकर जमीन में गाड़ दें।
 
वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
 
कार्यक्षेत्र में जूनियर्स के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाएं। ऐसा न करने पर परिस्थितियां आपके खिलाफ जा सकती हैं। घर के बच्चों में अनुशासन लाने की जरूरत होगी।

विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
 
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : चॉकलेट
उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
धनु राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह 
 
अपनी काबिलियत दिखाने का कोई मौका हाथ से जाने न दें। अपनी क्षमताओं का खुलकर प्रदर्शन करें। ऑफिस में आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें धनु राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
 
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन
उपाय : घर से दूध पीकर निकलें।
 
मकर राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह 
 
कोई सर्विस लेने की जरूरत से ज्यादा फीस देनी पड़ सकती है। कभी-कभी ऐसे धोखे भी हो ही जाते हैं। संबंधों में तालमेल की कमी महसूस होगी। बातचीत का माध्यम बंद न करें, बातचीत से कई मसले सुलझ जाते हैं।

विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें मकर राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
 
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
उपाय : पानी में सुगंधित चीज मिलाकर घर या ऑफिस में छींटें।
 
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह 
 
 मैनेजमेंट न कर पाना आपकी कमजोरी है। इसके बावजूद आपके लिए सलाह है कि आप न्यायसंगत रहें। गलत इंसान या गलत बात का साथ न दें।

विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें कुंभ राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
 
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला
उपाय : श्री गणेश वंदना करें।
 
मीन राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह 
 
सप्ताहभर सकारात्मक रवैया अपनाएं रखें। व्यावसायिक हो या व्यक्तिगत, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। करियर में प्रगति करने का समय है। एरियर या इंक्रीमेंट मिलने के योग हैं।

विस्तार से आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें मीन राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बेबी पिंक
उपाय : सौंफ वाला पानी पिएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेष राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi