Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल 2022 : 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है नया सप्ताह, पढ़ें Weekly Horoscope में

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल 2022 : 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है नया सप्ताह, पढ़ें Weekly Horoscope में
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

November 2022 : यहां वेबदुनिया आपके लिए खास तौर पर लेकर आया हैं साप्ताहिक राशिफल। जिसमें आप जानेंगे निवेश, करियर, सेहत, रोमांस, शिक्षा, धनलाभ, व्यापार, कार्यक्षेत्र, शेयर मार्केट आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर...
 
(साप्ताहिक राशिफल : 14 नवंबर से 20 नवंबर 2022) 
 
मेष - ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
आप में से कुछ लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। किसी भी कार्य को करने के लिए हां कर सकते हैं। इस सप्ताह आप बचत करने पर ज्यादा ध्यान देंगे जिससे आपके वित्तीय तनाव में काफी कमी आ सकती है। व्यवसायियों को संघर्ष के बाद लाभ कमाने का अवसर मिल सकता है। रोमांटिक स्तर पर बातचीत से समाधान कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आखिरी मिनट पर ट्रिप प्लान होने से मजा कम हो सकता है। क्रैश डाइटिंग से बचना चाहिए, क्योंकि इससे फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : भूरा

वृषभ - TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
प्रभावशाली लोगों के साथ नेटवर्किंग करके आप अनुकूल स्थिति में रह सकते हैं। आपके प्रियजन हमेशा आपके वफादार, समर्पित और केयरिंग रहेंगे। आपको अपने जीवन में उनके महत्व को पहचानना और आभार व्यक्त करना चाहिए। दिन में झपकी लेकर खुद को एनर्जी से भर सकते हैं। आप में से कुछ लोग अपार्टमेंट बनाने के लिए अपने परिवार की जमीन किसी डेवलपर को बेचने का फैसला कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : महरुन

मिथुन - GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
समय और प्रयास के साथ आप अपने क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंच सकते हैं और प्रभावशाली लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। आपको विभिन्न स्रोतों से धनलाभ हो सकता है। वीकएंड पर दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। यदि आप शिक्षा के स्तर पर कड़ी मेहनत करते हैं तो आप अपने परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : क्रीम

कर्क - CANCER
(Jun22-Jul 22)
 
ऑफिस में अब सब कुछ सामान्य हो सकता है। छात्रों को अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अच्छे अवसर मिल सकते हैं। धनलाभ होने से वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा, इससे आप एक बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। प्लान की गई ट्रिप पर काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। स्ट्रेस से दूर रहें और हेल्दी खाना खाएं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी

सिंह - LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
प्रतियोगिता में आगे रहने से आप अपने प्रोफेशनल से एजुकेशनल लाइफ के इंचार्ज बन सकते हैं। मोटी तनख्वाह मिलने के बाद खूब खर्चा कर सकते हैं। नया सप्ताह नए रोमांचक अवसरों से भरा हो सकता है। किसी शानदार जगह पर घूमने जा सकते हैं। लंबी बीमारी के बाद अब सेहत में सुधार आ सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसर

कन्या - VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
करियर के मामले में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको किसी से सलाह ले लेनी चाहिए। आपको निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि आपको किसी भी चीज में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बिजी होने के बावजूद अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने का प्रयास करें। परिवार के साथ झगड़ा करने से बचें।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन

तुला - LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
आपका मददगार स्वभाव आपको पूरे सप्ताह सुर्खियों में बनाए रख सकता है। यदि आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह अचानक किसी से मुलाकात हो सकती है। किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। अपनी निवेश की बातें किसी से शेयर न करें। इस सप्ताह आपको शारीरिक रूप से मजबूत और स्वस्थ महसूस हो सकता है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रॉयल ब्लू

वृश्चिक - SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
बिजनेस में किसी बड़े प्लान पर काम कर सकते हैं, जो भविष्य में उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। नए कार्यक्षेत्र पर विचार करने वालों को जल्द ही लाभ मिल सकता है। रिलेशनशिप में रह रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बचत को बढ़ाने के लिए आपको निवेश के विकल्पों के बारे में किसी एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए। छात्रों को अपने प्रयासों से सफलता मिल सकती है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्रीम

धनु - SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
ऑफिस में कुछ महत्वपूर्ण सीखने और अपनी क्षमताओं को दिखाने का अवसर मिल सकता है। प्रभावशाली लोग आपकी मेहनत पर ध्यान दे सकते हैं और आपकी योजनाओं का समर्थन कर सकते हैं। आर्थिक तंगी के बाद अचानक धनलाभ हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मिलने और पुराने दिनों की यादों को ताजा कर सकते हैं। संपत्ति को लेकर भाई-बहन के बीच चल रहे विवाद में बड़ों के दखल से चीजें बेहतर हो सकती हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : गहरा फिरोजा

मकर - CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
आपको ऑफिस में अपनी योग्यता और क्षमताओं को साबित करना पड़ सकता है। अब अपनी वित्तीय स्थिति के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। भले ही आपके खर्चे बढ़ जाएं, लेकिन वे आपकी आय से अधिक नहीं होंगे। परिवार आपको सोशल इवेंट में लेकर जा सकता है। अपने आप को शांत रखें और छोटी-छोटी बातों पर अपना दिन बर्बाद न करें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : क्रीम

कुंभ - AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
इस सप्ताह आपकी प्रोफेशनल लाइफ या निजी जीवन में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। आपके प्रयासों के परिणाम जल्द ही देखने को मिल सकते हैं। आपको जानकार और भरोसेमंद लोगों से सलाह मिल सकती है। रोमांटिक स्तर पर सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने से मन को शांति मिलेगी। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने पर विचार करना चाहिए।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसर

मीन - PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
सपनों की ट्रिप को सच करने का समय हो गया है। अप्रत्याशित स्रोत से बड़ा लाभ हो सकता है जिससे वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। दूसरों की राय पर आंख बंद करके भरोसा न करें। जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण बनाए रखने से सेहत को लाभ होगा। सप्ताह के अंत में दोस्तों से मिल सकते या सोशल एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकते हैं।
 
शुभ अंक: 11
शुभ रंग : सफेद
 

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रविवार, 13 नवंबर 2022 : आज किन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल