Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सूर्य करेंगे मंगल की राशि में प्रवेश, किसे मिलेगा हर्ष और किसे होगा क्लेश?

हमें फॉलो करें सूर्य करेंगे मंगल की राशि में प्रवेश, किसे मिलेगा हर्ष और किसे होगा क्लेश?
, सोमवार, 14 नवंबर 2022 (07:02 IST)
Sun transit in scorpio 2022: 16 नवंबर 2022 बुधवार को सूर्य तुला राशि से निकलकर मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहते हैं। सूर्य के राशि में प्रवेश से 12 ही राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आओ जानते हैं कि किस राशि के लिए सूर्य का गोचर काल हर्ष वाला रहेगा और किसके लिए क्लेश वाला।
मेष राशि | Aries : आपकी राशि के अष्टम भाव में सूर्य का गोचर जीवन में उतार चढ़ाव लाएगा। रहस्यमयी विद्या को सीखने की ओर आकर्षित करेगा। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी या व्यापार में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। खर्चे बढ़ा सकता है।
 
वृषभ राशि | Taurus : सूर्य ग्रह आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। हालांकि साझेदारी के व्यापार में लाभ हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में सामान्य समय रहेगा।
 
मिथुन राशि | Gemini : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा। नौकरीपेशा हैं तो इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। हालांक शत्रु आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। व्यापारी हैं तो समझदारी से लेन देन करें। करियर में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी में हैं तो सकारात्मक बदलाव होगा। 
 
कर्क राशि | Crab : सूर्य ग्रह आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेंगे। शिक्षक और छाओं के लिए अनुकूल स्थिति रहेगी। हालांकि रिश्तों में सतर्क रहना होगा, वाद विवाद हो सकता है। संतान सुख मिलेगा। मेहनत का सकारात्मक फल लाभ के रूप में प्राप्त होगा।
 
सिंह राशि | Leo sun sign : सूर्य आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। भौतिक सुख और सुविधाओं में विस्तार होगा। प्रॉपर्टी में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार और नौकरी में उन्नति होगी। अहंकारी न बनें और सेहत का ध्यान रखें।
 
कन्या राशि | Virgo : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। कार्य को लेकर लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। छोटे भाई-बहनों का साथ मिलेगा। नौकरी में अच्‍छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके कार्य की सराहना होगी। व्यापार में उन्नति होगी। पिता के साथ संबंध अच्छे रखें।
webdunia
तुला राशि | Libra : सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। धन की बचत करने में सफल होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं। 
 
वृश्‍चिक राशि | Scorpio : आपकी राशि के प्रथम भाव में सूर्य का गोचर होगा। सूर्य के इस गोचर से आपके स्वभाव में बदलावा होगा। व्यापार में लाभ होगा। मान-सम्मान और पद में वृद्धि संभव है। हालांकि आपको अपने जीवनसाथी से अपने संबंध को अच्छा बनाकर रखने की जरूर है। 
 
धनु राशि | sagittarius : आपकी राशि के द्वादश भाव में सूर्य का गोचर लंबी दूरी की यात्रा से धन लाभ करा सकता है। हालांकि आपको अपने पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में मिलाजुला समय रहेगा। 
 
मकर राशि | Capricorn : सूर्य आपकी राशि के एकादश यानी ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। करियर और व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा और दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी।
 
कुंभ राशि | Aquarius : आपकी राशि के दशम भाव में सूर्य का गोचर होगा। यह गोचर फलदायी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति होगी। आपकी नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। अहंकार को खुद पर हावी न होने दें। वाण पर नियंत्रण रखें।
 
मीन राशि | Pisces : आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर शुभ है। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और उच्च शिक्षा में उन्नति होगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sun enters Scorpio 2022 : सूर्य का वृश्चिक राशि में परिवर्तन, क्या होगा देश दुनिया पर इसका असर