Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल : इस सप्ताह किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, जानिए

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल : इस सप्ताह किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, जानिए
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

(Weekly Horoscope for 17th to 23 May 2021) 
 
मेष
 
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
व्यवसाय की बढ़ोतरी के लिए विदेश की यात्रा करने के संकेत हैं, जो अंत में लाभकारी सिद्ध होगी। कमीशन के आधार पर कार्यरत लोगों के लिए यह सप्ताह काफी फायदेमंद होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा, जो आपका मन पूरे सप्ताह तरोताजा रखेगा।
 
लकी नंबर : 5
लकी कलर : हरा

वृषभ
 
(अप्रैल 21-मई 20)
 
लव लाइफ में आपको अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आपकी इच्छा पूरी करने के लिए आपके परिवार वाले आपके समर्थन में खड़े होंगे। कुछ लोग इस सप्ताह आर्थिक तौर पर इंडिपेंडेंट हो जाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ने की संभावना है।
 
लकी नंबर : 2
लकी कलर : पीला

मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने की संभावना है, जो आपके करियर के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। पेशेवर जीवन में अच्छी नेटवर्किंग की सहायता से ही आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने में सफल होंगे। अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार की मुसीबत के समय सहायता करने से आप प्रशंसा के पात्र बन जाएंगे। लंबी यात्रा करने के लिए इस सप्ताह समय एकदम अनुकूल है।
 
लकी नंबर : 3
लकी कलर : मरून

कर्क
 
(जून 22-जुलाई 22)
 
परिवार के बुजुर्ग आपकी हर बात में आपका समर्थन करेंगे। आपके सोशल सर्कल में आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। इस हफ्ते आपको लंबे समय के बाद पार्टनर के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। अपनी बिजी जीवनशैली से रुचियों को करने के लिए समय निकालना आवश्यक होगा।
 
लकी नंबर : 1
लकी कलर : बैंगनी

सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
वर्कप्लेस पर आपकी संगठित कार्यशैली और कुशलता से किए गए कार्यों का श्रेय आपको मिलेगा। उदारता में किए गए कोई अच्छे कार्य के लिए आपकी समाज में सराहना होगी। लंबे समय से दोस्तों को समय न दे पाने पर बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आने के संकेत हैं। लव लाइफ काफी उत्साह से भरी होगी। पारिवारिक विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है।
 
लकी नंबर : 11
लकी कलर : इंडिगो

कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
अपने अच्छे प्रदर्शन से विद्यार्थी अपने टीचर और सीनियर्स का दिल जीतने में सफल होंगे। कुछ लोगों के लिए आर्थिक स्थिति के सुधरने की संभावना है। परिवार के साथ घूमने जाना आनंदमय होगा। आपके सोशल सर्कल में आप किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में निमंत्रित होंगे। लव लाइफ को रोचक बनाने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट आपको जल्द ही इस सप्ताह देखने को मिलेगा।
 
लकी नंबर : 22
लकी कलर : मेजेंटा

तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
लव लाइफ आपको उत्साहित करेगी। व्यावसायिक जीवन में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना आपके हित में होगा। इस सप्ताह आवश्यकता के अनुसार निवेश का कोई नया विकल्प आपके सामने प्रस्तुत होने की संभावना है। सामाजिक समारोह में किसी की असंवेदनशीलता आपको दुखी कर सकती है। आर्थिक रूप से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल होगा। संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज से ही आपकी हेल्थ में सुधार आने के संकेत हैं।
 
लकी नंबर : 6
लकी कलर : नारंगी

वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
आवश्यकता से ज्यादा आत्मविश्वास पेशेवर जीवन में आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी की बिगड़ती सेहत घर में तनाव का माहौल बनाए रख सकती है। किसी पुराने मतभेद को लेकर दांपत्य जीवन में खलल पड़ सकती है। लव लाइफ में छोटी-मोटी समस्याएं आने की संभावना है जिनका हल पार्टनर के साथ मिलकर निकालना होगा।
 
लकी नंबर : 8
लकी कलर : ग्रे

धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
प्रेम संबंधों के विवाह में बदलने के संकेत हैं। आर्थिक तौर पर आप अपनी आमदनी में वृद्धि के लिए अथक प्रयास करेंगे। नियंत्रित डाइट और एक्टिव जीवनशैली का पालन करने से ही आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। वर्कप्लेस पर बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान भी आप कुशलता से निकालने में सफल होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको लाभ होने के संकेत हैं।
 
लकी नंबर : 3
लकी कलर : सायन

मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
आपके द्वारा दिए गए सुझाव वर्कप्लेस पर आपके सीनियर्स को प्रभावित करेंगे जिससे आपकी कंपनी को भी लाभ मिलने के संकेत हैं। परीक्षा में आए अच्छे परिणाम विद्यार्थियों को मनचाही नौकरी दिलाने में लाभदायक सिद्ध होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति इस सप्ताह संतोषजनक बनी रहेगी। पति या पत्नी आपकी मुसीबत के समय आपके साथ खड़े होंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ने के संकेत हैं।
 
लकी नंबर : 9
लकी कलर : टरक्वॉइश

कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
पेशेवर जीवन में किसी नए प्रोजेक्ट को करने के लिए आपको कमर कस लेनी होगी। परिवार के बुजुर्गों की सलाह पर काम करने से आपको जीवन में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह किसी की असहनशील बातें आपको विचलित कर सकती हैं। किसी दिलचस्प व्यक्ति के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ने के संकेत हैं। उत्साह से भरी लव लाइफ की शुरुआत होने की काफी संभावना है।
 
लकी नंबर : 1
लकी कलर : गुलाबी

मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी और पेशेवर जीवन में प्रोफेशनल्स के लिए यह सप्ताह काफी लाभदायक सिद्ध होगा। वर्कप्लेस पर आपका अच्छा प्रदर्शन और कार्यकुशलता आपके सीनियर्स को लुभा लेगी। पैसों के मामलों में आपका सोचा-समझा निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना देगा। खान-पान पर नियंत्रण और एक्टिव जीवनशैली आपको स्वस्थ बनाए रखेगी।
 
लकी नंबर : 4 
लकी कलर : लेमन

ALSO READ: कौन है भगवान नील माधव, जानिए रोचक पौराणिक कथा

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

17 मई 2021 : आज इन 5 राशियों को मिलेगा कारोबार में लाभ, पढ़ें दैनिक भविष्यफल