Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weekly Rashifal 2023 : नए सप्ताह के नए सितारे, जानें किसके होंगे सपने पूरे (साप्ताहिक राशिफल)

हमें फॉलो करें Weekly Rashifal 2023 : नए सप्ताह के नए सितारे, जानें किसके होंगे सपने पूरे (साप्ताहिक राशिफल)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

यहां पढ़ें नए सप्ताह (19 June to 25 June 2023) का साप्ताहिक राशिफल...
 
(साप्ताहिक राशिफल : 19 जून से 25 जून 2023) 
 
मेष : ARIES 
(Mar 21 से Apr 20)
 
अच्छी इंकम का संयोग बन रहा है। लॉंन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में दिलचस्पी लेंगे। हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्ल्म रहेगी, ध्यान रखें। फैमिली में प्यार और यूनिटी रहेगी। प्रोफेशनल लेवल पर चैलेंजेज आएंगे। शादीशुदा जीवन में प्रेम बढ़ने वाला है। एडवेंचर ट्रिप का प्लान बन सकता है। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें।
 
लकी नंबर : 4
लकी कलर : डार्क ब्लू

वृष : TAURUS
(Apr 21 से May 20)
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में ग्रोथ मिल सकती है। जल्दी और समय पर निर्णय ले पाएंगे। आर्थिक स्तर पर सुधार के संकेत हैं। सेहत का पूरा ख्याल रखें, सुरक्षित रहेंगे। सिबलिंग के साथ संबंध बेहतर बनाएंगे। सिंगल्स को मैरिज प्रपोजल मिलने वाला है। दोस्तों के साथ ट्रैवल प्लान कर सकते हैं। स्टूडेंट्स गोल सामने रखकर पढ़ाई करें। नौजवान अपना स्किल बढ़ा सकते हैं।
 
लकी नंबर : 18
लकी कलर : सैफ्रॉन

मिथुन : GEMINI
(May 21 से Jun 21)
 
प्रोफेशनल लाइफ से संतुष्ट रहेंगे। हार्ड वर्क और स्किल पर ध्यान देंगे। आर्थिक सुरक्षा संबंधी चिंता रहेगी। फिट और एनर्जेटिक रहने वाले हैं। घरेलू स्थिति उत्साहजनक रहेगी। रोड ट्रिप पर जाना रोमांचक रहेगा। अफवाहों पर चौकन्ना रहना होगा। सामाजिक छवि को खतरा रहेगा। पढ़ाई में फोकस बढ़ने वाला है।
 
लकी नंबर : 17
लकी कलर : ब्राउन

कर्क : CANCER
(Jun22 से Jul 22)
 
घरेलू स्तर पर थोड़ा तनाव रहेगा। रिलेटिव से मुलाकात का मौका है। सेहत के मामले में निश्चिंत रहेंगे। बिजनेस संबंधी हर्डल्स दूर होंगे। जॉब में स्किल की कमी खलेगी। बच्चे का रिश्ता तय करने वाले हैं। बिजनेस ट्रिप सार्थक रहने वाली है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर ध्यान रहेगा। पार्टनर के प्रति संवेदनशील रहेंगे।
 
लकी नंबर : 4
लकी कलर : ब्लू

सिंह LEO
(Jul 23 से Aug 23)
 
धीरे-धीरे लक्ष्य के करीब होते जाएंगे। प्रोफेशनल रिपोर्ट पॉजिटिव रहने वाला है। रिलेटिव्स के साथ संबंध सुधार सकते हैं। हेल्थ सप्लीमेंट लेना जरूरी हो सकता है। स्टॉक इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा। जीवनसाथी की गलतियों को माफ करें। ट्रैवल एजेंट से सर्विस लेंगे, फायदा होगा। घर का रेनोवेशन करवा सकते हैं। स्टूडेंट्स को ग्रुप स्टडी से फायदा होगा।
 
लकी नंबर : 15
लकी कलर : क्रीम

कन्या : VIRGO
(Aug 24 से Sept 23)
 
सब-ऑर्डिनेट के सहयोग से सफल रहेंगे। हेल्थ और फिटनेस संतोषजनक रहेगा। बजट के हिसाब से चलेंगे, सेविंग बढ़ेगा। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। फैमिली फंक्शन में शामिल होने वाले हैं। लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, तैयार रहें। एक्स्ट्रा कैरिकुलर पर ज्यादा ध्यान रहेगा। घर के सदस्यों में मतभेद बढ़ सकता है।
 
लकी नंबर : 3
लकी कलर : डार्क येलो

तुला : LIBRA
(Sept 24 से Oct 23)
 
फाइनेंशियल मैनेजमेंट शानदार रहेगा। गोल्ड में निवेश करें, अच्छी संभावना है। बैलेंस डाइट लें, पाचन ठीक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके स्किल की चर्चा होगी। प्रमोशन या अलग रोल मिल सकता है। पारिवारिक स्थिति सकारात्मक रहेगी। करीबी लोगों का सहयोग मिलने वाला है। पढ़ाई से ध्यान भटकने का खतरा है। मैरिड लाइफ से संतुष्ट रहने वाले हैं।
 
लकी नंबर : 3
लकी कलर : गोल्डन

वृश्चिक : SCORPIO
(Oct 24 से Nov 22)
 
अपने फिटनेस पर मंत्रमुग्ध हो सकते हैं। मेटल में निवेश आर्थिक सुरक्षा देगा। प्रोफेशनल नॉलेज बढ़ने का लाभ मिलेगा। फैमिली में प्यार और केयर बढ़ने वाला है। शादी का रिश्ता आ सकता है, तैयार रहें। वीकेंड के लिए खास प्लान बनाने वाले हैं। प्रॉपर्टी विवाद सुलझ जाएगा, धैर्य रखें। किसी को आपके सलाह की जरूरत होगी।
पढ़ाई से ध्यान भटकाने वाले काम से बचें।
 
लकी नंबर : 1
लकी कलर : ऑरेंज

धनु : SAGITTARIUS
(Nov 23 से Dec 21)
 
विभिन्न क्षेत्रों में अवसर मिलने वाला है। गंभीर बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा। आर्थिक मामले में किसी से सलाह लेंगे। फैमिली रियूनियन नजदीकी बढ़ा देगा। स्पाउस के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी। प्रॉपर्टी लेने से पहले पेपर वेरिफाई करें। एकेडमिक मामले में मैनेजमेंट सीखें। निजी डेवलपमेंट पर ध्यान दे सकते हैं।
 
लकी नंबर : 6
लकी कलर : ब्राउन

मकर : CAPRICORN
(Dec 22 से Jan 21)
 
ये आपके लिए लकी फेज रहने वाला है। फैमिली फ्रंट पर गुड न्यूज मिल सकती है। टैक्स सेविंग्स पर ध्यान देंगे। शादी की तैयारियों में व्यस्त रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से बचें। बुजुर्ग पैरेंट्स के मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी लेने से पहले पूरी जानकारी ले लें। किसी प्रोडक्ट को लेकर तनाव बढ़ेगा। एकेडमिक क्षेत्र में जरूरी मदद मिल जाएगी।
 
लकी नंबर : 3
लकी कलर : मेजेंटा

कुंभ : AQUARIUS
(Jan 22 से Feb 19)
 
हेल्थ के मामले में खुशकिस्मत रहने वाले हैं। फिटनेस और लाइफस्टाइल पर ध्यान देंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में पहचान मिलने वाली है। रिलेशनशिप में प्यार और भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस प्लान सोच-समझकर आगे बढ़ाएं। घर के नेगेटिव माहौल को बदलना होगा। दोस्तों के लिए गेट-टु-गेदर प्लान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने का सही मौका है। एकेडमिक परफार्मेंस सुधरने के संकेत हैं।
 
लकी नंबर : 15
लकी कलर : व्हाइट

मीन : PISCES
(Feb 20 से Mar 20)
 
स्वास्थ्य और फिटनेस अच्छी रहने वाली है। सेल्फ केयर और रूटी‍न पर ध्यान देंगे। आपके प्रोफेशनल स्किल की डिमांड बढ़ेगी। जीवनसाथी से किया हुआ वादा निभाएंगे। बिजनेस पर्सन गहराई से विचार कर निर्णय लें। पारिवारिक समारोह सबको एकजुट करेगा। वर्तमान में विदेश यात्रा करना खर्चीला रहेगा। पढ़ाई में किसी की गाइडेंस ले सकते हैं।
 
लकी नंबर : 1
लकी कलर: पीच

webdunia


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

18 जून 2023, रविवार का दिन क्या खास लेकर आया है, जानें अपना राशिफल और सरल उपाय