Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Rashifal 2021: इस सप्ताह किन राशियों को मिलेगा लाभ, कैसे बीतेंगे 7 दिन (पढ़ें 20 से 26 दिसंबर का साप्ताहिक राशिफल)

हमें फॉलो करें Weekly Rashifal 2021: इस सप्ताह किन राशियों को मिलेगा लाभ, कैसे बीतेंगे 7 दिन (पढ़ें 20 से 26 दिसंबर का साप्ताहिक राशिफल)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

साप्ताहिक भविष्यफल : (20 दिसंबर- 26 दिसंबर 2021 तक)
 
मेष
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी पहल आपको प्रतिद्वंद्वियों से आगे रखेगी। सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है। प्रेम संबंध को शादी के बंधन में बांधने के लिए प्रपोजल देने का सही मौका है, आगे बढ़ें। यात्रा के दौरान किसी से गहरी मित्रता होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में आपके काम की सराहना होने की उम्मीद है। पढ़ाई के क्षेत्र में आपका लक्ष्य धीरे-धीरे साकार हो रहा है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हरा

वृषभ
 
किसी सामाजिक समारोह में आप आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। अपोजिट जेंडर के किसी इंसान के आकर्षण में पड़ने के संकेत हैं व रोमांस की शुरुआत हो सकती है। प्रोफेशनल स्तर पर जिस तरह से आप कदम रख रहे, यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। आमदनी बढ़ने से आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : डार्क ग्रे

मिथुन
 
काम के जरिये सीनियर का दिल जीतने का प्रयास सफल रहेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में सबकुछ अनुकूल रहने की उम्मीद है। पारिवारिक स्तर पर चल रही परेशानी जल्द ही दूर हो जाने की संभावना है। जीवनसाथी की तलाश करने वालों की बात बन सकती है। रोमांच के शौकीन लोग ऐसी किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। ऑफिस के नजदीक घर लेने का प्रयास करेंगे।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नेवी ब्लू

कर्क
 
पढ़ाई के क्षेत्र में आपके सामने अच्छा अवसर आने की उम्मीद है। घर खरीदने के लिए बुकिंग किए जाने की उम्मीद है। शेप में बने रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल का रास्ता अपना सकते हैं। जिसकी तरफ आप आकर्षित हो रहे हैं, उससे बात बढ़ाने के लिए पहल आपको ही करनी होगी। शहर से बाहर होने वाले किसी समारोह में हिस्सा लेने जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

सिंह
 
एक अच्छा उद्यम आपको सफलता की सीढ़ी पर चढ़ने में मदद कर सकता है। प्रोफेशनल स्तर पर कोई बड़ी डील साइन किए जाने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में आपने जो कुछ भी किया है, उसकी काफी सराहना होने वाली है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान करेंगे और जल्द ही अमल में ला सकते हैं। आर्थिक स्तर पर कोई परेशानी नहीं रहेगी।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : ऑफ व्हाइट

कन्या
 
किसी अनअपेक्षित स्रोत से होने वाली आमदनी आपकी सभी समस्याएं दूर कर देगी। पढ़ाई के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर लोगों से आगे निकल सकते हैं। सेहत के प्रति जागरूक रहेंगे और फिटनेस के लिए कोई कदम उठा सकते हैं। कोई प्रॉपर्टी आपके नाम आने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। रोमांटिक स्तर पर यादगार दिन बिताने का अवसर मिलेगा। अपने जैसी सोच वाले इंसान के साथ वक्त बिताना अच्छा अनुभव रहेगा।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : इंडिगो

तुला
 
काम समय पर पूरा किया जाए तभी उसका महत्व बरकरार रहेगा, कार्यक्षेत्र में इसका ध्यान रखें। पारिवारिक स्तर पर उतार-चढ़ाव लगा रहने वाला है। किसी अन्य जिम्मेदारी के कारण आपको रोमांस बैक बर्नर पर रखना होगा। वित्तीय स्तर पर कुछ बदलाव आने की संभावना है। सेहत को नजरअंदाज कर किसी काम में लगे रहना नुकसानदायक हो सकता है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन

वृश्चिक
 
अपनी लाइफस्टाइल के उपयुक्त व्यायाम करना शुरू कर सकते हैं। सट्टेबाजी के जरिये अच्छी आमदनी होने की संभावना है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत किसी शानदार डील में बदल जाने की संभावना है। यात्रा के दौरान अपने सामान के प्रति सजग रहें, नुकसान के संकेत हैं। रोमांटिक मामले में शब्द से ज्यादा आंखे बयां करती हैं, ध्यान दें।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : फिरोजा

धनु
 
काम में हुई किसी गलती के लिए सीनियर आपको सलाह दे सकते हैं। किसी को उधार देने से बचें, भले ही आपका करीबी ही क्यों न हो, क्योंकि वापसी की संभावना नगण्य है। परिवार में एकजुटता और प्रेम बना रहेगा। आपसी रिश्ते में चल रही टकराहट अब दूर हो जाने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : परपल

मकर
 
रोमांच के शौकीन लोग जल्द ही इसके लिए कोई योजना बना सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको जिस अनुमति का इंतजार था, वो मिल जाने की उम्मीद है। ट्रांसफर होकर आने वालों को घर मिल जाएगा, जल्द ही शिफ्ट हो सकते हैं। पैसा निवेश करने से पहले सभी जानकारी ले लेना जरूरी है। किसी लुभावनी स्कीम के लालच में पड़ने से बचें। किसी को भी तिल का ताड़ बनाने नहीं दे सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद

कुंभ
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में आप स्किल निखारने पर मेहनत कर सकते हैं। आपके पास कोई मनपसंद सामान खरीदने के लिए पर्याप्त पैसा होने के बावजूद फिजूलखर्ची से बचना चाहेंगे। आज दोस्तों के साथ आउटिंग का मजा ले सकते हैं। प्रेमी के साथ वक्त गुजारने का अवसर निकालने में सफल रहेंगे। फिटनेस के शौकीन लोग व्यायाम के साथ-साथ अपनी डाइट को लेकर सजग रहेंगे।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बेंज

मीन
 
पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण उत्साहित मूड में रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में किसी समारोह के आयोजन के लिए आपकी डिमांड बढ़ सकती है। रोमांटिक स्तर पर सफलता मिलने की संभावना है और अपने दिल की बात पहुंचा सकेंगे। पैसे खर्च करने के मामले में खुद पर नियंत्रण रखना होगा, फालतू खर्च से बचें। रोड वेंडर का खाना खाने से परहेज रखें, सेहत बिगड़ने का खतरा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहु करेगा मेष राशि में प्रवेश, 4 राशियों की होगी कठिन परीक्षा, बचने के उपाय जानें