Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्‍ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई : वृश्‍चिक राशि को प्रमोशन व इंक्रीमेंट दोनों के शुभ संकेत, पढ़ें अपनी राशि

हमें फॉलो करें साप्‍ताहिक राशिफल 6 से 12 जुलाई : वृश्‍चिक राशि को प्रमोशन व इंक्रीमेंट दोनों के शुभ संकेत, पढ़ें अपनी राशि
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

Weekly Horoscope in Hindi
 
  मेष
 
फिजूलखर्ची पर लगाम कसने की जरूरत है। यह करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है और विवाद का कारण बना सकता है लेकिन आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए व उनकी आदत सुधारने के लिए यह कदम जरूरी होगा। आप अपने मातहतों से नाखुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा लाल
 
उपाय : दूध की थैली दान करें।
 
वृषभ
 
किसी समारोह के दौरान मान-सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। सेहत को लेकर फिर से प्रयास करें। कुछ समय आपने सेहत की कुछ ज्यादा ही अनदेखी की है। रोमांटिक सितारे साथ हैं। जिस पर आपकी नजर टिकी थी, अब आप भी उसकी नजरों में हैं। यह साथ लंबा चलेगा। भावुक मिजाज आप पर छाया रहेगा, उससे निकलने के लिए बीती बातों को दिल से निकाल दें। खर्चों में इजाफा होगा लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : वॉयलेट
 
उपाय : कबूतरों को बाजरा खिलाएं।
 
मिथुन
 
छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलना मुश्किल नहीं होगा। प्रतिद्वंद्वियों पर आसानी से जीत हासिल करेंगे। रीटेल से जुड़े लोगों का कैश रजिस्टर भरा रहेगा। प्रेमीजन आपकी हर बात मानने के लिए तैयार रहेंगे, इसके बावजूद यह संबंध मनचाहे रूप से नहीं विकसित हो रहा है। घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लैवेंडर
 
उपाय : मंदिर के शिखर दर्शन करें।
 
कर्क
 
काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए सफलता सुनिश्चित है। घर में मरम्मत का काम चल रहा है। घर में हो रहे बदलाव आपके टेस्ट को भली-भांति जता रहे हैं। घर की साज-सज्जा के माध्यम से आप अपनी सोच को प्रदर्शित कर रहे हैं। अपनी जीवनशैली के मुताबिक फिटनेस रूटीन बनाएंगे।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : रोजी ब्राउन
 
उपाय : काले कुत्ते को रोटी डालें।
 
सिंह
 
आप अपने आपको फिट व एनर्जेटिक महसूस करेंगे। छात्रों को जरूरी सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा जिससे उनकी सभी दुविधाओं का अंत मुमकिन है। परिवार के कारण आप परेशान हो सकते हैं। इसके पीछे आपकी व्यस्त दिनचर्या है। परिवार के साथ वक्त गुजारने का समय बहुत ही कम मिलेगा। परिवार में खुशियों की कमी महसूस होगी।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का लाल
 
उपाय : नमक के पानी से हाथ-पैर धोएं।
 
कन्या
 
काम के विस्तार की योजना भी फलीभूत हो सकती है। जीवनसाथी चुनने में जल्दबाजी न करें। जहां इतना इंतजार कर लिया, वहां थोड़ा और सही। फिटनेस को लेकर आपके प्रयास सफल हो रहे हैं। इस अवधि में उधार में दिए गए पैसे आपको वापस मिलेंगे। निवेश के मद्देनजर यह सप्ताह अनुकूल है लेकिन एहतियात हर हाल में जरूरी है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लेमन
 
उपाय : हरे रंग का अधिकाधिक प्रयोग करें।
 
तुला
 
घर में आपको जो भी मदद चाहिए होगी, वह मिल जाएगी। छात्रों को नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा। पुरानी गलतियों से सबक ले आगे बढ़ जाएं। खर्चे काबू करने की कवायद जारी रहेगी। आप पाएंगे कि खर्चे कम कर धन की स्थिति में सुधार संभव हो रहा है। इस अवधि में बच्चों के ज्ञान के स्तर का विकास होगा और उनके जीवन में सकारात्मकता आएगी।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नेवी ब्लू
 
उपाय : पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें।
 
वृश्चिक
 
नौकरी बदलने का विचार रखने वाले लोगों को अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी मिल सकती है। प्रमोशन व इंक्रीमेंट दोनों के ही शुभ संकेत हैं। कुछ जातक अध्यात्म से जुड़ सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाकर सुख व संतोष का अनुभव कर सकते हैं। कोई आपसे प्रॉपर्टी संबंधित मामले में राय मांगेगा और इस राय से उसे फायदा भी होगा।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : रोजी ब्राउन
 
उपाय : श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
धनु
 
कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे व आपके काम में अड़चनें डालेंगे। परिस्थिति कैसी भी हो, आपका आत्मविश्वास नहीं डगमगाएगा और आप घबराएंगे नहीं। आपको अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है और उसी के बल पर आपकी नैया पार होगी। सेहत से जुड़े छुटपुट मसले बने रह सकते हैं लेकिन उनके बारे में बहुत ज्यादा सोचना अक्लमंदी नहीं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा लाल
 
उपाय : दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
 
मकर
 
कोशिश करें, अपनी सोच को शब्द दें। यकीन मानें, इस बात से आपके परिजन मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। काम से जुड़ा शारीरिक व मानसिक तनाव हावी होता जा रहा है। कुछ समय का ब्रेक ले लें। बच्चों को आपके मोरल सपोर्ट की जरूरत है। बड़े भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। कारोबार में उनका सहयोग मिलेगा और आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का लाल
 
उपाय : सतअनाज का दान करें।
 
कुंभ
 
दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ सुखद व अंतरंग पल बिताएंगे। विदेश तक अपने कारोबार का विस्तार करने का विचार बनाएंगे। दफ्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लैवेंडर
 
उपाय : वृद्धों की सेवा कर आशीर्वाद लें।
 
मीन
 
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उसे आराम देना भी बहुत जरूरी है। इस दौरान आप बहुत ही दयालु मूड में रहेंगे और किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे बढ़ेंगे। नकारात्मक विचारों को त्यागकर रिश्तों में सुधार ला पाएंगे और खुद भी बहुत खुशी महसूस करेंगे। विषम परिस्थिति के चलते परिजनों की सलाह काम आएगी, इसके लिए उनका धन्यवाद करना न भूलें।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : लाल
 
उपाय : घर के बाहर रंगोली बनाएं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केतु यदि है 4th भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य