Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope : नया सप्ताह और 12 राशियां, इस हफ्ते किसके चमकेंगे सितारे (साप्ताहिक राशिफल 17-23 अक्टूबर)

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope : नया सप्ताह और 12 राशियां, इस हफ्ते किसके चमकेंगे सितारे (साप्ताहिक राशिफल 17-23 अक्टूबर)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

Weekly Horoscope October 2022 : यहां जानिए 17 से 23 अक्टूबर 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल। कैसा बीतेगा नया सप्ताह 12 राशियों के लिए, क्या खास लेकर आया हैं नया हफ्ता जानिए। मेष से मीन राशि वालों के लिए विशेष साप्ताहिक भविष्यफल में- 
 
साप्ताहिक राशिफल : (17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक) 
 
मेष - ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
आपके सामने ऐसे पल आ सकते हैं, जहां आपको किसी का पक्ष न लेते हुए तटस्‍थ रहना होगा। बिजनेस में अच्‍छी नेटवर्किंग से फायदा होगा। खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क हो सकते हैं और फिजूलखर्ची आपको बिलकुल भी पसंद नहीं आएगी। मुश्किल कामों को बेहतर तरीके से करने के लिए सही एटीट्यूड रखना होगा। पार्टनर के साथ गलतफहमियां हो सकती हैं। इस सप्‍ताह रोमांस के मामले में निराशा हो सकती है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : फिरोजा

वृषभ - TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
प्रोफेशनल स्‍तर पर अपने करीबियों को अपने हर कदम की खबर देते रहें। ऑफिस में प्रोजेक्‍ट के ठीक चलने से आपका मूड अच्‍छा रहेगा। बॉडी को शेप में लाने के लिए डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। इस समय आप अपने प्रेम संबंध को गंभीरता से ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : पीच

मिथुन - GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
चीजों को ज्‍यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की गलती न करें। अपने लिए कोई महंगी वस्‍तु खरीद सकते हैं। रिटेलरों और ट्रेडरों को कोई परेशानी आ सकती है। बीमार लोगों को सेहत का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है। छात्रों की धीमी गति उन्‍हें पीछे धकेल सकती है। सीनियर के बारे में आपके द्वारा कही कोई बात बखेड़ा खड़ा कर सकती है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन

कर्क - CANCER
(Jun22-Jul 22)
 
फिजूल खर्चों को कंट्रोल में लाने के लिए कोई कदम उठा सकते हैं। सेहत के मामले में किसी की सलाह काम आ सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में काम के बोझ की वजह से थकान महसूस कर सकते हैं। किसी की कामचोरी की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में आपकी डिमांड बढ़ सकती है और बनी-बनाई बात इस वजह से बिगड़ सकती है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : फॉरेस्‍ट ग्रीन

सिंह - LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
छात्रों का पढ़ाई पर से ध्‍यान भटक सकता है। आपको इसका परिणाम भी भुगतना होगा। विवाहयोग्‍य लोगों को अपनी पसंद का जीवनसाथी मिल सकता है। ऑफिस में थोड़ा स्ट्रिक्‍ट होकर रहना होगा। करीबियों के साथ कुछ वक्‍त बिता सकते हैं। किसी ऐसी चीज पर पैसा खर्च कर सकते हैं जिसकी आपको बहुत कम जरूरत है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गुलाबी

कन्‍या - VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
प्रोफेशनल लाइफ में आपकी प्रतिष्‍ठा में इजाफा होगा। अपनी किसी योजना को सच कर पाएंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। किसी को पसंद करते हैं, तो अब बात आगे बढ़ सकती है। अचानक किसी वजह से आपको अपना प्रोजेक्‍ट रोकना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद

तुला - LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
घर की साज-सज्‍जा को लेकर व्‍यस्‍त रहने वाले हैं। ऑफिस में आपको दूसरों से ज्‍यादा तवज्‍जो मिल सकती है। प्रतियोगिता की तैयारियां आपके मन-मुताबिक चल सकती हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में किसी की मदद मिल सकती है। किसी सोशल इवेंट से दूर रहना निराशा दे सकता है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन

वृश्चिक - SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
छात्रों को और ज्‍यादा प्रयास करने की जरूरत है। किसी के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। उन चीजों की खरीदारी करना बंद कर देंगे जिनकी अब आपको जरूरत नहीं है। किसी को नापसंद करते हैं तो उन्‍हें लेकर अपने मन से नकारात्‍मक विचारों को हटा दें वरना इससे आप निराशावादी बन सकते हैं। रोमांटिक स्‍तर पर पहली बार में ही आपको अपनी कोशिश में सफलता मिलेगी।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : चॉकलेट

धनु - SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आप बहुत संतुष्‍ट महसूस कर सकते हैं। पुराने निवेश से अब आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रोजेक्‍ट के पूरा होने से आपके सीनियर काफी संतुष्‍ट दिखेंगे। चिंता से ग्रस्‍त लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। किसी से प्‍यार का इजहार अब तक नहीं किया है तो अब आप दोनों के बीच प्‍यार के फूल खिल सकते हैं। छुट्टी पर जाने का मौका मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : टील

मकर - CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
आपका तटस्‍थ रहकर चलना दूसरों को नापसंद हो सकता है। आर्थिक स्‍तर पर थोड़ी तंगी देखनी पड़ सकती है। सेहत पर ध्‍यान देने की जरूरत है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रैवल करने से बचें। ऑफिस में अपने सहकर्मियों पर नजर रखें ताकि आपको किसी महत्‍वपूर्ण कार्य की प्रगति का पता चल सके।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पीच

कुंभ - AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
करियर को लेकर अपने सपनों को पूरा करने का समय है। छात्र बेहतरीन प्रदर्शन देने में सफल हो पाएंगे। कोई पार्टी या फंक्‍शन आयोजित करने में परिवार से किसी सदस्‍य की मदद मिल सकती है। सोशल लाइफ में आपकी पॉपुलैरिटी बढ़ सकती है। बीमार लोगों की सेहत में अब सुधार आ सकता है। प्रेमी के साथ कुछ पल बिताने का मन कर सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सिल्‍वर

मीन - PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
लंबे समय से जिस काम को करने की चाहत थी, अब उसे पूरा कर सकते हैं। प्रोफेशनल काम से ट्रिप पर कहीं बाहर जा सकते हैं। अपने प्रयासों से किसी डील को पाने में सफल हो सकते हैं। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्‍छा समय है। पुराने निवेश से मुनाफा मिल सकता है। इससे आपकी लाइफ बेहतर हो सकती है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नारंगी


webdunia
Weekly Horoscope 2022
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weekly Muhurat : 17 से 23 अक्टूबर 2022, नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें...