Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

weekly horoscope : क्या लाया है आपके लिए नया सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें weekly horoscope : क्या लाया है आपके लिए नया सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

22 से 28 फरवरी तक साप्ताहिक राशिफल

मेष-
 
कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर्स को प्रभावित कर अपनी ताकत और अधिकार बढ़ाने में सफल होंगे। पढ़ाई को लेकर अनुशासित होना आपके लिए फायदेमंद होगा। इससे प्रतियोगी परीक्षा की कोशिश कर छात्रों को एकाग्र होने का मौका मिलेगा। अपने किसी ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए पैसों का इंतजाम करने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। प्रेम संबंधों को नए स्तर पर ले जाने की सोच सकते हैं।
 
उपाय- अपने ईष्ट की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

वृषभ-
 
रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। अच्छे दाम में कोई डील मिलने की संभावना है इसलिए इस मौके को हाथ से न जाने दें। लंबे समय बाद किसी दोस्त के साथ मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी महंगी चीज को खरीदने का मन करेगा। लेकिन किसी भी महंगी चीज को खरीदने से पहले एक बार सोच लें कि वाकई आपको उसकी जरूरत है या नहीं? इस सप्ताह नियमित व्यायाम करना आपके लिए मुश्किल होगा।
 
उपाय- चांदी के बर्तन में पानी पीना लाभकारी होगा।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : पर्पल

मिथुन-
 
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग अनिवार्य चीजों से ज्यादा करने की कोशिश न करें, क्योंकि ऐसा करने से आपके द्वारा किए गए प्रयास बर्बाद हो सकते हैं। आपको अपने बारे में किसी की राय बदलने की जरूरत है लेकिन आपको ऐसा बहुत एहतियात के साथ करने की आवश्यकता होगी। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में बोरियत महसूस कर रहे लोग अपने संबंधों को ताजा करने की कोशिश करें। अपने साथी के साथ डिनर या घूमने का प्लान बनाना बेहतर होगा।
 
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें, छोटी कन्याओं को भोजन कराएं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रिमसन

कर्क-
 
कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स किसी चुनौतीपूर्ण काम के लिए आप पर विश्वास दिखा सकते हैं। पढ़ाई में अपनी राह स्वयं बनाने में सफल होंगे। कठिन विषयों में आपका प्रदर्शन पहले से अच्छा रहेगा। किसी सामाजिक समारोह में कोई आपके कार्यों से नाराज हो सकता है इसलिए थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में किए गए वादे न निभाने के चलते आपके साथी के साथ आपके संबंधों को नुकसान पहुंच सकता है इसलिए अपने साथी से किया वादा निभाने की हरसंभव कोशिश करें।
 
उपाय- दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ करें।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : डार्क टरक्वॉइश

सिंह-
 
किसी लाभदायक डील के मिलने के योग बन रहे हैं लेकिन इसके लिए आपको पर्याप्त प्रयास करने होंगे। किसी आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को लेकर उत्साहित होंगे, स्पोर्ट्स एक्टिविटी में हिस्सा लेना आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर शॉर्टकट लेने की सोच रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि ऐसा करना आपके लिए गलत साबित हो सकता है। प्रेम संबंधों में शांति और खुशहाली बनाए रखने के लिए अपने साथी के मूड का ख्याल रखें।
 
उपाय- रविवार के दिन बुजर्गों को सफेद मिठाई खिलाएं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन 

कन्या-
 
धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। किसी डील को करने से धनलाभ होने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों का नई चीजों के साथ लगातार अपडेट रहना चीजों को सुचारु रूप से चलाने में मददगार साबित होगा। प्रेम संबंधों को लेकर यह समय अच्छा चल रहा है। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है लेकिन यह सिर्फ एक इंफैचुएशन हो सकता है इसलिए सतर्क रहें।
 
उपाय- गुस्सा न करें और न किसी को अपशब्द बोलें।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा

तुला-
 
प्रेम संबंधों के लिए समय रोमांचभरा चल रहा है। किसी को आकर्षित करने की अपनी कोशिश में कामयाब होंगे और प्रेम संबंधों की शुरुआत की और बढ़ सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर अपने काम से सीनियर्स को प्रभावित करना ज्यादा मुश्किल काम साबित नहीं होगा। इस सप्ताह धनलाभ के योग बन रहे हैं जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
उपाय- पहली रोटी गाय की जरूर निकालें, लाभ होगा।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : कॉफी

वृश्चिक-
 
कार्यक्षेत्र पर चीजों को आप नियंत्रित तरीके से करने में सफल होंगे और व्यवस्थित होकर आगे बढ़ेंगे। कठिन विषयों या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए किसी की मदद या मार्गदर्शन लेना फायदेमंद साबित होगा। रियल इस्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जाना फायदेमंद व मजेदार साबित होगा। प्रेम संबंधों में किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलने की संभावना है।
 
उपाय- मंगलवार के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पर्पल

धनु-
 
कार्यक्षेत्र पर किसी विवादास्पद मुद्दे पर आप अपना अधिकार जताने में सफल रहेंगे। नौकरी में किए गए बदलाव से अच्छा वेतन मिलने की संभावना है। किसी सामाजिक समारोह में आकर्षण का मुख्य केंद्र हो सकते हैं। इस हफ्ते आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा व अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
 
उपाय- किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाएं।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : रोज

मकर-
 
कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर मेहनत करना ठीक है। लेकिन अगर आप कार्यक्षेत्र पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं तो आपको स्मार्ट काम करने की आवश्यकता होगी। ऑफिस में किसी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप न कहने में स्थिति में नहीं होंगे। सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करना जोखिमभरा हो सकता है इसलिए सभी सावधानियां बरतें।
 
उपाय- बंदरों की सेवा करें, मजदूरों को भोजन कराएं।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गाढ़ा गुलाबी

कुंभ-
 
कार्यक्षेत्र पर आपकी मेहनत के सफल परिणाम मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के आपके अथक प्रयास फायदेमंद साबित होंगे। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। किसी के आपकी तरफ आकर्षित होने से प्रेम संबंधों की शुरुआत के योग बन रहे हैं इसलिए इस समय का आनंद उठाएं। दोस्त के साथ बचपन की यादें ताजा कर अच्छा महसूस करेंगे।
 
उपाय- शनिवार का व्रत रखें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मरुन

मीन-
 
पुरानी शिकायतें आपको किसी के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने से रोक सकती हैं। आपके साथी की आपसे मिलने की जिद आपके समय को बर्बाद कर सकती है। अपने साथी से मिलकर आप अच्छा महसूस करेंगे। इस सप्ताह धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा। फिजूल खर्चों को कम कर बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। सेहतमंद रहने के लिए उतने ही प्रयास करें जितना कि आप कर पाएं, वरना आगे इसको जारी रखना मुश्किलभरा हो सकता है।
 
उपाय- किसी से उधार न लें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पर्पल


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्वामी श्रद्धानन्द जयंती : सिक्खों के अधिकारों और देशसेवा के बदले मिली गोली, जानिए 5 खास बातें