Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope October 2022: अक्टूबर माह का पहला हफ्ता क्या लेकर आया है सभी के लिए (पढ़ें 12 राशियां)

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope October 2022: अक्टूबर माह का पहला हफ्ता क्या लेकर आया है सभी के लिए (पढ़ें 12 राशियां)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

इस बार दिन सोमवार, 3 अक्टूबर से नया सप्ताह शुरू हो रहा है। 12 राशियों के लिए क्या लेकर आए हैं नए सप्ताह के सितारे। जानिए यहां मेष से मीन राशि तक के लिए विशेष साप्ताहिक राशिफल। नौकरी, करियर, शेयर मार्केट, रोमांस, शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य, लव लाइफ आदि के बारे में सबकुछ यहां... 
 
साप्ताहिक राशिफल : (3 अक्ट़बर से 9 अक्टूबर 2022 तक) 
 
मेष- ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
जीवन में बदलाव के लिए शुभ समय है। जिंदगी में आई उलझन और आकस्मिक स्थिति को सुलझाने में परिवार का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर चले आ रहे विवाद का अब हल मिल सकता है। सिंगल लोगों को यात्रा के दौरान अपना प्‍यार मिल सकता है। आपके प्‍यार के प्रपोजल को इस सप्‍ताह स्‍वीकृति मिल सकती है। बचत बढ़ाने के लिए फिजूलखर्चों को कंट्रोल करना होगा।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बैंगनी

वृषभ- TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
इस सप्‍ताह आपकी मेहनत का रिवॉर्ड और पहचान मिलेगी। अब आर्थिक स्थिति में संतुलन आना शुरू हो सकता है। खर्चों और आय के बीच संतुलन बनाने में सफल हो सकते हैं। अपनी योजनाओं में जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। घर की जिम्‍मेदारियों से भागने की कोशिश न करें, वरना घर की शांति भंग हो सकती है। इस सप्‍ताह सेहत को सबसे ज्‍यादा महत्‍व दें।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

मिथुन- GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
यह सप्‍ताह आपके लिए फलदायी साबित होगा। आपको अपनी ताकत और कमजोरियों का अंदाजा हो जाएगा। रोमांटिक लाइफ में प्‍यार वापस लाने का प्रयास कर सकते हैं। वैकेशन के प्‍लान को पूरा करने के लिए सही समय है। पारिवारिक मसले को हल करने में आपकी समझदारी काम आएगी। बिजनेस डील से प्रॉफिट हो सकता है और पैसों का प्रवाह हो सकता है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से लाभ हो सकता है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : हल्‍का नीला

कर्क- CANCER
(Jun 22-Jul 22)
 
इस सप्‍ताह पर्सनल लाइफ में कुछ पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं। लंबे समय के बाद आपको अपने प्रेमी से मिलने का मौका मिल सकता है। घर में शांति का माहौल बना रहेगा। किसी रिश्‍तेदार या जानकार से प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। सहकर्मियों की जलन की वजह से ऑफिस में कुछ परेशानी के पल आ सकते हैं। जल्‍दबाजी में कोई आर्थिक निर्णय न लें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्रीम

सिंह- LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
इस सप्‍ताह चीजें आपके मन-मुताबिक हो सकती हैं। आपको अपने सपनों का साथी भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्‍ट को समय से पहले पूरा करने में सीनियर की मदद मिल सकती है। निवेश के मामले में एक्‍सपर्ट की मदद ले सकते हैं। परिवार के सदस्‍यों की बात धैर्य से सुनें तभी किसी मसले का हल निकल पाएगा। पैतृक सपंत्ति आपके हाथ में आ सकती है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गहरा हरा

कन्‍या- VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
रिलेशनशिप में रोमांस बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत में सुधार लाने के लिए थोड़ा अनुशासन में रहना होगा। योग और मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं। दोस्‍तों के साथ एडवेंचरस ट्रिप पर जा सकते हैं। कड़वे शब्‍दों या लापरवाही से ऑफिस का माहौल खराब हो सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : फॉरेस्‍ट ग्रीन

तुला- LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
पॉजिटिव माइंड से आने वाले मुश्किलों का सामना कर पाएंगे। अतीत में किए गए निवेश से अब बेहतर रिटर्न मिल सकता है। ऑफिस में आपका पद ऊंचा हो सकता है। रिश्‍ते में आई कड़वाहट को दूर कर सकते हैं। प्‍यार में आपको इस सप्‍ताह दूसरा मौका मिल सकता है। जल्‍दबाजी में घर बदलने से बचें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : ऑरेंज

वृश्चिक- SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
आप में से कुछ लोगों को धन के मामले में बड़ा लाभ हो सकता है। विवाह संबंधी कार्यों में आ रहीं मुश्किलें अब दूर हो सकती हैं और जल्‍दी ही आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पार्टनर के लिए रोमांटिक डेट प्‍लान कर सकते हैं। सिंगल लोगों की भी अचानक किसी से मुलाकात हो सकती है। एंग्‍जायटी की वजह से सेहत खराब हो सकती है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : ब्राउन

धनु- SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
सोशल लाइफ में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। करियर में कुछ बेहतर करने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को अच्‍छी खबर मिल सकती है। परिवार में कोई नया सदस्‍य आ सकता है। इससे घर में शांति और खुशियां आएंगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : इंडिगो

मकर- CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
प्रोफेशनल लाइफ में जितनी ज्‍यादा मेहनत करेंगे, उतना ही अच्‍छा फल पाएंगे। सही समय पर लिए गए सही निर्णयों से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो पाएगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सिंगल लोगों की जिंदगी में प्‍यार दस्‍तक दे सकता है। जीवनशैली में कुछ बदलाव लाने से सेहत को फायदा मिलेगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्‍का ग्रे

कुंभ- AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
फिटनेस के मामले में कुछ नया शुरू कर सकते हैं जिससे आपको फायदा भी होगा। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा और मुश्किल समय में एक-दूसरे के बीच आपसी समझ भी बढ़ेगी। छात्रों की आकांक्षाएं अब पूरी हो सकती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में अपने साथियों की बात धैर्य से सुनें। नए बिजनेस के लिए पैसा जुटाने में सफल होंगे। ट्रिप प्‍लान करने से पहले फायदे-नुकसान अच्‍छे से जान लें।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गहरा हरा

मीन- PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
प्रोफेशनल स्थिति अच्‍छी बनी रहेगी। किसी काम को परफेक्‍शन के साथ पूरा करने से आपकी खूब प्रशंसा होगी। कई स्रोतों से लाभ होगा जिससे आपका बैंक-बैलेंस बढ़ जाएगा। पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। मूड या प्‍लान में बदलाव होने से परिवार में गलतफहमियां हो सकती हैं। एक्टिव लाइफस्‍टाइल से आपकी सेहत ठीक हो सकती है। अपना घर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस सप्‍ताह कोई अच्‍छी डील मिल सकती है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्‍का भूरा

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

October 2022 Weekly Muhurat : यहां जानें नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त (3-9 अक्टूबर 2022)