Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Horoscope 2022: जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, क्या लेकर आया है नया हफ्ता सभी के लिए

हमें फॉलो करें Horoscope 2022: जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, क्या लेकर आया है नया हफ्ता सभी के लिए
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

November 2022 : यहां जानिए नए हफ्ते के साप्ताहिक राशिफल में 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 तक का विशेष भविष्‍यफल। 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, क्या होगा खास, पढ़ें मेष से मीन राशि का विशेष साप्ताहिक भविष्यफल- 
 
साप्ताहिक राशिफल : (31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 तक) 
 
मेष - ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
कोई व्यक्ति आपके विश्वास को ऐसे तर्कों से हिला सकता है जिनका आप खंडन नहीं कर पाएंगे। लंबे समय से जिस काम को करने की सोच रहे थे, अभी उसके लिए और इंतजार करना पड़ेगा। परिवार के साथ मधुर संबंध बनाने की कोशिश करें। इससे आपका मन शांत रह पाएगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मैजेंटा

वृषभ - TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
इस समय आपको मोलभाव करने से फायदा होगा। इस सप्‍ताह कुछ प्‍लानिंग करने में व्‍यस्‍त रह सकते हैं। प्रोफेशनल स्‍तर पर क्‍लाइंट को खुश करने में आपके कम्‍युनिकेशन स्किल्‍स काम आ सकते हैं। उधार दिए गए पैसे वापस लेने में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक संबंधों को लेकर नकारात्‍मक विचार रखने से जीवनसाथी को गुस्‍सा आ सकता है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नारंगी

मिथुन - GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
अपने मन की बात सुनें, इससे आप शत्रुओं पर जीत हासिल कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है। छात्रों के लिए भी अच्‍छा समय चल रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। किसी भी चीज की अति से बचने से सेहत को लाभ होगा। प्रेमी के साथ कुछ पल बिता सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : आसमानी नीला

कर्क - CANCER
(Jun22-Jul 22)
 
आप अपने अस्तित्व में घुटन महसूस कर सकते हैं। आप किसी गलत इंसान का पक्ष ले सकते हैं। अपने वर्तमान प्रोजेक्ट में कड़ी मेहनत करने के बावजूद कोई बड़ी गलती कर सकते हैं। किसी बड़े खर्चे को टाल सकते हैं और उसकी जगह किसी और चीज पर विचार कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीच

सिंह - LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
आपके दोस्‍ताना व्‍यवहार की वजह से दोस्‍तों की लिस्‍ट बढ़ सकती है। टीम के बीच आपसी समझ होने से प्रोजेक्‍ट को पूरा करने में आसानी होगी। मीडिया और पब्लिसिटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्‍छा समय है। घर में सुख-शांति का माहौल रहने वाला है। किसी पुराने दोस्‍त से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी के साथ थोड़ी बहस हो सकती है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला

कन्‍या - VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर आप संतुष्‍ट महसूस कर सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश यात्रा से लाभ मिल सकता है। छात्रों को अपने प्रयासों का फल मिल सकता है। किसी से मन ही मन प्‍यार करते हैं, तो अब उनसे मिलने का मौका मिल सकता है। कहीं घूमने जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : फॉरेस्‍ट ग्रीन

तुला - LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
करीबियों से मिलने के लिए लंबी यात्रा की तैयारियों में व्‍यस्‍त रह सकते हैं। अपनी डाइट का खास ख्‍याल रखें। छात्रों को अपने पसंदीदा विषय में अच्‍छे नंबर मिल सकते हैं। किसी मुश्किल काम को डेडलाइन पर पूरा कर पाएंगे। रोमांस को लेकर काफी उत्‍साहित रह सकते हैं। किसी के साथ मतभेदों को खत्‍म करने में सफल हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन

वृश्चिक - SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
पैसों के मामले में कोई आपको भटकाने की कोशिश कर सकता है। आप महसूस कर सकते हैं कि आपके आसपास के लोग आपको अलग कर रहे हैं। इसका कारण आप अपने अंदर ढूंढने की कोशिश करें। क्‍लाइंट को अच्‍छा काम देने में विफल हो सकते हैं। एकतरफा प्‍यार से रिश्‍ते से बाहर निकलने का समय है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : टील

धनु - SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
किसी ऐसी चीज को पाने की कोशिश कर सकते हैं, जो अब तक आपकी पहुंच से बाहर लगती हो। यात्रा के दौरान अपने हमसफर से मिलने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से रिलेशनशिप में रह रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कुछ बदलाव लाकर आप अपने काम में सुधार ला सकते हैं। खर्चों पर बारीकी से नजर रखें। सेहत अच्‍छी रहेगी।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : रस्‍ट

मकर - CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
किसी शुभचिंतक की सलाह फायदेमंद साबित होगी। छात्र अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे पाएंगे जिससे उनका आत्‍मविश्‍वास भी बढ़ जाएगा। सट्टा बाजार से अच्‍छा रिटर्न मिल सकता है। पार्टी या बाहर घूमने जा सकते हैं। नियमित एक्‍सरसाइज से सेहत दुरुस्‍त रहेगी।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : फिरोजा

कुंभ - AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको अपना बेस्‍ट देना होगा। बीमार लोगों को प्रभावी इलाज मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रोजेक्‍ट में व्‍यस्‍त रह सकते हैं। लोल की जरूरत है तो आपको एक नहीं बल्कि कई जगह अप्‍लाई करना पड़ सकता है। पारिवारिक मसले को पहले सुलझाने की कोशिश करें।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नेवी ब्‍लू

मीन - PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
दोस्‍तों के साथ इंजॉय कर सकते हैं। किसी की वजह से आपका मूड अच्‍छा रह सकता है। लंबे समय के बाद किसी से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में अपने जूनियरों का काम में मन लगाने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी लव लाइफ की शुरुआत हो सकती है।

webdunia
Weekly Horoscope 2022

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weekly Muhurat 2022: 7 दिन के सर्वश्रेष्ठ साप्ताहिक शुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें...