Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

4 से 11 जून : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 4 से 11 जून : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
कार्यस्थल पर किसी तरह की परेशानी हो सकती है। वर्तमान परियोजना में आपका योगदान औसत रहने वाला है। जो व्यक्ति आपसे आंख से आंख मिलाकर बात करने में सहज नहीं है, उसके साथ कोई डील करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। आर्थिक स्तर पर ग्राफ नीचे जाता हुआ नजर आ रहा है। किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी या प्रेमी के साथ बहस हो सकती है। आपका सही निर्णय आपको किसी कठिन परिस्थिति से निकाल सकता है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
किसी की सलाह से आपको मानसिक शांति मिलने की संभावना है। अपने लक्ष्य की दिशा में बढ़ने के लिए आप निर्धारित गति बनाए रखने में सफल रहेंगे। आज का दिन रोमांटिक जीवन में रंग भरने के नाम कर सकते हैं। वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए अपना फोकस बनाए रखना बहुत जरूरी होगा, किसी तरह की गलती होने की आशंका है। दूर-दूर रहने वाले प्रेमी जोड़ों के मुलाकात की संभावना है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : फिरोजा
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
नवविवाहितों को सामंजस्य बनाने में कुछ दिक्कत आ सकती है। बीच का रास्ता निकालना अच्छा विकल्प हो सकता है। पेशेवर लोग अपने अनुकूल माहौल बनाने में सफल रहेंगे। रिटेलर्स के लिए आमदनी बढ़ने की संभावना है। लोन चुकता करने के लिए आमदनी बढ़ाने का जरिया तलाश किए जाने की संभावना है। आपके प्रयासों से घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नारंगी
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
पब्लिक रिलेशन का काम करने वाले लोगों को अपना संपर्क बढ़ाने से पहले प्राथमिकता के अनुसार संपर्क तय करना चाहिए। कार्यस्थल के बोझ को हल्का करने में आपके सहकर्मी अनिच्छा जता सकते हैं, आप अकेले भी जिम्मेदारी उठाने की क्षमता रखते हैं। किसी समारोह या अन्य कामों के लिए पैसे की बचत किए जाने की जरूरत है। शॉपिंग का मजा जी खोलकर लें लेकिन फिजूलखर्ची पर ध्यान देना जरूरी होगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : बैंगनी
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
पिछले कुछ दिनों से महसूस हो रहा काम का दबाव अब खत्म होता नजर आ रहा है। आमदनी बढ़ने से आपका मूड प्रसन्न रहने की उम्मीद है। कला क्षेत्र से जुड़े लोग अपने क्लाइंट को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। ट्रेवलिंग करना थोड़ा बोरिंग साबित हो सकता है इसलिए यदि बहुत ज्यादा आवश्यक न हो, तो योजना आगे के लिए टाल सकते हैं। बहस रोमांटिक माहौल को खराब कर सकती है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सिल्वर
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाना काफी रोमांचक रहेगा, लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। पेशेवर स्तर पर सबकुछ आपके अनुकूल जाने के संकेत हैं। निजी कंपनी में काम करने वाले लोगों को सैलरी में बढ़ोतरी न मिलने से मायूसी हो सकती है। घरेलू तनाव दूर करने में सपल रहेंगे। जिन लोगों को किसी के साथ की तलाश है, दोस्ती के रूप में उनका प्रयास सफल रहेगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पीच
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
जिसे आप मन ही मन पसंद करते हैं उसके मन में अपनी छवि बनाने के लिए जरूरी कदम उठा सकते हैं। किसी स्वास्थ्य समस्या को हल्के में न लें, नहीं तो बाद में परेशानी बढ़ सकती है। पेशेवर स्तर पर अपने पूर्व की उपलब्धि से प्रेरित होते रहने की संभावना है। घर के नवीनीकरण का काम आपके बजट को बिगाड़ने वाला है, मानसिक परेशानी बढ़ सकती है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा लाल
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
मानसिक शांति के लिए यात्रा से अच्छा कोई और उपाय नहीं हो सकता है, इस पर अमल कर सकते हैं। किसी दोस्त से लोन लेने पहले अच्छी तरह से विचार कर लें, समय से पहले वापस करने की नौबत आ सकती है। शादीशुदा लोगों के जीवन में कुछ तनाव आने की संभवना है, सावधान रहना हितकर होगा। आप में से कुछ लोग मानसिक अशांति और तनाव झेल सकते हैं। करीबी लोगों से आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का लाल
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
सड़क यात्रा के समय विशेष सावधान रहने की जरूरत है। पेशेवर स्तर पर आपकी मेहनत लोगों को नजर आने वाली है और आप इस अवसर का फायदा उठा सकते हैं। आमदनी बढ़ने से मूड भी रोमांटिक हो जाने की उम्मीद है। जीवनसाथी का बेशुमार केयर और प्यार मिलने के संकेत हैं। खाने के शौकीन लोगों को विशेष आमंत्रण मिलने वाला है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सुनहरा
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
अपने प्यार को खास महसूस कराने के लिए कुछ अलग तरकीब अपना सकते हैं। पेशेवर स्तर पर आज का दिन थका देने वाला साबित होगा। पढ़ाई करने वाले लोगों को प्रतियोगिता में बने रहने के लिए अपनी गति बनाए रखनी होगी। घर आने वाले किसी मेहमान की वजह से आपकी दिनचर्या तबाह हो सकती है। सड़क से यात्रा करने के बदले ट्रेन से जाने का विचार सही साबित होगा।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
आप में से कुछ लोग माता-पिता के बाहर जाने से घर में बेफिक्र होकर रह सकते हैं। थकान और तनाव से निपटने के ले कुछ करना होगा अन्यथा मानसिक परेशानी और बढ़ सकती है। पढ़ाई करने वाले लोगों को समय पर अपने सभी काम करते रहना सही होगा, अचानक बोझ बढ़ने से संभालना मुश्किल होगा। आपकी बचकानी हरकत प्रेमी का मूड खराब कर सकती है, रोमांटिक अवसर पर मामला बिगड़ जाने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मरुन
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
घरेलू स्तर की किसी परेशानी से आपका मन अशांत रहने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर कुछ नया शुरू करने से पहले मन को हल्का रखना आपके लिए सही रहेगा। आपका दिल वास्तव में चाहता क्या है, आपको सबसे पहले यह जानने की जरूरत है। आमदनी बढ़ाने की चाहत रखने वाले लोगों को कठिन मेहनत करने की जरूरत है। किसी मनमुटाव की वजह से पति-पत्नी में बातचीत बंद रहने के संकेत हैं। प्रेम संबंध में शक जगह बना सकता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : केसरिया

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2 जून 2018 का राशिफल और उपाय...