Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अप्रैल के पहले हफ्ते में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, किस पर होगी मां दुर्गा की कृपा, पढ़ें 12 राशियां

हमें फॉलो करें अप्रैल के पहले हफ्ते में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, किस पर होगी मां दुर्गा की कृपा, पढ़ें 12 राशियां
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

साप्ताहिक राशिफल : (4 अप्रैल से 10 अप्रैल 2022 तक) 

मेष- ARIES (Mar 21-Apr 20)
 
Astrology Horoscope आपका सपना पूरा होने वाला है, लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। बदलाव के विकल्प हमेशा खुले रखें। परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन की खबर मिल सकती है, उत्साह का माहौल रहेगा। विदेशी संपर्क से कमाई शुरू हो सकती है। कोई अच्छा जॉब ऑफर होने वाला है, ज्वॉइन कर सकते हैं। लंबे समय से चल रही शारीरिक परेशानी दूर हो जाएगी। लंबे अंतराल के बाद लवर से मुलाकात का अवसर मिलेगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : परपल

वृषभ- TAURUS (Apr 21-May 20)
 
इस सप्ताह नए-नए लोगों से मिल पाएंगे। पुराने कड़वे अनुभव को भूलकर नए रिश्ते की तरफ बढ़ना जरूरी है। फिजिकल और मेंटल फिटनेस के लिए थैरेपी का सहारा ले सकते हैं, सुकून मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें लव पार्टनर मिल जाने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में की गई मेहनत अब आराम करने का मौका देगी। वित्तीय मामले में जल्दबाजी से बचें, किसी अनुभवी की सलाह ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : केसरिया

मिथुन- GEMINI (May 21-Jun 21)
 
सफलता और उपलब्धि के मामले में यह सप्ताह यादगार रह जाएगा। आबोहवा में प्यार-मोहब्बत का माहौल रहेगा, किसी के सामने दिल की बात रख सकते हैं। परिवार में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल रहेंगे। किसी करीबी की सफलता पर गर्व करने का अवसर मिलेगा, उत्साहित रहेंगे। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का फायदा नजर आएगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में फोकस बनाए रखना जरूरी होगा, तभी अनुकूल परिणाम मिलेगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : गहरा फिरोजा

कर्क- CANCER (Jun22-Jul 22)
 
लेनदेन का कारोबार बेहद सावधानी के साथ करने की जरूरत है। भविष्य के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अपने निर्णय को लेकर व्यावहारिक और तटस्थ रहना होगा। हेल्थ कांसियश लोग जिम ज्वॉइन कर सकते हैं, सकारात्मक महसूस करेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी अच्छी निर्णय क्षमता और लगन की सराहना होने वाली है। फैमिली ट्रिप पर जाने का प्लान बन सकता है। स्टॉक एक्सचेंज में पैसा लगाने वालों को सही मौके का इंतजार रहेगा। इस सप्ताह अकेलापन झेलना पड़ सकता है, पार्टनर से दूरी जीवन के कड़वे अनुभव दे सकता है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : बेबी पिंक

सिंह- LEO (Jul 23-Aug 23)
 
इस सप्ताह आप अपने तय लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। इससे न केवल आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी बल्कि आसपास के लोगों का सम्मान भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी एकाग्रता बनी रहेगी, लाभ होगा। बच्चों के साथ वेकेशन पर जाना रोमांचक रहेगा। बिजनेस टारगेट पूरा करन में सक्षम होंगे तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकते हैं। नए संबंध को थोड़ा वक्त दें, एक-दूसरे को अच्छे से समझने में समय लगता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : क्रीम

कन्या- VIRGO (Aug 24-Sept 23)
 
इस सप्ताह आपका टैलेंट और स्किल डिमांड में रहेगा, सबके आकर्षण का केंद्र बनेंगे। करियर में शानदार अवसर मिलने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में खुशखबरी मिल सकती है, प्रमोशन का लंबा इंतजार खत्म होगा। करीबी लोगों के साथ कोई शुभ आयोजन कर सकते हैं, आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। पैतृक संपत्ति आपके नाम की जाने वाली है, बहुत बड़ा फायदा हो सकता है। योग को नियमित दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नेवी ब्लू

तुला- LIBRA (Sept 24-Oct 23)
 
सफलता के प्रति आपकी भूख कमाल दिखाने वाली है। लक्ष्य पाने के लिए अप्रोच में बदलाव ला सकते हैं। किसी बात पर अडिग या जिद्दी रवैया बाद में पछताने पर मजबूर कर सकता है। अपने बचत के पैसे को शेयर में लगा सकते हैं, अच्छा मुनाफा होगा। सब-ऑर्डिनेट का सपोर्ट और अच्छे टीम प्लेयर के रुप में काम करने से बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। पार्टनर के इमोशन को समझना और उसके साथ खड़े रहना रिश्ते में मजबूती लाएगा।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : ब्राउन

वृश्चिक- SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
 
अपने गलत स्वभाव पर नियंत्रण कर लें, इससे पहले की कोई बड़ा नुकसान हो। अपनी प्राथमिकता को समझेंगे और उसी अनुरूप व्यवहार करेंगे। किसी को दिया गया लोन वापस मिल जाने से राहत मिलेगी। बेहतर परिणाम के लिए आपके द्वारा दिए गए सुझाव से सीनियर प्रभावित हो सकते हैं। परिवार के किसी शादीयोग्य सदस्य को मैरिज प्रपोजल मिलने वाला है, माहौल उत्साहजनक रहेगा। काम के तनाव से बचने के लिए किसी थैरेपी का सहारा ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सुनहरा

धनु- SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
 
अपनी प्राथमिकता को समझेंगे जिसकी वजह से सही दिशा में आगे बढ़ पाएंगे। नया रिश्ता बनने वाला है, आपके जीवन को विस्तार मिल सकता है। कलिग्स की मदद से आपका जटिल काम आसान हो जाएगा। आर्थिक क्षेत्र में लिए गए विवेकपूर्ण निर्णय का लाभ मिलेगा, वित्तीय स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलने वाला है। परिवार में शांति और सुकून का वातावरण रहने वाला है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : लैवेंडर

मकर- CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
 
आपकी कलात्मकता को पहचान मिलने वाली है, अपेक्षित जगह मिल सकती है। हर परिस्थिति में अपना धैर्य बनाए रखें, लक्ष्य से भटकने का खतरा है। आर्थिक मामले में उत्साहजनक स्थिति रहेगी, कमाई बढ़ने वाली है। सेहत और फिटनेस के लिए की जा रही मेहनत सकारात्मक असर दिखा सकती है। घरेलू जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाकर सबको खुश रख पाएंगे। कोई दिल पर दस्तक देने वाला है, नए संबंध की शुरुआत के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पिंक

कुंभ- AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
 
किस्मत का दरवाजा खुलने वाला है। सभी पेंडिंग काम पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक माहौल बेहतर बनाने का प्रयास कर सकते हैं, सफल रहेंगे। प्रोफेशनल क्षेत्र में सहज रहने के लिए किसी के साथ बहस से बचेंगे। सेहत के मामले में सब अनुकूल रहेगा, फिट और ऊर्जावान बने रहेंगे। डेटिंग पर जाने का प्लान बन सकता है, रोमांचक पल बिता सकेंगे। आर्थिक सेहत के लिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। बेवजह की खरीददारी पॉकेट पर भारी पड़ सकती है, ध्यान रखें।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : हल्का लाल

मीन- PISCES (Feb 20-Mar 20)
 
किसी बात को गंभीरता से समझने और छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने का लाभ मिलेगा। आपकी कोई भी लापरवाही सारे अच्छे कामों पर पानी फेर सकती है। घर या गाड़ी खरीदने के लिए अनुकूल समय है, आगे बढ़ सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में अपने काम से प्रतिद्वंद्वी को भी चकित कर सकते हैं। लंबे अंतराल बाद दोस्तों से मिलने का समय मिलेगा, उत्साहित रहेंगे। मानसिक सुकून के लिए अध्यात्म का सहारा ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पैरोट ग्रीन


webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ramadan month 2022 : रूह का सुकून और ईमान की पहल है 'पहला रोजा'