Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

March 2023 Weekly Horoscope: नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, जानें 12 राशियों के बारे में (6-12 मार्च तक)

हमें फॉलो करें March 2023 Weekly Horoscope: नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, जानें 12 राशियों के बारे में (6-12 मार्च तक)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

मार्च महीने का नया सप्ताह क्या खास लेकर आया है शिक्षा, नौकरी, करियर, व्यापार, शेयर मार्केट, स्वास्थ्य, एक्जाम, कार्यक्षेत्र, धनलाभ, यात्रा, प्रेम आदि के बारे में 12 राशियों के लिए, जानिए यहां 6 से 12 मार्च 2023 के सप्ताह का राशिफल। जानिए यहां वेबदुनिया के साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 2023) में, अपने प्रिय पाठकों के लिए क्या यहां लेकर आया हैं विशेष जानकारी- 
 
(साप्ताहिक राशिफल : 6 मार्च से 12 मार्च 2023) 
 
मेष राशि (21 मार्च से 20 अप्रैल):- 
 
इस सप्ताह बिजनेस में प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। नए इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में सोच सकते हैं। यात्रा से लाइफ में पॉजिटिविटी आएगी। संपत्ति के मामलों में खुद को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत है। नए रिश्ते का प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
 
लकी नंबर : 2
लकी कलर : क्रीम


वृषभ राशि (21 अप्रैल से 20 मई):-
 
मिले हुए मौकों को सही ढंग से इस्तेमाल करने की जरूरत है। गोल्ड या क्रिप्टो में पैसा लगाना लाभदायक हो सकता है। परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बिजी शेड्यूल होने के बावजूद खुद की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान कुछ नई गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। कुछ छात्र परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। रिलेशनशिप में आज अकेलापन महसूस होगा।
 
लकी नंबर : 11
लकी कलर : पर्पल


मिथुन राशि (21 मई से 21 जून):-
 
खुद के आत्मविश्वास को बनाए रखने की जरूरत है। रियल स्टेट में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। रोड ट्रिप के अंदर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। प्रोफेशनल जीवन के अंदर लक्ष्य में ध्यान बनाए रहें। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते सुधर सकते हैं। समझदारी के साथ किया गया निवेश फायदा दे सकता है। व्यापार को बढ़ाने के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने की जरूरत है।
 
लकी नंबर : 2
लकी कलर : ब्राउन


कर्क राशि (जून 22-जुलाई 22):-
 
एकेडमिक लेवल पर छात्रों को कठिनाइयां हो सकती हैं। संपत्ति के मामलों में चतुराई दिखाने की जरूरत है। किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भागीदारी कर सकते हैं। दफ्तर के अंदर वर्क लोड बढ़ने की संभावना है। अच्छी सेहत के लिए जंक फूड से उचित दूरी बनाए रखें। फाइनेंशियली खुद को स्टेबल महसूस कर सकते हैं।
 
लकी नंबर : 15
लकी कलर : ब्लू


सिंह राशि (23 जुलाई से 23 अगस्त):-
 
इस वीक सेल्फ केयर की जरूरत है। इस सप्ताह छात्रों को कुछ नए मौके मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में किया गया निवेश फायदेमंद हो सकता है। यात्रा आपके मन-मुताबिक तरीके से हो सकती है। फैमिली लाइफ में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। कुछ को प्रमोशन या सैलरी इन्क्रीमेंट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।
 
लकी नंबर : 18
लकी कलर : रेड


कन्या राशि (24 अगस्त से 23 सितंबर):-
 
मनचाही प्रॉपर्टी एग्रीमेंट पर मिलने की उम्मीद है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी डाइट अपनाएं। पुराने कर्ज का भुगतान करने में सक्षम हो सकते हैं। ट्रेवलिंग में परेशानी से बचने के लिए अच्छी प्लानिंग करें। आर्थिक रूप से खुद को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। अच्छी करियर ग्रोथ के लिए नजरिए में बदलाव करें। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। पार्टनर के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी।
 
लकी नंबर : 11
लकी कलर : सिल्वर


तुला राशि (24 सितंबर : 23 अक्टूबर):-
 
परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। कमर्शियल प्रॉपर्टी में निवेश अच्छा विकल्प है। इस सप्ताह खुद को फिट और एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में इजाफा होने की उम्मीद है। फैमिली फंक्शंस में भाग ले सकते हैं। प्रोफेशनल जीवन में नेटवर्किंग स्किल मददगार होगी। साथी के साथ हर एक मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।
 
लकी नंबर : 8
लकी कलर : ग्रे


वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर से 22 नवंबर):-
 
पुरानी बीमारी को नजरअंदाज करना भूल साबित होगी। स्टूडेंटस एकेडमिक फ्रंट पर अच्छा परिणाम दे सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए निवेशों में फायदा होने की उम्मीद है। अपना बजट बनाकर चलें, अच्छा रहेगा। प्रत्येक परिस्थिति में खुद को ढालने का प्रयास कर सकते हैं। यात्रा के दौरान कुछ नए अनुभवों से सामना हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। इस सप्ताह साथी के साथ रिश्ता मिला-जुला हो सकता है।
 
लकी नंबर : 9
लकी कलर : मैजेंटा


धनु राशि (23 नवंबर से 21 दिसंबर):-
 
पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। कुछ लोग घर खरीदने में सफल हो सकते हैं। पेंडिंग ट्रेवलिंग प्लान को पूरा करने के लिए सही समय है। पारिवारिक जीवन की चुनौतियों को पार कर सकते हैं। रियल स्टेट में निवेश से आर्थिक फायदा हो सकता है। फिजूलखर्ची को कम करने का हर एक संभव प्रयास करें। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह अनुकूल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है।
 
लकी नंबर : 1
लकी कलर : ऑरेंज


मकर राशि (22 दिसंबर से 21 जनवरी):-
 
व्यवसाय से संबंधित फैसलों के लिए अनुकूल समय है। कुछ छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर ही किसी से उचित सहायता की मांग करें। फाइनेंशियल प्लानिंग भविष्य में मददगार साबित हो सकती है। प्रोफेशनल जीवन में कुछ नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। फैमिली लाइफ में पॉजिटिव नजरिया बनाए रखने की जरूरत है। निजी जीवन में अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
 
लकी नंबर : 7
लकी कलर : मैरून


कुंभ राशि (22 जनवरी से 19 फरवरी):-
 
पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। ऐसी गतिविधियों में भाग लें जिनसे आपको ख़ुशी मिलती है। इस सप्ताह खुद का ध्यान रखने की विशेष जरूरत है। हिल स्टेशन की यात्रा मनोरंजक साबित हो सकती है। फाइनेंशियल स्थिति को सुधारने के लिए उचित प्रयास कर सकते हैं। कुछ छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस सप्ताह दफ्तर के अंदर वर्क लोड बढ़ने की उम्मीद है। कुछ लोग नए रिश्तें में बंध सकते हैं।
 
लकी नंबर : 3
लकी कलर : यैलो


मीन राशि (20 फरवरी से 20 मार्च):-
 
जीवन के सभी पहलुओं को सही ढंग से संजोने की जरूरत है। संपत्ति के मामलों में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। आय को बढ़ाने के नए अवसर मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन मिला-जुला रिस्पॉन्स दे सकता है। सेहत के नजरिए से खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लेने की उम्मीद है। बेहतर परिणाम के लिए छात्रों से अधिक प्रयास की उम्मीद है। जीवनसाथी की खोज ख़त्म हो सकती है।
 
लकी नंबर : 18
लकी कलर : पीच


webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

5 मार्च 2023, रविवार का राशिफल: क्या खास लेकर आया है आज का दिन 12 राशियों के लिए, जानिए