Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

8 से 14 अक्टूबर 2018 : साप्ताहिक भविष्‍यफल

हमें फॉलो करें 8 से 14 अक्टूबर 2018 : साप्ताहिक भविष्‍यफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
दिए गए काम को पूरा करने में आप अपनी पूरी क्षमता लगा रहे हैं। काम का परिणाम भी शानदार रहेगा। कुछ दिनों से सेहत को लेकर परेशान चल रहे लोगों को राहत मिलने के संकेत हैं। पेशेवर स्तर पर जिस तरह से आपने नए आइडियाज लगाए हैं, उसका परिणाम बहुत बेहतर आने वाला है। घरेलू खर्च को लेकर चिंतित रहने वाले लोगों को इस बार बचत की संभावना दिख सकती है। जिसे आप मन ही मन प्यार करते हैं, उससे सामना होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : क्रीम
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
आप अपने खानपान की आदत में सुधार लाकर फिट रहने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को डिप्रेशन से बाहर आने के लिए आपकी जरूरत महसूस हो सकती है। पेशेवर स्तर पर सुगमता से चल रहे काम में कुछ समस्या आने की संभावना दिख रही है। जिस काम को आप लंबे समय से करते आए हैं, वह अब आपके हाथ से फिसलता हुआ लग रहा है। आपको सही जोड़ीदार मिलने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गुलाबी
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
जुआ खेलना आपके ऊपर भारी पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बनी रहने से कई सारी मुश्किलें आसान हो जाने की संभावना है। पढ़ाई के स्तर पर किसी मुद्दे पर गहरी समझ का अभाव आपको पानी में डुबो सकता है। किसी छोटी सी गलती को लेकर आपका सीनियर आपको किसी शर्मनाक स्थिति में धकेल सकता है। जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है, उन्हें कुछ भी नया शुरू करने से पहले सावधान रहना चाहिए।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पीच
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
जिंदगी के प्रति ठहराव वाला रवैया आपको कभी-कभी बेचैन कर सकता है। फायदेमंद नजर आने वाला कोई सौदा आप आंख मूंदकर कर सकते हैं। जब समय आपके विपरीत जा रहा है, ऐसे में किसी की देखभाल को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। कार्यलस्थल पर एकाग्रता का अभाव बना रहेगा जिसकी वजह से आपकी छवि खराब होने के संकेत हैं। आपका शौक आपको किसी कठिन समय में संभाल सकता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मेजेंटा
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
प्रेमियों के लिए शानदार रहने वाला है। आप शेप में वापस आकर अपना खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से हासिल कर सकते हैं। परिवार के किसी निर्णय में शामिल किए जाने की संभावना है। आपका प्रयास घर में शांति बनाए रखने के लिए कारगर साबित होगा। किसी ऐसे सौदे में हाथ आजमाया है, जो खास फायदेमंद नहीं नजर आ रहा था लेकिन अंतत: वह सफल रहेगा। आपकी उपस्थिति का कोई महत्व दे इसके लिए आपको अपने में काबिलियत लाने की जरूरत है। 
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्का नीला
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
प्रेमी आपके साथ क्लालिटी समय बिताने वाले हैं जिसकी वजह से आज का दिन आपके लिए खास बन जाएगा। अपने फ्रश्टेशन को छुपाने की कोशिश करना उचित नहीं होगा। वो किसी न किसी रूप में बाहर आ ही जाएगा। कार्यस्थल पर आपके विचार का असर आपके काम में झलकता हुआ नजर नहीं आ रहा है। पैसे से संबंधित किसी मामले में देरी से बड़ी समस्या खड़ी होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सफेद
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
आप अपने परिवार को बाहर कहीं घूमने ले जा सकते हैं जिसका वे दिल खोलकर मजा लेंगे। किसी दोस्त के उकसाने से आप फिटनेस को लेकर प्रयास कर सकते हैं। टीचर या सीनियर आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। तन्हा दिल को किसी का साथ मिल जाने के संकेत हैं। सहकर्मी आपके लिए बहुत बड़े मददगार साबित हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सुनहरा
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
स्टॉक का काम करते हुए आपको बहुत सावधानी से चलने की जरूरत है। कोई कदम उठाने से पहले आपको उससे जुड़े जोखिम के ऊपर भी विचार करना चाहिए। कुछ नया शुरू करने के लिहाज से बहुत बेहतर साबित होगा। आप अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ तैयार नजर आएंगे। घरेलू स्तर पर बहुत सारे उलझे सिरे को सुलझाने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : ऑफ व्हाइट
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
व्यायाम का नया तरीका अपनाने से आपका तनाव दूर होने की संभावना है। अच्छे नेटवर्किंग की बदौलत आप अपने व्यापार के लिए कैपिटल जुटाने में सफल रहेंगे। ट्रांसफर या पदोन्नति टल जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को कुछ बुरे अनुभव से गुजरना पड़ सकता है। आपके आगामी काम में परिवार का भरपूर सहयोग मिलते रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : फिरोजा
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
किसी नए व्यापार के लिए बिना किसी खास प्रयास से पैसा जुटाने में सफल रहेंगे। किसी के साथ उसके व्यापार में जुड़ने से आपको इस क्षेत्र में बहुत अनुभव हासिल हो सकता है। आपकी सोच अपने सहकर्मियों से भिन्न है, यही आपको कॉर्पोरेट की सीढ़ी तक पहुंचा सकता है। यदि आप अपना काम सही प्रकार से करते रहें, तो इच्छानुसार पोस्टिंग से कोई रोक नहीं सकता। जीवनसाथी के मूड को ठीक करना उतना आसान नहीं होगा, लेकिन आप अपनी तरफ से कोशिश करने में पीछे नहीं हट सकते।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
आपकी सूझ-बूझ उसको प्रभावित करने में सफल रहेगी जिसे आप प्यार करते हैं। आपका मददगार रवैया घर के किसी बुजुर्ग के लिए बहुत बड़ा सहयोग साबित हो सकता है। आप उनके लिए सहायक साबित हो सकते हैं, जो लोग अपने सपने को पूरा करने के लिए किसी इंस्टीट्यूट की तलाश में लगे हैं। कुशल प्रबंधन करने में आप माहिर हैं जिसकी वजह से कार्यस्थल की किसी समस्या को आसानी से सुलझा सकते हैं। नियमित व्यायाम की वजह से आप फिट बने रहेंगे।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हल्का हरा
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
जीवनसाथी का मौन प्रहार आपके लिए और ज्यादा तनाव देने वाला है। परिवार के साथ लांग ड्राइव पर जाना आपको किसी बड़ी चिंता से दूर रखेगा। जिन लोगों ने नई-नई नौकरी शुरू की है, उनके लिए सबकुछ अच्छा चलता रहेगा। मार्केटिंग का काम करने वाले लोग अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहने वाले हैं। प्रेमी से मिले हुए गिफ्ट के कारण आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। अपनी त्वचा से उम्र का राज छुपाने के लिए आपको अपने हेल्थ पर ध्यान देना होगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

6 अक्टूबर 2018 का राशिफल और उपाय...