Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope (14 से 20 फरवरी) : 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है नया सप्ताह, जानिए साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope (14 से 20 फरवरी) : 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है नया सप्ताह, जानिए साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

साप्ताहिक राशिफल : (14 फरवरी से 20 फरवरी 2022 तक)
 
मेष : ARIES (Mar 21-Apr 20)
 
प्रॉपर्टी की अच्छी कीमत पाने के लिए एजेंट से संपर्क करना बेहतर होगा। जल्दबाजी के कारण नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां निभाने की क्षमता बढ़ने वाली है। शेयर में किया गया निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। परिवार के किसी सदस्य का खर्चा उठाना पड़ेगा। प्यार में धोखा खा चुके इंसान को कोई विश्वसनीय साथी मिलने वाला है। शेप में वापस आने के लिए घर के खाने को महत्व देना होगा।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लैवेंडर

वृषभ : TAURUS (Apr 21-May 20)
 
भविष्य के प्रति सजग रहेंगे। रिटायरमेंट का प्लान कर सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रखने में खास रोल निभाएंगे। आपसी समझदारी और एक-दूसरे पर विश्वास से शादीशुदा जीवन सुखद बना रहेगा। जीवनशैली सुधारने और हेल्दी डाइट लेने पर ध्यान दे सकते हैं। घर का इंटीरियर डिजाइनिंग करने में अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। वर्तमान नौकरी में फोकस करने से शानदार परिणाम मिलने वाला है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

मिथुन : GEMINI (May 21-Jun 21)
 
परिवार के किसी नौजवान की उपलब्धि से नाम ऊंचा होने वाला है। लव लाइफ का कमिटमेंट शर्तों पर आधारित हो सकता है। पुराने घर के रेनोवेशन का विचार करेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर अपेक्षित बदलाव लाने का सही मौका है, आगे बढ़ें। पसंदीदा क्षेत्र में अच्छी तरक्की कर सकते हैं। एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट का काम करने वालों की आमदनी में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हल्का लाल

कर्क : CANCER (Jun22-Jul 22)
 
प्रॉपर्टी या मकान जल्दी लेने के लिए किसी एक अच्छे ब्रोकर की तलाश रहेगी। परिवार के साथ ऐतिहासिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। सेहत को लेकर चल रही परेशानी पर तत्काल ध्यान दें। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी, प्रमोशन या बोनस मिल सकता है। किसी स्कीम में पैसा निवेश कर सकते हैं, समय अनुकूल है। निजी जीवन में किसी और की दखलअंदाजी रोक सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : बेज

सिंह : LEO (Jul 23-Aug 23)
 
किसी लक्जरी सामान के पीछे पैसे की परवाह नहीं करेंगे। शादीशुदा जीवन के तनाव को आपसी समझदारी से सुलझा सकते हैं, समय रहते कदम बढ़ाएं। इस सप्ताह अध्यात्म की तरफ दिलचस्पी बढ़ने वाली है, मानसिक सुकून मिलेगा। लंबे समय से टलने वाला ट्रैवल प्लान पूरा होने जा रहा है, रोमांचित रहेंगे। किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेन के लिए सीनियर को मनाने में सफल रहेंगे। बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने का अवसर मिलेगा, इसका लाभ उठाएंगे।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : चॉकलेट

कन्या : VIRGO (Aug 24-Sept 23)
 
हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। ट्रिप पर चलने का ऑफर मिलेगा, इसे मना नहीं कर पाएंगे। प्रॉपर्टी के मामले में सोच-समझकर आगे बढ़ें। आपकी दक्षता और सूझबूझ से बॉस के प्रभावित होने की उम्मीद है। बिजनेस पर्सन के लिए अनुकूल समय रहेगा, आमदनी बढ़ेगी। जिस तरह आप परिवार को प्राथमिकता देते हैं, उससे सभी संतुष्ट रहेंगे। किसी से हाल ही में हुई मुलाकात यादगार बनने वाली है, प्यार में पड़ सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे

तुला : LIBRA (Sept 24-Oct 23)
 
प्रेम संबंध में मुश्किल आने वाली है, इसे समझदारी से सुलझाया जा सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल की अहमियत समझेंगे। प्रॉपर्टी रेंट पर देने से पहले जरूरी जांच कर लें, सुरक्षित रहेंगे। चुनौतीपूर्ण स्थिति में हिम्मत बनाकर रखना होगा। अपने उत्साह के कारण कार्यक्षेत्र में टीम लीडर बनाए जा सकते हैं। गेट टुगेदर पार्टी प्लान कर सकते हैं, उत्साहित रहेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में शानदार रिजल्ट लाकर पैरेंट्स को गर्व करने का अवसर देंगे।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन

वृश्चिक : SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
 
योग और मेडिटेशन शुरू कर सकते हैं, सुकून मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ जाने की उम्मीद है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में अपना बिजनेस शुरू करेंगे। आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। किसी को दिया गया लव प्रपोजल स्वीकार हो जाने की उम्मीद है। काम की जिम्मेदारी बढ़ जाने से थोड़ा तनाव रहेगा। परिवार में कोई सेलिब्रेशन या आयोजन होने की संभावना है, उत्साहित रहेंगे।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन

धनु : SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
 
लव लाइफ में रोमांच बढ़ने की उम्मीद है, यादगार समय बिताएंगे। सप्ताहांत में फैमिली गेट टुगेदर हो सकता है। साथ समय व्यतीत करना रिश्तों की सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आमदनी बढ़ाने का जरिया तो मिलेगा लेकिन संतुष्टि मिलने में संदेह है। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी मिल सकती है। अपना फोकस सिर्फ महत्वपूर्ण बातों पर रखने का आगे फायदा मिलेगा। बॉस आपकी कठिन मेहनत को भांप रहा है, जल्द ही रिवॉर्ड के तौर पर प्रमोशन मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : सी ग्रीन

मकर : CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
 
आमदनी का बंद हो चुका सोर्स खुलने वाला है, उत्साहित रहेंगे। प्यार की तलाश करने वाले दिखावटी संबंध और गहरे रिलेशन का फर्क कर पाएंगे। बुक किए गए प्रॉपर्टी का पजेशन मिल जाने वाला है। उचित आराम व सही खानपान और सकारात्मक सोच से सेहत और फिटनेस मेंटेन रहेगा। सामाजिक संपर्क बढ़ेगा, प्रोफेशनल स्तर पर भी इसका फायदा होने वाला है। इंटरव्यू के रिजल्ट का इंतजार करने वालों को खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नारंगी

कुंभ : AQUARIUS (Jan 22-Feb 19)
 
प्रेम संबंध में यादगार समय बिता सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। सही देखभाल और इलाज से जल्द ठीक हो सकते हैं। जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। कम्फर्ट जोन से बाहर आ सकते हैं। एक ही समय में कई कामों का भार आने वाला है। चिंता नहीं करें, सब पूरा हो जाएगा। स्टॉक या शेयर में समझदारी से किया गया निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। विवादित परिस्थिति से दूर रहना चाहेंगे।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : चॉकलेट

मीन : PISCES (Feb 20-Mar 20)
 
परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन या किसी की शादी तय होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। सरप्राइज मिलने की संभावना है, लव प्रपोजल मिल सकता है। पढ़ाई के स्ट्रेटजी में परिवर्तन लाने का फायदा होगा व बेहतर परिणाम मिलेगा। आप में से कुछ लोग सीनियर का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे व बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। शेयर में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : डार्क स्लेट ग्रे



webdunia
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Saptahik Muhurat 2022 : नए सप्ताह के शुभ एवं मंगलमयी मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय