Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

FASTag से जुड़े 5 नियम जान लें वरना भुगतना पड़ सकता है बड़ा खामियाजा

हमें फॉलो करें FASTag से जुड़े 5 नियम जान लें वरना भुगतना पड़ सकता है बड़ा खामियाजा
देश के सभी टोल प्लाजा पर FASTag को अनिवार्य कर दिया गया है। कई टोल प्लाजा पर कैश की लाइन भी खत्म कर दी गई है। FASTag को लेकर सरकार ने कई नियम भी बनाए हैं, जिनकी जानकारी होना जरूरी है। इन नियमों का जानना आपके लिए आवश्यक है। अगर इनकी जानकारी नहीं तो जान लीजिए। वरना आपको बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
 
1. अगर आपके चार पहिया वाहन पर FASTag नहीं लगा है। आपने टोल प्लाजा पर FASTag वाली लाइन में अपने वाहन को लगा दिया तो आपसे दोगुना टैक्स नकद राशि के रूप में वसूला जाएगा। 
 
2. थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए भी नया नियम लागू कर दिया गया है। अपनी कार या अन्य चार पहिया वाहन का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस ले रहे हैं तो उसके लिए भी FASTag की जरूरत पड़ेगी। 
 
3.FASTag में कम बैलेंस या उसमें कोई खराबी है और आपने अपनी गाड़ी को FASTag वाली लाइन में डाला तो आपको दुगुना टैक्स चुकाना पड़ सकता है।
webdunia
4. अगर आपको एक ही टोल प्लाजा पर नियमित रूप से जाना-आना पड़ता है तो आप बैंक के द्वारा मंथली पास भी बनवा सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा। 
 
5. कोई भी वाहन मालिक एक ही FASTag को अलग-अलग गाड़ियों के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता है। आपके पास जितने भी 4 पहिया वाहन होंगे उनके लिए आपको अलग-अलग FASTag लेना होंगे पकड़े जाने पर आप पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना काल में भारत में बढ़ी करोड़पतियों की संख्या, 'डॉलर मिलियनरी' 11 प्रतिशत बढ़े