Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हीरो की दमदार बाइक हुई लांच, ये हैं बेहतरीन फीचर्स

हमें फॉलो करें हीरो की दमदार बाइक हुई लांच, ये हैं बेहतरीन फीचर्स
, बुधवार, 31 जनवरी 2018 (12:05 IST)
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी दमदार बाइक एक्सट्रीम 200R को भारत में लांच कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस बाइक में 200cc का दमदार इंजन दिया है। इस बाइक में कई बेहरतीन फीचर्स दिए गए हैं।
 
इस बाइक को सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2016 एक्सट्रीम 200S नाम लांच की थी। कंपनी ने लांचिंग के दौरान इस बाइक की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि कंपनी कंपनी इस बाइक की कीमतों का खुलासा ऑटो एक्सपो में ही करेगी। माना जा रहा है इस बाइक की कीमत लगभग 90000 रुपए हो सकती है।
 
कंपनी ने हीरो एक्सट्रीम 200R में 200cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8000rpm पर 13.5Kw की पावर और 6500rpm पर 17.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। इस बाइक में दिए गए दमदार इंजन के कारण यह बाइक 0 से 60 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में महज 4.6 सेकंड़ का समय लेती है।
 
कंपनी ने नई हीरो एक्सट्रीम 200R में कई शानदार फीचर्स एड किए है जो बाइक को और भी शानदार बनाते हैं। इसमें LED DRL, LED टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। यह बाइक युवाओं की कितनी पसंद बनती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खोदा बोरवेल, निकले चांदी के सिक्के