Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Honda अपनी कारों पर दे रही है धमाकेदार डिस्काउंट और ऑफर्स, जानिए

हमें फॉलो करें Honda अपनी कारों पर दे रही है धमाकेदार डिस्काउंट और ऑफर्स, जानिए
, मंगलवार, 9 जून 2020 (17:12 IST)
अगर आप नई कार खरीदने का सोच रहे हैं जो अच्छा समय है। कार कंपनियां ग्राहकों के लिए कई धमाकेदार ऑफर्स लेकर आई हैं। होंडा अपनी कारों पर धमाकेदार डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही हैं। इनमें कई मॉडल्स पर तो 1 लाख रुपए तक बचाए जा सकते हैं। कंपनी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, फ्री एक्सटेंडेड वॉरंटी के जरिए ग्राहक के पैसों की बचत करा रही है। कंपनी का कहना है कि यह ऑफर्स सीमित समय के लिए है। जानिए कौनसी कारों पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
 
होंडा अमेज : इसके पेट्रोल-डीजल (All Grades-BSVI) पर कंपनी 12 हजार रुपए की चौथे और पांचवें साल के लिए अतिरिक्‍त वारंटी कंपनी दे रही है। पुरानी कार देकर नई कार लेने पर 20 हजार रुपए का एक्‍सचेंज बोनस भी मिलेगा। ग्राहक अगर एक्‍सचेंज प्रोग्राम नहीं लेते हैं तो 12 हजार रुपए की चौथे और पांचवें साल के लिए अतिरिक्‍त वारंटी के साथ 3 साल का होंडा केयर मेंटेनेंस शर्तों के साथ मिलेगा।
webdunia
होंडा सिटी : होंडा सीटी के पेट्रोल मॉडल -SV MT/V MT/V CVT - BSVI पर कैश डिस्‍काउंट 25000 रुपए है। पुरानी कार के एक्सचेंज पर आप 20 हजार रुपए का बोनस पा सकते हैं। होंडा सिटी पेट्रोल VX MT - BSVI पर 37000 रुपए का कैश डिस्‍काउंट है। पुरानी कार एक्सचेंज पर 35 हजार रुपए का अतिरिक्‍त डिस्‍काउंट भी मिल रहा है। होंडा सिटी पेट्रोल VX CVT/ZX MT/ZX CVT - BSVI पर 50000 रुपए के डिस्‍काउंट के साथ ही एक्‍सचेंज पर 50000 रुपए तक अतिरिक्‍त छूट का फायदा लिया जा सकता है। होंडा सिटी की एक्स शोरूम कीमत 9.91 लाख रुपए से शुरू होती है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि देश के अलग शहरों में ये ऑफर्स अलग हो सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी डीलर्स के यहां संपर्क करना होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव, मां के साथ मैक्स अस्पताल में भर्ती