Publish Date: Fri, 01 May 2020 (10:42 IST)
Updated Date: Fri, 01 May 2020 (10:45 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की घरेलू बाजार में पिछले महीने एक भी कार नहीं बिकी। इसकी प्रमुख वजह 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन होना है। बंद के लिए जारी सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार कंपनी के संयंत्रों में उत्पादन बंद है।
कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अप्रैल 2020 में उसकी घरेलू बिक्री शून्य रही है।
हालांकि बंदरगाहों के खुलने के बाद कंपनी ने मूंदड़ा बंदरगाह से 632 कारों का निर्यात किया है। निर्यात के लिए सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन किया गया। (भाषा)