khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मारुति ने ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित की चौथी पीढ़ी की गाड़ी सुजुकी जिम्नी

Advertiesment
Suzuki Jimny
ग्रेटर नोएडा। मारुति सुजुकी इंडिया ने शनिवार को यहां ऑटो एक्सपो में अपनी 'सुजुकी जिम्नी' प्रदर्शित की। यह कंपनी की इस ऑफरोड (ऊबड़-खाबड़ इलाकों में चलने में सक्षम) कार की चौथी पीढ़ी की गाड़ी है। कंपनी जापान में भी इस मॉडल की बिक्री करती है।
कंपनी ने बताया कि इस वाहन में चारों वाहनों पर ब्रेक (4x4) की सुविधा है। यह 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आती है।
 
सुजुकी जिम्नी के बारे में कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने कहा कि इस वाहन को ऑटो एक्सपो में भारतीय ग्राहकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि जिम्नी को पेशेवर लोगों की जरूरतों और उम्मीदों को ध्यान में रखकर शोध के बाद विकसित किया गया है। सुजुकी जिम्नी को अभी 194 देश में बेचती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्वर्ण मंदिर में Tik Tok पर लगा बैन, जानिए वजह