Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मारुति ने लांच किया बलेनो का यह शानदार मॉडल

Advertiesment
हमें फॉलो करें मारुति ने लांच किया बलेनो का यह शानदार मॉडल
, शनिवार, 22 जुलाई 2017 (18:59 IST)
देश की कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो का ऑटोमैटिक सीवीटी वैरिएंट लांच किया है। मारुति बलेनो के डेल्टा और जीटा वैरिएंट्‍स पहले से ही बाज़ार में बेच रही है। ये सभी मॉडल्स सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। बलेनो के इस मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 8 लाख 34 हज़ार रुपए है।
webdunia
कैसे हैं कार के फीचर्स : बलेनो के इस टॉप एंड वैरिएंट कार प्रेमी काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इस ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली बलेनो कार में हाई एंड फीचर्स दिए गए हैं।

इनमें ऑडियो का स्मार्टफोन से लिंकेज भी शामिल है। इस फीचर के जरिए ग्राहक एपल कार प्ले और मिरर लिंक के जरिए ऑडियो का भी मजा ले सकते हैं।  अक्टूबर 2015 में लांचिंग के बाद से कंपनी ने अब तक बलेनो की 2 लाख से भी ज्यादा कारें बेची हैं। इस कार की डिमांड इतनी ज्यादा है कि मारुति ने महज एक साल में ही इसकी एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला टीम की हर खिलाड़ी को मिलेंगे 50 लाख