Publish Date: Wed, 10 Jan 2018 (23:20 IST)
Updated Date: Wed, 10 Jan 2018 (23:22 IST)
नई दिल्ली। देश की अग्रणी यात्री कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड कच्चा माल महंगा होने और अन्य प्रशासिनक खर्चों में बढ़ोतरी के कारण अपने सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी के विभिन्न माडलों पर यह वृदि्ध 1700 से 17 हजार रुपए (एक्स शोरुम) होगी। कंपनी ने बताया है कि दाम वृदि्ध बुधवार से ही प्रभावी हो गई है। (वार्ता)